You are currently viewing (Cyclone & Tornado) चक्रवात और बवंडर में क्या अंतर है !!

(Cyclone & Tornado) चक्रवात और बवंडर में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों। …. आज हम आपको “Cyclone और Tornado” अर्थात “चक्रवात और बवंडर” के बारे में बताने जा रहे हैं. क्यूंकि हमने कई बार देखा है कि लोग इन दोनों में अंतर में काफी गलतियां करते हैं. इसलिए आज हम इसी टॉपिक पे बात करेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि “चक्रवात और बवंडर क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. लेकिन इसे बताने से पहले हम आपको अपने पाठकों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं.

दोस्तों हम अपने ब्लॉग में जितने भी जबाब लेके आते हैं वो कहीं न कहीं लोगों के मन में उठने वाले प्रश्नो के जबाब हैं. जो हमे तब पता चल पाते हैं जब हमारे पाठक हमे वेबसाइट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के इनके जबाब पूछते हैं. हम उन सवाल का जबाब अवश्य लेके आते हैं. लेकिन कभी कभी हमे थोड़ा विलम्ब हो जाता है लेकिन आप लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर हम आपको देने की पूरी कोशिश करते हैं. तो यदि आप लोगों के मन में कोई सवाल हो तो आप भी कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

चक्रवात क्या है | What is Cyclone in Hindi !!

चक्रवात तीव्र कम दबाव प्रणाली हैं जो उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में समुद्र या महासागरों के ऊपर विकसित होते हैं। इनका साइज 100 से 2000 किलोमीटर तक का होता है. इनमे हवा की शक्ति 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है और ये 2 से 3 सप्ताह तक हो सकता है और इसका अधिकतम समय 31 दिन का होता है. ये सम्भवता साल में 10 से 15 बार तक हो सकता है. और इसका अनुमान काफी दिन पहले से लगाया जा सकता है.

बवंडर क्या है | What is Tornado in Hindi !!

जब हवा एक प्रचंडता के रूप में चक्रन करने लगती है और उसी रूप में स्तंभ बना लेती है और वही स्तम्भ तेजी से आगे बढ़ने लगता है तो उसे बवंडर कहा जाता है. बवंडर पृथ्वी की सतह और कपासी वर्षी बादल दोनों को जोड़ने लगता है. कई बार तो ये कपासी मेघ का आधार भी होता है। इन्हे कभी कभी ट्विस्टर्स भी कहा जाता है. इसमें हवा की गति 450 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है. और यूनाइटेड स्टेट्स में ये साल में 800 से 1000 बार तक आ जाता है.

Difference between Cyclone and Tornado in Hindi | चक्रवात और बवंडर में क्या अंतर है !!

Difference between Cyclone and Tornado in Hindi | चक्रवात और बवंडर में क्या अंतर है !!

# बवंडर बादलों से बनता हुआ जमीन तक आता है, इसमें हवा प्रचंडता के साथ स्तम्भ के रूप में चक्रण करती है. ये हमेशा जेट स्ट्रीम के करीब ही बनते हैं. और चक्रवात केवल समुद्र में ही बनते हैं. ये ट्रॉपिकल ओसियन में बनते हैं जहां गर्म हवा की तरंगे पायी जाती है क्यूंकि गर्म हवा से इन्हे शक्ति प्राप्त होती है.

# बवंडर का सामान्य साइज आधा किलोमीटर और अधिकतम 4.2 किलोमीटर का होता है जबकि चक्रवात का साइज 100-2000 किलोमीटर तक हो सकता है.

# बवंडर सामान्य रूप से 10 मिनट से लेके 3.5 घंटे तक का हो सकता है और चक्रवात कुछ हफ्तों से लेके 31 दिन तक का हो सकता है.

# बवंडर की हवा की शक्ति 450 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो सकती है जबकि चक्रवात की शक्ति 300 किलोमीटर प्रति घंटा से कम होती है.

# बवंडर एक साल में 800 से 1000 बार तक आ सकते हैं और चक्रवात साल में 10 से 15 बार तक आ सकते हैं.

# बवंडर का पता बहुत पहले से नहीं लग पाता इसलिए इसकी जानकारी 30-35 मिनट पहले ही दी जा सकती है जबकि चक्रवात की जानकारी कई दिन पहले ही हो जाती है.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply