You are currently viewing मिलियन और बिलियन में क्या अंतर है !!

मिलियन और बिलियन में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज के आलेख में हम बताने जा रहे हैं कि मिलियन और बिलियन क्या होता है और इनमे क्या अंतर होता है. वैसे तो ये सामान्य चीजें है लेकिन कभी कभी इनमे लोगों को अंतर करने में थोड़ी दिक्क्त आती है इसलिए इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए हम आज आपके लिए मिलियन और बिलियन में अंतर लेके आये हैं जिनसे आप आसानी से समझ पाएंगे कि दोनों का स्थान कहाँ पे होता है और कौन बड़ा और कौन छोटा है.

मिलियन क्या है | What is Million in Hindi !!

मिलियन को हिंदी में 10 लाख कहते हैं जिसमे 1 के बाद 6 जीरो होते हैं. अर्थात 1, 000, 000 इसे हम एक मिलियन कहते हैं. मिलियन अंग्रेजी का शब्द होता है जो किसी लम्बे नंबर को छोटा बना के बोलने लिए प्रयोग किया जाता है.
उदाहरण: Million = 1,000,000 = 10 Lakhs (in ₹) और 10 मिलियन का मतलब होता है 10,000,000 = 100 लाख (in ₹).

बिलियन क्या है | What is Billion in Hindi !!

बिलियन एक अंग्रेजी का शब्द है जो एक अरब को दर्शाता है. जितना बिलियन होगा उतना ही अरब होता है अर्थात Billion = 1,000,000,000 = 100 Crores (in ₹) = 1 अरब. और 10 बिलियन का अर्थ होता है 10 अरब जिसे संख्या में यदि लिखा जाये तो कुछ इस प्रकार से लिखेंगे। 10 Billion = 10, 000,000,000 = 10 अरब (in ₹) .

Difference between Million and Billion in Hindi | मिलियन और बिलियन में क्या अंतर है !!

#  1000 मिलियन को बिलियन कह सकते हैं.

# बिलियन मिलियन की अपेक्षा काफी बड़ी संख्या होती है.

# बिलियन 1 अरब को कहते हैं जबकि मिलियन 10 लाख को कहते हैं.

# जब हम किसी संख्या को छोटे शब्दों में आसानी से समझना या समझाना चाहते हैं तब हम मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं.

# यूरोप में बिलियन, ट्रिलियन और मिलियन को इस प्रकार भी व्यक्त किया जाता है जैसे कि :

  • Million
  • Million million = billion
  • Million million million = trillion

या

  • Million
  • Thousand million = billion
  • Million million = trillion

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्टि होगी अगर आप इससे और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और हमारे आलेख में अगर आपको कोई गलती मिलती है तो वह भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि आगे आने वाली जानकारी में आपको बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवा पाएं।

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply