You are currently viewing 22 कैरेट सोना और 24 कैरेट सोना में क्या अंतर है !!

22 कैरेट सोना और 24 कैरेट सोना में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “22 carat and 24 carat gold” अर्थात “22 कैरेट सोना और 24 कैरेट सोना” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “22 कैरेट सोना और 24 कैरेट सोना क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही सोने के अलग अलग प्रकार हैं, जिनमे इनके नंबर के अनुसार शुद्धता का पता लगाया जाता है. इसलिए आज हम आपको इसी के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

22 कैरेट सोना क्या है | What is 22 Carat Gold in Hindi !!

22 कैरेट सोना क्या है | What is 22 Carat Gold in Hindi !!

जैसा कि हम जानते हैं, कि सोना आज के समय में बहुत मूल्यवान वस्तु होती है. जिसके कारण इनमे कई ऐसी चीजों का मिश्रण भी किया जाता हैं, जिनके कारण हमे असली सोने की परख करना मुश्किल हो जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि जितने भी सोने के गहने या अन्य वस्तु बनती है, वो सब बिल्कुल शुद्ध नहीं होती है.

उनमें एक मात्रा तक कॉपर और जिंक जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं. जिनके कारण अलग अलग सोने को अलग अलग नंबर के कैरेट के रूप में वर्गीकृत कर दिया गया है.

जो सोना जितने अधिक कैरेट का होगा, उसकी शुद्धता उतनी अधिक मानी जाती है. अर्थात 22 कैरेट सोने में 91.6 फीसदी सोने की मात्रा रहती है। बाकी कॉपर और जिंक जैसी धातुएं होती हैं जो कि इसमें मिलायी जाती हैं। अन्य धातुओं को मिलाना भी आवश्यक होता है, क्यूंकि बिलकुल असली सोना बहुत लचीला होता है, जिससे गहने कभी भी टूट सकते हैं.

24 कैरेट सोना क्या है | What is 24 Carat Gold in Hindi !!

24 कैरेट सोना क्या है | What is 24 Carat Gold in Hindi !!

अब बात करते हैं, 24 कैरेट सोने की, ये वो सोना होता है, जिसे सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है. 24 कैरेट के सोने में लगभग सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है, जिसे यदि देखा जाये तो 100 फीसदी के समान ही माना जायेगा. लेकिन एक सोने की वस्तु में पर्याप्त मात्रा में कोई अन्य धातु का होना भी आवश्यक होता है, क्यूंकि असली सोना बहुत लचीला होता है और यदि इस सोने से गहनों का निर्माण किया जायेगा तो गहनों की सुंदरता और डिज़ाइन कभी भी टूट और बिगड़ सकती है. इसलिए 22 कैरेट सोना मध्यम वर्ग के साथ उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छा होता है.

Difference between 22 Carat and 24 Carat Gold in Hindi | 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना में क्या अंतर है !!

# 22 कैरेट सोना, 24 कैरेट सोने की अपेक्षा कम शुद्ध होता है.

# 22 कैरेट में जिंक या कॉपर का मिश्रण लगभग 9% होता है जबकि 24 कैरेट में इन धातुओं का मिश्रण केवल 0.1 % होता है.

# 22 कैरेट के सोने से बने गहने, 24 कैरेट के बने गहनों से ज्यादा महबूत और सस्ते होते हैं.

# यदि सोने को संपत्ति के रूप में रखना हो, तो 24 कैरेट अच्छा होता है और यदि गहनों के लिए सोने का चुनाव करना है तो 22 कैरेट अच्छा होता है.

हमे आशा है की दोस्तों आपको हमारा आलेख पसंद आया होगा | अगर आप हमारे आलेख में कोई गलती पाते है तो हमे कमेंट करके जरुर बताये ताकि हम आपको आगे एक बेहतरीन जानकारी से अवगत करवा सके |

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply