You are currently viewing पंडित और ब्राह्मण में क्या अंतर है !!

पंडित और ब्राह्मण में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों… आज हम आपको कुछ समाज से जुड़ी बातों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं. आज हम अपने आलेख में आपके लिए जो जानकारी लेके आये हैं उसे देख के आपको भी लगेगा कि हाँ सच में इस बात की जानकारी होना हमारे लिए आवश्यक है. दोस्तों आज हम आपके लिए “ब्राह्मण और पंडित क्या होते हैं और इन दोनों में क्या अंतर होता है” लेके आये हैं. दोस्तों हमने लोगों को पंडित और ब्राह्मण को कई बार एक समझते देखा है, जिसके बाद जब हमारे पास दोनों में अंतर को लेके सवाल आये तो हमने निर्णय कर लिया कि इस बात की पुस्टि करना अतिआवश्यक है कि ये दोनों एक नहीं बल्कि इनमे कई सारे अंतर होते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

पंडित क्या है | What is Pandit in Hindi !!

जब कोई व्यक्ति किसी विशेष ज्ञान को प्राप्त कर उसमे पारंगत होता है तो उसे पांडित्य नाम से सम्भोधित किया जाता है. इसका पूर्णतः अर्थ होता है कि किसी विशेष ज्ञान में पूरी तरह से कुशल होना। इसमें एक शब्द का प्रयोग हुआ है पंडः जिसका अर्थ होता है विद्वता जिससे समझ आता है कि पंडित को विद्वान भी कहा जा सकता है. कुछ लोग इन्हे निपुण शब्द से भी पुकारते हैं.

किसी भी विशेष विद्या का ज्ञान रखने वाले को पंडित कहा जाता है. अधिकतर संस्कृत और वेदों के विषय की जानकारी रखने वाले लोगों को पंडित नाम दिया गया है. पंडित को ही पाण्डेय, पाण्डे, पण्ड्या भी कहा जाता है. वर्तमान में यह नाम ब्रह्मणों का उपनाम बन चुका है.

ब्राह्मण क्या है | What is Brahman in Hindi !!

ब्राह्मण शब्द की उतपत्ति ब्रह्म से हुई है जिसका अर्थ होता कि जो व्यक्ति ब्रह्म (ईश्वर) को छोड़ के किसी और को नहीं पूजता उसे ब्राह्मण नाम दिया गया है. कई लोग कथा सुनाने वाले को ब्राह्मण कहते हैं जबकि वो ब्राह्मण नहीं कथावाचक होता है. कुछ लोग पुरोहिताई करने वाले को ब्राह्मण कहते हैं वो ब्राह्मण नहीं याचक या पुरोहित होता है. कुछ लोग पंडित को ब्राह्मण समझते हैं जबकि वेदों का अच्छा ज्ञान रखने वाला पंडित होता है उसे हम ब्राह्मण नहीं कह सकते। जो ज्योतिषी या नक्षत्र विद्या को अपनी जीविका बना के चलते हैं कुछ लोग उन्हें भी ब्राह्मण समझ लेते हैं जबकि वो ज्योतिषी होते हैं. ब्राह्मण का अर्थ सीधा सा यह है की जो व्यक्ति ब्रह्म शब्द का उच्चारण करता है उसे ही हम सही मायने में ब्राह्मण मानते हैं.

पंडित और ब्राह्मण में क्या अंतर है | Difference between Pandit and Brahman in Hindi !!

# जो व्यक्ति किसी विषय में ज्ञानी होता है अधिकतर शास्त्रों में उसे हम पंडित कहते हैं जबकि जो व्यक्ति ब्रह्म शब्द का उच्चारण कर ईश्वर की आराधना करता है उसे हम ब्राह्मण कहते हैं.

# जो लोग वेदों का अच्छा ज्ञान रखते हुए अपनी जीविका चलाते हैं उन्हें हम पंडित कहते हैं जबकि जो लोग ईश्वर में निस्वार्थ तरीके से अपना मन लगाते हैं उन्हें ब्राह्मण कहते हैं.

# पंडित शब्द की उत्पत्ति पंड से हुई है जिसका अर्थ विद्वता होता है अर्थात एक विद्वान पंडित होता है जबकि ब्राह्मण केवल एक आराध्य होता है ईश्वर का.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply