You are currently viewing विशेषण और क्रिया विशेषण में क्या अंतर है !!

विशेषण और क्रिया विशेषण में क्या अंतर है !!

Difference between Visheshan and Kriya Visheshan in Hindi | विशेषण और क्रिया विशेषण में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “विशेषण और क्रिया विशेषण” के विषय में बताने जा रहे हैं. कभी भी शुद्ध हिंदी को जानने या उसके इस्तेमाल के लिए सदैव व्याकरण का मजबूत होना आवश्यक होता है. क्यूंकि ये शुद्ध हिंदी में बहुत सहायक होती है. कई बार इन्ही सब में लोगों को कई त्रुटियां करते देखा गया है. जैसे कि: विशेषण और क्रिया विशेषण में भ्रमित हो जाते है. जिससे दोनों को गलत गलत रूप से व्यक्त कर देते हैं. इसलिए इन्ही सबको देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक लेके आये हैं. आज हम आपको “विशेषण और क्रिया विशेषण क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?” बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

विशेषण क्या है | What is Visheshan in Hindi !!

जिन शब्दों द्वारा संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता अर्थात उसके गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि व्यक्त किया जाता है, उन्हें विशेषण कहा जाता है। विशेषण को अच्छे से समझने के लिए विशेष्य को समझना आवश्यक है। यह वह संज्ञा या सर्वनाम शब्द है, जिसकी विशेषता बतायी जाती है।

जैसे: हरा तोता (जिसमे हरा शब्द तोते की विशेषता व्यक्त कर रहा है। इसीलिए हरा शब्द विशेषण है, और तोता शब्द विशेष्य है।)

विशेषण को मुख्यतः चार रूप के होते हैं :

  • गुणवाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण

गुणवाचक विशेषण !!

ऐसे शब्द जो विशेष्य के गुणों की विशेषताओं का व्याख्यान करते हैं. उन्हें गुणवाचक विशेषण कहा जाता है। गुण अर्थात: प्राणी या वस्तु का रूप, आकार, रंग, स्वभाव, अवस्था, आदि।

परिमाणवाचक विशेषण !!

वो शब्द जिनसे अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण का बोध होता है, परिमाणवाचक विशेषण कहे जाते हैं. इनमे वस्तु के वजन, नापतौल, आदि आता है. ये भी दो प्रकार के होते हैं:

निश्चित परिमाणवाचक !!

जिन शब्दों द्वारा संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध होता हैं, वो निश्चित परिमाणवाचक विशेषण होते हैं.

अनिश्चित परिमाणवाचक !!

जिन विशेषण शब्दों के द्वारा संज्ञा या सर्वनाम (विशेष्य) के अनिश्चित परिमाण का बोध हो, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता हैं।

संख्यावाचक विशेषण !!

ऐसे विशेषण शब्द जो हमें किसी प्राणी, व्यक्ति या वस्तु की संख्या से सम्बन्धित विशेषता के बारे में बोध कराते हैं, संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।

सार्वनामिक विशेषण !!

ऐसे सर्वनाम शब्द जिनके द्वारा अपने सार्वनामिक रूप में ही संज्ञा के विशेषण के रूप में जाने जाते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहा जाता है। यह चार प्रकार के होते हैं –

  • संकेतवाचक या निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण

क्रिया विशेषण क्या है | What is Kriya Visheshan in Hindi !!

इसके नाम से जाना जा सकता है कि क्रिया-विशेषण वो शब्द होते हैं, जिनमे ‘क्रिया’ शब्दों की विशेषता होती है. यहां पे ध्यान देने योग्य बात ये है, कि विशेषण शब्द सिर्फ ‘संज्ञा’ या ‘सर्वनाम’ शब्दों की विशेषता बताते हैं।

जैसे: बच्चे स्कूल की ओर धीरे धीरे बढ़ रहे हैं.

इस वाक्य में ‘बढ़ रहे हैं’ से गति, यानी क्रिया का पता चल रहा है। वहीं ‘धीरे-धीरे’ इस गति की विशेषता बता रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि ‘धीरे-धीरे’ एक क्रिया-विशेषण है।

क्रिया-विशेषण के भी चार प्रकार हैं :

  • स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  • कालवाचक क्रिया विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण

स्थानवाचक क्रिया विशेषण !!

इनसे क्रिया द्वारा स्थान का पता चलता है।

जैसे: यहाँ, वहां, ऊपर, नीचे, सामने, पीछे, अन्दर, बाहर, कहाँ, जहाँ, इधर, उधर, जिधर, किधर।

कालवाचक क्रिया विशेषण !!

इस क्रिया विशेषण शब्द के क्रिया के होने के समय (या काल) का बोध किया जा सकता है.

जैसे कि: अभी, अभी-अभी, कभी, कभी-कभी, बार-बार, पहले, बाद, आज, कल, रोज, परसों, प्रतिदिन।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण !!

किसी भी क्रिया के परिमाण (गिनती या भार) का निश्चित या अनिश्चित वर्णन करने वाले शब्द को परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहा जाता हैं।

जैसे: थोड़ा, थोड़ा-थोड़ा, ज्यादा, कुछ, बहुत, पूरा, आधा, दर्जनभर, कितना, एक-एक करके, अधिक, अत्यधिक, रत्तीभर।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण !!

वो शब्द जिनके द्वारा हमें किसी क्रिया की रीति का पता लगता हैं, रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

जैसे: क्योंकि, अवश्य, अनिवार्य, इसलिए, मात्र, अतः, नहीं।

आशा है हमे कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से काफी हद तक लाभ अवश्य मिला होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई त्रुटि दिखाई देती है, या कोई सवाल या सुझाव आपके मन में आता है. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के अपने सुझाव बता या सवाल पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply