You are currently viewing (Girl, Lady & Woman) लड़की, लेडी और औरत में क्या अंतर है !!

(Girl, Lady & Woman) लड़की, लेडी और औरत में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “Girl, Lady and Woman” अर्थात “लड़की, लेडी और औरत” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “लड़की, लेडी और औरत क्या हैं और इनमे क्या अंतर होता है?”. आज के समय में अक्सर लोग सोचते हैं, कि इन तीनो में भेद क्या है. जिसमे कुछ सोचने लगते हैं शादी से पहले लड़की एक लड़की, और शादी के बाद की लड़की औरत होती है और एक लड़की जब अधिक उम्र की हो जाती है तो वो लेडी बन जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये सब मिथ्या है. असल में लड़की, लेडी और औरत ये सब को वर्गीकृत इनके मनोदशा के अनुसार किया गया है. इसलिए यदि किसी लड़की को लेडी कहा जाये तो उसे बुरा नहीं लगना चाहिए. आज हम आपको इन्ही के बीच के अंतर को समझाने की कोशिश करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

लड़की क्या है | What is Girl in Hindi !!

लड़की क्या है | What is Girl in Hindi !!

एक लड़की वो होती है, जो स्कूल, कॉलेज जाती है. उसके कार्य बचकाने होते हैं, वो प्यार, पसंद, करियर और छोटी छोटी खुशियों में डूबी रहती है. उसे छोटी छोटी बात पर रोना आ जाता है, जिसे वो अपना हथियार बना कर अपने कार्य भी लोगों से पूर्ण करा लेती है. उसका दृष्टिकोण थोड़ा बचकाना और प्यारा होता है. कुछ लड़कियों के ये गुण उनकी शादी के बाद खत्म हो जाते हैं और वो समझदारी से काम लेने लगती है. तब हम उन्हें औरत की उपाधि दे सकते हैं. तो कुछ का ये दृष्टिकोण खुद दादी बनने तक रहता है. जिन्हे हम पूर्ण रूप से एक औरत का दर्जा नहीं दे सकते हैं. लेकिन हर लड़की में एक लेडी, एक औरत अवश्य होती है, जो समय आने पर निखर के आती है.

लेडी क्या है | What is Lady in Hindi !!

लेडी क्या है | What is Lady in Hindi !!

लेडी हम उन्हें मानते हैं, जो अब पूरी तरह से mature हो चुकी होती हैं, उन्हें पता होता है कि क्या सही है और क्या गलत. लेडी शब्द का प्रयोग हम महिलाओं को सम्मान देने के लिए भी प्रयोग करते हैं. लेडी के अंदर शिष्टाचार और तमीज होती है. वो कठिन परिस्थितिओं से निपटने में निपुण हो जाती हैं और दूसरों की सहायता और उन्हें सम्मान देना जानती है. एक well mannered महिला को ही हम लेडी कहते हैं.

औरत क्या है | What is Woman in Hindi !!

औरत क्या है | What is Woman in Hindi !!

औरत शब्द का प्रयोग हम उन महिलाओं के लिए अधिकतर करते हैं, जो 25 वर्ष से ऊपर की होती हैं, लेकिन इतना कहना काफी नहीं है क्यूंकि वो महिला जो अपने परिवार को संभालती हैं, अपने बच्चे, समाज और परिवार को आगे रख कर कार्य करती हैं. वो अपना जीवन खुद से अधिक अपने परिवार के लिए समर्पित करती हैं. जैसे हमारी माता जो अब बस हमारा, समाज और परिवार का ख्याल रखती हैं. खुद के लिए अब उनके पास समय नहीं होता है. ऐसी महान महिला को हम औरत के रूप में जानते हैं.

Difference between Girl, Lady and Woman in Hindi | लड़की, लेडी और औरत में क्या अंतर है !!

# 18 वर्ष से कम उम्र की महिला को वैसे तो लड़की कहा जाता है लेकिन जिनके अंदर इस उम्र के बाद भी बचपना होता है, उन्हें भी लड़की की श्रेणी में रखा जाता है जबकि लेडी एक well mannered महिला को कहा जाता है जिसके अंदर शिष्टाचार होता है और औरत वो होती है जिसके लिए उसका परिवार, उसके बच्चे और समाज सबसे पहले आता है. कुछ लोग 25 वर्ष से ऊपर की महिला को औरत कहते हैं जो हमारे अनुसार उतना ठीक नहीं है.

# लड़की अपने सपनो में ही खोई रहती है जबकि लेडी अपने करियर के विषय पर सबसे अधिक ध्यान देती है और औरत अपने से अधिक दूसरों को खुशियों का ख्याल रखती है.

# उदाहरण: स्कूल, कॉलेज जाने वाली महिला, लड़की होती है और कॉर्पोरेट या किसी और फील्ड में काम करने वाली महिला, लेडी होती है और अपने घर और समाज दोनों को चलाने वाली महिला औरत होती हैं.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply