You are currently viewing भारतीय नौसेना और व्यापारी नौसेना में क्या अंतर है !!

भारतीय नौसेना और व्यापारी नौसेना में क्या अंतर है !!

हेलो दोस्तों.. आज के आलेख में हम आपके लिए नौसेना से जुड़ी कुछ जानकारी लेके आये हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “भारतीय नौसेना क्या होती है” और “व्यापारी नौसेना क्या होती है”. साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि इनमे क्या अंतर होता है और कौन सी नौकरी आपके लिए अधिक सुविधाजनक है और कौन सी नौकरी आपको चुननी चाहिए.

भारतीय नौसेना क्या है | What is Indian Navy in Hindi !!

भारतीय नौसेना भी भारत की और सेना की तरह होती है जैसे थलसेना, वायुसेना आदि. ये भारत के समुद्र की उन सीमाओं की रखवाली के लिए होती हैं जो किसी और देश से समुद्र के किनारो द्वारा जोड़ती हैं और वहां से दुश्मनो और बाहरी लोगों के आने के चांस होते हैं. यदि आसान भाषा में समझाया जाये तो ये भारत की समुद्रीय सीमाओं की रक्षा हेतु बनाई गयी एक सेना है जो समुद्रीय सीमाओं की रक्षा जहाज द्वारा करते हैं.

व्यापारी नौसेना  क्या है | What is Merchant Navy in Hindi !!

मर्चेंट नेवी (व्यापारी नौसेना) ये भी एक प्रकार की नौकरी है जिसमे भारत अपना सामान जहाजों द्वारा समुद्र के रस्ते से आयात और निर्यात करता है. इसमें सामान केवल एक देश के अंदर तक ही नहीं बल्कि और देशों से भी लाया और ले जाया जाता है. इसमें भी जो नौकरी की जाती है वो जहाजों तक ही सीमित होती है और प्राइवेट कम्पनी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नौकरी देती हैं जो छः महीने या आठ महीने की होती है.

भारतीय नौसेना और व्यापारी नौसेना में क्या अंतर है | Difference between Indian Navy and Merchant Navy in Hindi !!

# भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) भारतीय सेना है जो जहाजों द्वारा देश की समुद्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए बनाई गयी है. मर्चेंट नेवी कोई भारतीय सेना नहीं है ये एक प्रकार की अलग नौकरी होती है जिसमे लोगों को जहाजों द्वारा कम्पनिओं का सामान समुद्री रास्ते से आयात या निर्यात करना होता है.

# भारतीय नौसेना एक सरकारी नौकरी होती है जबकि मर्चेंट नेवी अधिकतर प्राइवेट होती हैं.

# भारतीय नौसेना में पेंशन, रहने के लिए क्वार्टर, और भी अधिक सुविधाएँ मोहिया कराई जाती हैं जबकि मर्चेंट नेवी में आपको ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती.

# भारतीय नौसेना की रिटायरमेन्ट अवधि अधिक से अधिक 60 वर्ष है जबकि मर्चेंट नेवी में आप जब तक स्वस्थ हैं आप काम कर सकते हैं.

# भारतीय नौसेना में फिक्स जॉब होती है मर्चेंट नेवी में कोई फिक्स जॉब नहीं होती है ये कॉन्ट्रैक्ट पे चलती है.

# इसमें जब आप छुट्टी पे होते हैं तब भी आपको सैलरी मिलती है जबकि मर्चेंट नेवी में आपको केवल जहाज पे रहने के समय ही सैलरी मिलती है.

# भारतीय नौसेना की सैलरी मर्चेंट नेवी से कम होती है लेकिन सुविधाएँ अधिक.

# भारतीय नौसेना जब थल पे रहते हैं तो वो अपने परिवार को साथ रख सकते हैं जबकि मर्चेंट नेवी में केवल अफसर अपने परिवार को रख सकते हैं वो भी जहाज पे.

# भारतीय नौसेना में नौकरी परमानेंट होती है जबकि मर्चेंट नेवी में कोई भी कम्पनी आपको 6-8 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नौकरी देते हैं जिसमे सैलरी भी तभी तक की मिलती है जितने समय की नौकरी होती है जबकि भारतीय नौसेना में सैलरी भी मिलती हमेशा और रिटायर के बाद पेंशन भी.

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर इससे भी और अधिक जानकारी आप जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के जरूर बताएं। अगर आप हमारे द्वारा दिए गए इस आलेख में कोई गलती पाते हैं तो वह भी जरूर कमेंट करके हमें बताएं | ताकि हम आगे आने वाली आलेखन में एक बेहतरीन सुधार के साथ आपको बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवा सकें।

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply