You are currently viewing (Seas & Oceans) समुद्र और महासागर में क्या अंतर होता है !!

(Seas & Oceans) समुद्र और महासागर में क्या अंतर होता है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Seas and Oceans” अर्थात “समुद्र और महासागरों” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “समुद्र और महासागरों क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही वाटर बॉडी हैं लेकिन दोनों एक दूसरे से भिन्न होते हैं. दोस्तों आपने कई स्थानों पर Seas और Oceans दोनों का मीनिंग समुद्र देखा होगा. लेकिन असल में ये दोनों एक दूसरे से भिन्न होते हैं. जिनके विषय में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

समुद्र (सागर) क्या है | What is Sea in Hindi !!

समुद्र (सागर) क्या है | What is Sea in Hindi !!

सागर एक जलनिकाय है, जैसा कि हम सब जानते हैं कि पृथ्वी का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पानी से घिरा है. उसी पानी के कई रूप हैं जिनमे सागर या समुद्र भी एक है. समुद्र, पृथ्वी पर जलवायु को संयमित करने, भोजन और ऑक्सीजन प्रदान करने, जैव विविधता को बनाये रखने और परिवहन के क्षेत्र हेतु बहुत महत्वपूर्ण है. जब महासागर और जमीन आपस में मिलती है उन स्थानों में समुद्र या सागर बनते हैं.

समंदर (महासागर) क्या है | What is the Ocean in Hindi !!

समंदर (महासागर) क्या है | What is the Ocean in Hindi !!

महासागर को हम समंदर या ocean भी कहते हैं, जो जलमंडल का प्रमुख भाग होता है। महासागर खारे पानी का विशाल क्षेत्र रहता है, जो पृथ्वी का 70% से भी अधिक भाग खुद से ढका रखता है (लगभग 36.1 करोड वर्ग किलोमीटर)| जिसका आधा भाग 3000 मीटर तक गहरा है। एक महासागर से कई सागर बनते हैं या यूँ कहे तो सागर महासागर का छोटा हिस्सा होता है.

Difference Between Seas and Oceans in Hindi | समुद्र और महासागर में क्या अंतर है !!

# महासागर, समुद्र से बहुत विशाल होता है.

# समुद्र, ,महासागर का हिस्सा होता है.

# समुद्र से महासागर काफी गहरे होते हैं.

# समुद्र वास्तविकता में महासागर का वह भाग होता है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है.

# महासागर की संख्या 5 बताई जाती है लेकिन वो सभी आपस में जुड़े हुए हैं और महासागर में ही विभिन्न सागर या समुद्र होते हैं और इन्ही के द्वारा पृथ्वी पर अलग अलग मौसम व जीवन सम्भव होता है.

# सबसे बड़े महासागर जिसका नाम प्रशांत महासागर (पैसेफिक ओशन) है इसका विस्तार करीब 6,41, 86,000 वर्ग मील तक है वहीं दूसरी ओर सबसे बड़े सागर, भूमध्य सागर (मेडिटरेनियन सी) का क्षेत्रफल लगभग 11, 44,800 वर्ग मील है.

# विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक ओशन विश्व के सबसे बड़े सागर से 5 गुना बड़ा है.

दोस्तों आपको जो आज जानकारी इस ब्लॉग के जरिये मिली वो आपके कितना काम आयी हमे अवश्य कमेंट बॉक्स में कमेंट के जरिये बताइयेगा। और यदि कोई अन्य प्रश्न भी हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply