You are currently viewing GSTR 3 और GSTR 3B में क्या अंतर है !!

GSTR 3 और GSTR 3B में क्या अंतर है !!

हेलो दोस्तों…आज हम आपको “GSTR 3 और GSTR 3B” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बतायंगे कि “GSTR 3 और GSTR 3B क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोस्तों हम अपने ब्लॉग में अक्सर कई ऐसे टॉपिक लेके आते हैं, जो सवाल कहीं न कहीं हमसे पाठकों ने पूछे होते हैं और आज का भी ब्लोग हमारे पाठकों द्वारा पूछे गए सवाल पर आधारित है. जिसमें हम आपको बताएंगे कि “GSTR 3 और GSTR 3B में क्या अंतर है?”, तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

GSTR 3 क्या है | What is GSTR 3 in Hindi !!

प्रत्येक कर योग्य व्यक्ति को Goods and Services Return दाखिल करना अनिवार्य होता है, जिसमे GSTR लगभग 11 प्रकार के होते हैं, जिसमे आज हम आपके समक्ष GSTR 3 के विषय में बात करने जा रहे हैं.

GSTR 3 व्यापार के मासिक रिटर्न के साथ विवरण सहित करदाता द्वारा दायर अंतिम रूप होता है. GSTR 3 रिटर्न का भाग A, अन्य FORM GSTR 1, FORM GSTR 2 और पूर्ववर्ती कर अवधियों की अन्य देनदारियों के आधार पर पूरी जानकारी के साथ स्वचालित रूप से उत्पन्न किया जाता है. GSTR 3 की नियत तारीख हर महीने की 20 तारीख से पहले निर्धारित की गयी है और इस तारीख के बाद करदाता को विवरण दर्ज करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

करदाता अधिनियम के अनुसार एक देय कर, ब्याज, जुर्माना, शुल्क या किसी अन्य राशि के लिए अपनी देयता जमा कर सकता है और फॉर्म GSTR-3 में रिटर्न के भाग B के विवरण में शामिल कर सकता है।

GSTR 3B क्या है | What is GSTR 3B in Hindi !!

GST के तहत पंजीकृत कोई भी व्यक्ति या व्यवसाय को GSTR 3B फॉर्म दाखिल करना जरूरी माना गया है. GSTR 3B, केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) के द्वारा बनाया गया है, जो जुलाई और अगस्त के महीने के लिए पेश किया गया एक सरल कर रिटर्न फॉर्म होता है. जुलाई और अगस्त के महीनों के लिए फॉर्म – GSTR-1, GSTR-2 और GSTR-3 को सितंबर महीने में दाखिल किया जाता है और अंत में सभी GST रजिस्ट्रार को GSTR-3B फॉर्म दाखिल करना होता है.

Difference between GSTR 3 and GSTR 3B in Hindi | GSTR 3 और GSTR 3B में क्या अंतर है !!

GSTR-3 एक auto-populated मासिक रिटर्न होता है और GSTR-3B एक स्व-घोषणा मासिक रिटर्न है जो स्वचालित रूप से populated नहीं होता है।

# GSTR-3 को वर्तमान में नहीं चलाया जा रहा है जबकि GSTR-3B वर्तमान में चलाया जा रहा है और इसे दाखिल करना भी अनिवार्य है.

GSTR-3 वर्तमान में नहीं चलने के कारण है, इसकी कोई नियत तिथि नहीं है जबकि GSTR-3B दाखिल करने की नियत तारीख अगले महीने की 20 वीं तारीख है। (फरवरी 2019 के लिए, GSTR-3B दाखिल करने की नियत तारीख 20 मार्च 2019 है)।

# GSTR-3: यह GSTR-1 और GSTR-2 का एक विस्तृत सारांश है जबकि GSTR-3B को किसी विशेष महीने में बिक्री और खरीद दोनों की एक संक्षिप्त सारांश की आवश्यकता होती है.

हमें और हमारी टीम को आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर यदि आपको और भी कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के जरूर बताएं | इन सब के अलावा अगर आलेख में कोई आप गलती पाते हैं तो वो भी कमेंट बॉक्स में में जरूर बताएं ताकि हम आगे आने वाले आलेख में सुधार कर पाए और आपको एक बेहतर सूचना से अवगत करा सके. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply