You are currently viewing डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर में क्या अंतर है !!

डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “डेस्कटॉप और लैपटॉप” के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि आधुनिक युग में बढ़ती हुई तकनीक ने सभी का मन मोह लिया है और अब बहुत कम ही लोग होंगे जो इन्हे पसंद नहीं करते होंगे. यदि बात तकनीकी जीवन की की जाये तो आज के समय में कोई कंप्यूटर के बिना रहना पसंद नहीं करता। और जहाँ लोग कंप्यूटर के बिना रहना पसंद नहीं करते, क्यूंकि लोगों ने कंप्यूटर को काफी पसंद किया, इसलिए वैज्ञानिकों ने भी कंप्यूटर में नए नए अविष्कार कर डाले थे.

जिन्ही अविष्कार में से डेस्कटॉप और लैपटॉप भी हैं. जी हाँ दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर के लिए हमारे पास दो विकल्प मौजूद होते हैं. जिनमे पहला डेस्कटॉप और दूसरा लैपटॉप है. आज हम भी आपको इन्ही दोनों के विषय में बताने का प्रयास करेंगे. आज हम आपको “Difference between Laptop and Desktop” अर्थात “डेस्कटॉप और लैपटॉप में क्या अंतर है?” के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

डेस्कटॉप क्या है | What is Desktop in Hindi !!

डेस्कटॉप क्या है | What is Desktop in Hindi !!

डेस्कटॉप कंप्यूटर हमारा वो कंप्यूटर है जो पुराने जमाने से चलता आ रहा है. जिसमे हमे मॉनिटर, CPU, माउस और कीबोर्ड की आवश्यकता पड़ती है. ये तकनीकी दुनिया का बादशाह माना जाता है. ये अभी के समय से नहीं बल्कि पुराने समय में चलने वाला कंप्यूटर है. वैसे तो इसके मुख्य भाग मॉनिटर, CPU, माउस और कीबोर्ड हैं, लेकिन जितनी भी आंतरिक प्रोसेसिंग होती है वो सारी CPU के जरिये होती है. इसमें मॉनिटर, CPU, माउस और कीबोर्ड मिलके कार्य करते हैं. यदि इनमे से कोई भी एक चीज भी कम होती है तो डेस्कटॉप कंप्यूटर को चलाना मानो काफी मुश्किल हो जाता है. और डेस्कटॉप का मस्तिष्क CPU को कहा जाता है क्यूंकि यही कंप्यूटर में आउटपुट इंस्ट्रक्शन को उन्हें लॉजिकल इंस्ट्रक्शन के जरिये बदल के हमे रिजल्ट मॉनिटर पे शो कराता है.

लैपटॉप क्या है | What is Laptop in Hindi !!

लैपटॉप क्या है | What is Laptop in Hindi !!

लैपटॉप भी कंप्यूटर का दूसरा रूप है जिसे आधुनिक दुनिया में काफी पसंद किया जाता है. इसमें डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह CPU, मॉनिटर, माउस और कीबोर्ड अलग अलग नहीं होते हैं. इसमें ये चारों चीजों को जोड़ के एक प्रोडक्ट बना दिया गया है, जिसे लैपटॉप नाम दिया गया है. और इसे पुरे समय बिजली के साथ भी जोड़े रखने की आवश्यकता नहीं होती है. इसे बस इसके चार्जर द्वारा एक बार चार्ज कर कर के आप कई घंटो तक चला सकते हैं और तो और आप इसे किसी भी स्थान में ले जा सकते हैं आराम से. बाकि सारे काम इसके डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह ही होते हैं.

Difference between Laptop and Desktop in Hindi | डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर में क्या अंतर है !!

# डेस्कटॉप कंप्यूटर को सफर आदि में नहीं ले जाया जा सकता है क्यूंकि ये पोर्टेबल नहीं होता है वहीं दूसरी ओर लैपटॉप को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.

# डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप की अपेक्षा सस्ते होते हैं.

# डेस्कटॉप कंप्यूटर में CPU, माउस, मॉनिटर, कीबोर्ड आदि अलग अलग होते हैं जिन्हे बाद में जोड़ के कार्य किया जाता है जबकि लैपटॉप में इनसभी चीजों को जोड़ के एक प्रोडक्ट बना दिया गया है.

# डेस्कटॉप कंप्यूटर को जितनी देर भी चलाना होता है उसे बिजली से कनेक्ट रखना पड़ता है जबकि लैपटॉप को बस एक बार चार्ज करना होता है मोबाइल फ़ोन की तरह.

# आज के समय में लोग लैपटॉप को अधिक पसंद करते हैं क्यूंकि इसे कहीं भी साथ ले जाया जा सकता है जबकि डेस्कटॉप को नहीं.

# बजट के अनुसार लैपटॉप की कनफिगरेशन मिलना थोड़ा मुश्किल पड़ता है। इसमें कभी स्क्रीन छोटी तो कभी रैम कम या हार्डडिस्‍क कम होने के चांस होते है। वहीं दूसरी तरफ डेस्कटॉप में सीपीयू व मॉनिटर अलग-अलग होता है। इससे आपको इच्छानुसार सीपीयू व स्क्रीन साइज वाले मॉनिटर लेने में आसानी होती है।

# चाहें वो डेस्कटॉप हो या लैपटॉप दोनों का सबसे महत्वपूर्ण भाग प्रोसेसर व रैम है और दोनों की स्पीड भी इन्ही पे निर्भर करती है. डेस्कटॉप का प्रोसेसर अपग्रेड किया जा सकता है लेकिन लैपटॉप का नहीं. लेकिन रैम दोनों की बढाई जा सकती है.

# डेस्कटॉप में एक्सटर्नल और इंटरनल दोनों प्रकार से हार्डडिस्क बढ़ाई जा सकती है जबकि लैपटॉप में केवल एक्सटर्नल हार्ड डिस्क बढ़ सकती है.

# डेस्कटॉप को लोग अपने हिसाब से अस्सेम्ब्ल करा सकते है जबकि लैपटॉप को लोगों को कंपनी के हिसाब से ही लेना होता है.

# डेस्कटॉप में आसानी से इंटरनल ग्राफिक्स कार्ड अपग्रेड किया जा सकता है जबकि ये कार्य लैपटॉप में महंगा और मुश्किल होता है।

# कभी कभी डेस्कटॉप का माउस, कीबोर्ड खराब हो जाता है तो उसे आसानी से सस्ते में खरीदा जा सकता है जबकि यही काम लैपटॉप में महंगा पड़ता है.

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। और इसके जरिये आपको काफी सहायता भी मिली होगी. लेकिन यदि आपको हमारे ब्लॉग में कोई गलती नजर आये या कोई सवाल या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमसे पूछ व बता सकते हैं नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट के जरिये। हम पूरी कोशिश करेंगे आपकी उम्मीदों पे खरा उतरने की. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply