You are currently viewing (HD Ready & Full HD) HD तैयार है और पूर्ण HD में क्या अंतर है !!

(HD Ready & Full HD) HD तैयार है और पूर्ण HD में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “HD ready और Full HD” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “HD ready और Full HD क्या है और इनमे अंतर क्या होते हैं?”. दोस्तों कई लोग जब टीवी या कंप्यूटर डेस्कटॉप लेते हैं, तो अक्सर वो एक अच्छे क्वालिटी का डिस्प्ले लेना चाहते हैं. लेकिन उन्हें इन दोनों अर्थात “HD ready और Full HD” में कौन सा लेना चाहिए और क्यों और दोनों में अंतर क्या है और क्या ये दोनों कहीं एक ही तो नहीं जैसे कई सवाल उनके मन में आते रहते हैं. इन सभी दुविधाओं के चलते वो सही फैसला नहीं ले पाते. इसलिए आज हम आपको दोनों के बीच के अंतर को बताने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

HD तैयार क्या है | What is HD Ready in Hindi !!

HD तैयार क्या है | What is HD Ready in Hindi !!

HD Ready जिसे हिंदी में HD तैयार कहते हैं, ये HD की शुरुआत होती है. इसमें आने वाले resolution 720p तक के होते हैं. और इसमें लगभग 10 लाख पिक्सल को देखा जा सकता है. लेकिन इसकी खासियत ये है कि ये 1080p/1080i format को भी सपोर्ट करता है. जैसे यदि आप इसमें 1080p/1080i format का वीडियो डालते हैं, तो ये आपको बिना किसी दिक्क्त के डिस्प्ले कर देता है. और ये 1080p/1080i format को 720p में फिट कर के दिखा देता है.

HD Ready टीवी एक HD resolution – 1280×720 / 1360×768 / 1366×768 तक प्रदर्शित कर सकते हैं.

पूर्ण HD क्या है | What is Full HD in Hindi !!

 

पूर्ण HD क्या है | What is Full HD in Hindi !!

ये HD ready का एडवांस पार्ट है, इसमें आप 1080p तक का resolution पाते हैं और हम Full HD में 20 लाख तक पिक्सल देख सकते हैं. और जिस HD के पिक्सल जितने अधिक होते हैं, उसमे डेंसिटी भी उतनी अधिक होती है. अर्थात इसमें अधिक क्लियर वीडियो या इमेज दिखाई देती है.

FULL HD टीवी एक Full HD resolution – 1920×1080 तक प्रदर्शित कर सकता है.

Difference between HD Ready and Full HD in Hindi | HD तैयार है और पूर्ण HD में क्या अंतर है !!

# HD ready सभी HD डिस्प्ले का प्रथम version है और Full HD, HD ready का advanced version है.

# HD Ready टीवी एक HD resolution – 1280×720 / 1360×768 / 1366×768 तक प्रदर्शित कर सकता है जबकि FULL HD टीवी एक Full HD resolution – 1920×1080 तक प्रदर्शित कर सकता है.

HD ready में 1 मिलियन तक पिक्सल देखे जा सकते हैं जबकि Full HD में 2 मिलियन तक पिक्सल देखे जा सकते हैं.

HD ready की डेंसिटी Full HD से कम होती है.

# HD ready की अपेक्षा Full HD में अधिक क्लियर वीडियो और इमेज दिखता है.

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर आपको अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो, आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं | इन सब के अलावा अगर आलेख में कोई आप गलती पाते हैं तो वो भी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ताकि हम आगे आने वाले आलेख में सुधार कर पाए और आपको एक बेहतर सूचना से अवगत करा सके| धन्यवाद!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply