You are currently viewing (Hard & Smart work) कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम में क्या अंतर है !!

(Hard & Smart work) कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Hard work and Smart work” अर्थात “कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही काम करने के तरीके होते हैं. लेकिन दोनों में अंतर क्या होता है आज हम इसके विषय में आपको बताने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

कड़ी मेहनत क्या है | What is Hard work in Hindi !!

कड़ी मेहनत क्या है | What is Hard work in Hindi !!

जब हम किसी काम को पूरी लगन और मेहनत के साथ करते हैं तो वो कड़ी मेहनत क्या hard work कहलाता है. Hard work एक मजदूर से लेके एक कंपनी का फाउंडर तक करता है. और Hard work करने के लिए इंसान के पास बहुत तेज दिमाग या बहुत अच्छी स्किल का होना आवश्यक नहीं होता है.

उदाहरण: एक व्यक्ति मजदूर था, वो पहले सुबह अख़बार डालने जाता, फिर वो मजदूरी के लिए जाता, फिर शाम को लोगों की कार साफ करता था और इन कड़ी मेहनत कर के आज वो एक बड़ी कंपनी का मालिक बन गया.

स्मार्ट काम क्या है | What is smart work in Hindi !!

स्मार्ट काम क्या है | What is Smart work in Hindi !!

Smart work या स्मार्ट काम करने के लिए व्यक्ति के पास अच्छा और तेज दिमाग और अच्छी स्किल का होना आवश्यक होता है. ये वो काम करने का तरीका होता है, जिससे लोग बिना अधिक परिश्रम किये अच्छा काम कर के भी सफलता पा सकते हैं. इसमें दिमाग मुख्य भूमिका में रहता है, क्यूंकि अच्छा दिमाग लगा के बहुत अधिक और अच्छा काम किया जा सकता है वो भी कम मेहनत किये. इस तरीके को ही Smart work या स्मार्ट काम कहते हैं.

उदाहरण: मुकेश अंबानी ने एक जिओ स्कीम निकाल के कम समय में ही अपने करोड़ो यूजर देखते ही देखते बना लिए, जिससे उनका नाम और पैसे दोनों बढ़े. इस प्रकार के काम को Smart work या स्मार्ट काम कहते हैं.

Difference between Hard work and Smart work in Hindi | कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम में क्या अंतर है !!

Difference between Hard work and Smart work in Hindi | कड़ी मेहनत और स्मार्ट काम में क्या अंतर है !!

# अधिक मेहनत कर के किया गया काम Hard Work कहलाता है और कम मेहनत कर के अच्छा और अधिक किया गया काम Smart Work कहलाता है.

# Hard Work में दिमाग का बहुत तेज होना या व्यक्ति की स्किल का होना आवश्यक नहीं होता है जबकि Smart Work में दिमाग अहम भूमिका निभाता है, इसलिए दिमाग का तीव्र होना आवश्यक है.

# कभी कभी हम बहुत Hard Work करते हैं लेकिन कम कमा पाते हैं और कुछ लोग Smart Work कर के काम मेहनत किये अच्छा कमा लेते हैं.

# एक मजदूर Hard Work करता है जबकि एक Businessman Smart Work करता है.

# मजदूर कड़ी मेहनत कर के केवल खाने भर का कमा पाता है जबकि एक बिजनेसमैन Smart Work कर के करोड़ों एक सेकंड में कमा सकता है.

हमारे अनुसार व्यक्ति को दोनों का प्रयोग करते हुए कार्य करना चाहिए, जिससे उसे दोनों का लाभ मिलेगा. क्यूंकि कभी कभी Smart work धोखा भी दे देता है, जैसे शेयर मार्किट में. आज कल लोग बिना मेहनत किये अधिक कमाने के चलते पैसे शेयर मार्किट में लगा देते हैं, जो उनके लिए कई बार फायदेमंद होता है लेकिन कभी कभी बहुत नुकसान भी झेलना पड़ जाता है, लेकिन Hard work आपको कभी धोखा नहीं देगा. इसलिए दोनों का प्रयोग करते हुए कार्य करने में ही समझदारी है. धन्यवाद!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply