You are currently viewing (State & Union Territory) राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है !!

(State & Union Territory) राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “State and Union Territory” अर्थात “राज्य और केंद्र शासित प्रदेश” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बतायंगे कि “राज्य और केंद्र शासित प्रदेश क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. राज्य को हम एक घटक विभाजन के समझ सकते हैं, जिसकी अपनी अलग सरकार होती है और केंद्र शासित प्रदेश एक छोटी प्रशासनिक इकाई है, जिसे संघ द्वारा शासित किया जाता है. भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसमे शक्ति को केंद्रीय और विभिन्न इकाइयों के बीच वितरित किया गया है जिसमे अभी हाल में ही तेलंगाना को शामिल करते हुए 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हुए हैं. आज हम आपको इन्ही के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

State List

 

राज्य क्या है | What is The State in Hindi !!

राज्यों को विभिन्न प्रशासनिक इकाई के रूप में संदर्भित किया गया है, जिसमें राज्य द्वारा उसकी सरकार चुनी जाती है, जिसके बाद वहां की सरकार को अपने कानूनों को लागू करने का अधिकार होता है। प्रशासन के लिए प्रत्येक राज्य की अपनी विधानसभा और मुख्यमंत्री होता हैं। राज्यपाल इसमें राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में कार्य भार संभालता है। उस राज्य के क्षेत्र के बारे में केंद्र और राज्य के बीच संप्रभु विधायी और कार्यकारी शक्तियों का वितरण किया जाता है।

अलग अलग राज्यों की अपनी अपनी खूबी हैं और प्रत्येक राज्य की अपनी अपनी जनसांख्यिकी, आकार, इतिहास, ड्रेसिंग शैली, संस्कृति, भाषा और परंपरा है. भारत की स्वतंत्रता से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य होते हैं जिसमे एक प्रान्त और दूसरा रियासतें। प्रांत ब्रिटिश सरकार के अधीन थे और रियासतें शानुगत शासकों के अंतर्गत आती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं और प्रत्येक राज्य केवल सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है और अब इनमे ऐसे विभाजन भी नहीं है.

Union Territory list

केंद्र शासित प्रदेश क्या है | What is The Union Territory in Hindi !!

भारत में, राज्य के अलावा केंद्रशासित प्रदेश भी हैं, जिनकी संख्या 7 है, जिनकी शक्तियां कम होती है राज्य से लेकिन इन्हे भी विशेष अधिकार और दर्जा प्राप्त होता है. इन्हे सीधे सीधे केंद्र सरकार द्वारा शासित किया जाता है. यहाँ के लिए प्रशासक या उपराज्यपाल को भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाता है.

भारत में 7 केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, पुंडुचेर्री को निर्वाचित सदस्य और मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार प्राप्त हैं, क्योंकि इन्हें संविधान में संशोधन करके आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया है।

(State & Union Territory) राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है !!

Difference Between State and Union Territory in Hindi | राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है !!

# भारत की यदि बात की जाये तो भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

# राज्य को अपनी सरकार के साथ प्रशासनिक इकाइयों के रूप जाना जाता है और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संघ शासित इकाइयों का अर्थ है कि जिन्हे केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित और प्रशासित किया जाये है।

# केंद्र के साथ राज्य का संघीय रिश्ता होता है जबकि केंद्र शासित प्रदेश का Unitary.

# राज्य का कार्यकारी प्रमुख राज्यपाल होता है जबकि केंद्र शासित प्रदेश का कार्यकारी प्रमुख राष्ट्रपति होता है.

# राज्य के लिए मुख्यमंत्री होता है जो सरकार बना के अपने कानून चलाता है जिसे उस राज्य की जनता चुनती है जबकि केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासक या उपराज्यपाल होते है जिन्हे राष्ट्रपति नियुक्त करते हैं.

# राज्य, केंद्र शासित प्रदेश से क्षेत्र के आधार पर बड़े होते हैं.

# राज्य में स्वराज्य होता है जबकि केंद्र शासित प्रदेश में नहीं.

दोस्तों आपको ब्लॉग कैसा लगा हमे जरूर बताएं और साथ ही यदि आपको हमसे कोई सवाल भी पूछना है तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम आशा करते हैं की आप हमे और अच्छी बातें आपको बताने का मौका देंगे। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply