You are currently viewing चक्रवात और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है !!

चक्रवात और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “चक्रवात और प्रतिचक्रवात” के विषय में बताने जा रहे हैं. लोग अक्सर दोनों के बीच भेद करने में असमर्थ हो जाते हैं. इसलिए आज हम आपको “चक्रवात और प्रतिचक्रवात क्या और इनमें क्या अंतर है” बताने जा रहे हैं. ये दोनों प्राकृतिक आपदा हैं जिनके विषय में सभी को पता होना ही चाहिए। लेकिन इसे बताने से पहले हम आपको अपने पाठकों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं.

दोस्तों हम अपने ब्लॉग में जितने भी जबाब लेके आते हैं वो कहीं न कहीं लोगों के मन में उठने वाले प्रश्नो के जबाब हैं. जो हमे तब पता चल पाते हैं जब हमारे पाठक हमे वेबसाइट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के इनके जबाब पूछते हैं. हम उन सवाल का जबाब अवश्य लेके आते हैं. लेकिन कभी कभी हमे थोड़ा विलम्ब हो जाता है लेकिन आप लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर हम आपको देने की पूरी कोशिश करते हैं. तो यदि आप लोगों के मन में कोई सवाल हो तो आप भी कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

चक्रवात क्या है | What is Cyclone in Hindi !!

चक्रवात क्या है | What is Cyclone in Hindi !!

चक्रवात एक घूमती हुई वायुराशि का नाम होता है।चक्रवात तीव्र कम दबाव प्रणाली हैं जो उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में समुद्र या महासागरों के ऊपर विकसित होते हैं। इनका साइज लगभग 100 से 2000 किलोमीटर तक का होता है. इनमे हवा की शक्ति 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है और ये 2 से 3 सप्ताह तक हो सकता है और इसका अधिकतम समय 31 दिन तक का हो सकता है. ये सम्भवता साल में 10 से 15 बार तक हो सकता है. और इसका अनुमान काफी दिन पहले से लगाया जा सकता है. इनसे वर्षा प्रचुर मात्रा में होती है.

चक्रवात और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है | Difference between Cyclone and Anticyclone in Hindi !!

प्रति-चक्रवात क्या है | What is Anticyclone in Hindi !!

प्रति-चक्रवात अर्थात anticyclone की प्रकृति तथा विशेषताएं चक्रवात से पूर्णतः विपरीत होती हैं. प्रति-चक्रवात के केन्द्र में उच्च वायुदाब का क्षेत्र होता है और इसकी परिधि की ओर वायुदाब का क्षेत्र कम होता है. इसलिए इसमें हवाएं केन्द्र से परिधि की ओर प्रवाहित होने लगती हैं. इसके यदि दाब प्रवणता की बात की जाये तो वो 10 से 15 मिलीबार तक ही होती है जो कि बहुत कम है.

चक्रवात और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है | Difference between Cyclone and Anticyclone in Hindi !!

चक्रवात के केंद्र का वायुदाब कम होता है और प्रतिचक्रवात के केंद्र का वायुदाब उच्च होता है.

# चक्रवात की परिधि पे वायुदाब अधिक होता है और प्रतिचक्रवात की परिधि पे वायुदाब कम होता है.

चक्रवात में वर्षा होती है और प्रतिचक्रवात में मौसम साफ रहता है.

# चक्रवात और प्रतिचक्रवात दोनों एक दूसरे के विपरीत होते हैं.

# उत्तरी गोलार्ध में चक्रवात एंटीक्लॉक वाइज घूमता है और दक्षिण गोलार्ध में चक्रवात क्लॉक वाइज घूमता है. जबकि प्रतिचक्रवात में चक्रवात का बिलकुल विपरीत होता है.

# चक्रवात में केंद्र पे वायुदाब कम होने के कारण हवाएं परिधि से केंद्र की ओर जाती है जबकि प्रतिचक्रवात में केंद्र पे वायुदाब अधिक होता है और परिधि पे कम जिसके कारण हवाएं केन्द्र से परिधि की ओर प्रवाहित होने लगती हैं.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply