You are currently viewing Ultra HD और Full HD में क्या अंतर है !!

Ultra HD और Full HD में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Ultra HD और Full HD” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “Ultra HD और Full HD क्या है और इनमे अंतर क्या होते हैं?”. दोस्तों कई लोग जब टीवी या कंप्यूटर डेस्कटॉप लेते हैं, तो अक्सर वो एक अच्छे क्वालिटी का डिस्प्ले लेना चाहते हैं.

लेकिन उन्हें इन दोनों अर्थात “Ultra HD और Full HD” में कौन सा लेना चाहिए और क्यों और दोनों में अंतर क्या है और क्या ये दोनों कहीं एक ही तो नहीं जैसे कई सवाल उनके मन में आते रहते हैं. इन सभी दुविधाओं के चलते वो सही फैसला नहीं कर पाते. इसलिए आज हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर को समझाने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

पूर्ण HD क्या है | What is Full HD in Hindi !!

पूर्ण HD क्या है | What is Full HD in Hindi !!

ये HD ready का एडवांस पार्ट है, इसमें आप 1080p तक का resolution प्राप्त करते हैं और हम Full HD में 20 लाख तक पिक्सल देख सकते हैं. और जिस HD के पिक्सल जितने अधिक होते हैं, उसकी डेंसिटी भी उतनी अधिक हो जाती है. अर्थात इसमें अधिक क्लियर वीडियो या इमेज दिखाई देती है.

एक FULL HD टीवी एक Full HD resolution – 1920×1080 तक प्रदर्शित कर सकता है.

अल्ट्रा HD क्या है | What is Ultra HD in Hindi !!

अल्ट्रा HD क्या है | What is Ultra HD in Hindi !!

एक अल्ट्रा HD में, 2160p (3,840 × 2,160 progressive scan) डिस्प्ले हो सकता हैं जिसे दुसरे शब्दों में “4K UHD” के नाम से भी जाना जाता हैं | इस प्रकार के स्क्रीन लगभग 4000 पिक्स़ल (3840 पिक्स़ल) तक लम्बी होने के कारण इसे “4K UHD” भी कहते हैं |

वहीं दूसरी तरफ, 4320p (7680 x4320 progressive scan) के डिस्प्ले को “8K UHD” कहते हैं | इसमें लगभग 8000 पिक्स़ल (7680 पिक्स़ल) लम्बाई की स्क्रीन होती है, जिसके कारण इसे “8K UHD” नाम से जाना जाता है.

Difference between Ultra HD and Full HD in Hindi | Ultra HD और Full HD में क्या अंतर है !!

# अल्ट्रा HD, फुल HD की अपेक्षा बहुत क्लियर इमेज या वीडियो डिस्प्ले करता है.

# Ultra HD में 2160p (3,840 × 2,160 progressive scan) को “4K UHD” और 4320p (7680 x4320 progressive scan) के डिस्प्ले को “8K UHD” कहते हैं जबकि Full HD में 1080p (1,920 × 1,080 progressive scan) हो सकता है.

# Ultra HD को Full HD के बाद ITU ने लॉन्च किया था.

# Ultra HD, Full HD की अपेक्षा महंगा होता है. क्यूंकि इसका रेसोलुशन और डेंसिटी दोनों Full HD से काफी अधिक होती है.

दोस्तों हम पूरी आशा रखते हैं, कि आपको हमारी जानकारी काफी हद तक पसंद आयी होगी और आपको इसके द्वारा अपने सवालों के जबाब भी प्राप्त हो गये होगे. साथ ही आपकी दुविधाओं का भी अंत हो गया होगा. यदि फिर भी आपको किसी प्रकार की दिक्क्त हुई हो तो हम क्षमाप्रार्थी हैं. बाकी आप अपने सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं. धन्यवाद!!

Difference between Ultra HD and Full HD in Hindi | Ultra HD और Full HD में क्या अंतर है !!

 

Difference between Ultra HD and Full HD in Hindi | Ultra HD और Full HD में क्या अंतर है !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply