You are currently viewing आर्डिनो क्या है !!

आर्डिनो क्या है !!

आर्डिनो क्या है | What is Arduino in Hindi !!

आर्डिनो एक ओपन सोर्स प्लेटफार्म है जिसकी मदद से हम कई सारे इलेक्ट्रोनिक्स प्रोजेक्ट बना सकते हैं। आर्डिनो में फिजिकली प्रोग्रामेबल सर्कट बोर्ड होता है और इसके अलावा इसमें सॉफटवेयर भी होता है। हार्डवेयर और सॉफटवेयर का मिश्रण होने के कारण इससे प्रोजेक्ट बनाना बेहद रौचक होता है। यह एक तरह का सर्कट बोर्ड होता है जिसमें एक छोटा प्रोग्रामेबल सॉफटवेयर अपलोडिड होता है। इसे आईडीई कहते हैं जिसका मतलब है इंटेग्रेटेड डेवलपमेंट इनवायरमेंट। यह सॉफटवेयर अपने आप में एक पूर्ण सॉफटवेयर नहीं है। बल्कि यह एक जरिया है दूसरे कोड को इस सर्किट बोर्ड में अपलोड करने का। सर्कट बोर्ड पर कई तरह के आईसी और इनपुट—आउटपुट दी जातीं है जिसकी मदद से आप कई तरह के कस्टमाइजड प्रोजेक्ट बना सकते है।

उदाहरण के लिए आपको एक सर्कट बोर्ड दे दिया जाता है जिसके आईसी, इनपुट, आउटपुट का प्रयोग करके आप खुद का कोई बिजली उपकरण बना सकते हैं और अच्छी बात यह रहेगी कि आप उस उपकरण को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से कंट्रोल भी कर सकते हैं। यानि कि आपको जो उपकरण बाजार में नहीं मिल रहा है आप उसे अपने लिए खुद बना सकते है। और इसे बनाने के लिए आर्डिनो आपका प्रमुख रिसोर्स रहेगा।

आर्डिनो क्या है | What is Arduino in Hindi !!

आर्डिनो किस काम आता है | Arduino Uses in Hindi

जैसा कि हम आपको बता रहे हैं कि आर्डिनो की मदद से हम कोई भी मैन्युअल और कस्टमाइज्ड प्रोजेक्ट बना सकते है। यह एक तरह का हार्डवेयर और सॉफटवेयर है जिसे खास तौर पर डिजाइनर, हैकर, इंजीनियर और उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो तकनीक में रूचि रखते है। आर्डिनो की मदद से आप कई नई तकनीकों को आपस में जोड़कर एक शानदार प्रोजेक्ट बना सकते हैं। इसके साथ आप एलईडी बल्ब, बटन, मोटर, स्पीकर, जीपीएस यूनिट, कैमरा, इंटरनेट, स्मार्ट फोन, कम्पयुटर, टीवी कुछ भी अटैच कर सकते हैं। आर्डिनो बोर्ड ज्यादा महंगा न होने के कारण इसकी मांग बढ़ रही है। इसके अलावा यह चलाने में भी आसान है । इसीलिए काफी ज्यादा लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। नीचे हम आपको आर्डिनो के प्रकार और आर्डिनो द्वारा बनाए जाने वाले टॉप—10 प्रोजेक्ट के बारे भी बताएंगे।

आर्डिनो बोर्ड के प्रकार | Arduino Types In Hindi !!

शुरूआती दौर में आर्डिनो बोर्ड के ज्यादा प्रकार नहीं हुआ करते थे। लेकिन मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ने के बाद कई तरह के आर्डिनो आ गए। यहां हम आपको ओर्डिनो के प्रकार बताएंगे ताकि आप अपने लिए बेहतर आर्डिनो बोर्ड खरीद सकें और इसका प्रयोग करके आप अपने प्रोजेक्ट तैयार कर सकें। आमतौर पर इंजीनयिरिंग के स्टूडेंट इसका प्रयोग अपने कस्टमाइजड प्रोजेक्ट बनाने के लिए करते हैं। आर्डिनो बोर्ड निम्न प्रकार के होते हैं।

  1. आर्डिनो यूनो (R3)
  2. लिलिपैड आर्डिनो
  3. रेड बोर्ड
  4. आर्डिनो मेगा (R3)
  5. आर्डिनो लियोनार्डो

Arduino Uno (R3) in Hindi

1. आर्डिनो यूनो (R3) | Arduino Uno (R3) in Hindi

आर्डिनो यूनो आर—3 एक नया आर्डिनो बोर्ड है अगर हम इसकी तुलना अन्य बोर्ड के साथ् करें। यह सबसे लेटेस्ट और न्यूनतम बोर्ड है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह बोर्ड सबसे ज्यादा मजेदार और महत्वपूर्ण है। बल्कि कई अन्य बोर्ड भी हैं जिनमें बेहद खास फीचर उपलब्ध है। अन्य बोर्डस की मदद से और भी शानदार प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं। हांलाकि आर्डिनो यूनो में कुछ अलग तरह के फीचर भी हैं। इसकी मेमोरी का ट्रांसफर रेट भी ज्यादा है अन्य बोर्डस के मुकाबले।

Arduino LilyPad Arduino in hindi

2. लिलिपैड आर्डिनो | LilyPad Arduino in Hindi

यह आर्डिनो बोर्ड एक ऐसा बोर्ड हे जो प्रोग्रामेबल माईक्रो कंट्रोलर के रूप में भी जाना जाता है। इसका डिजाइन बेहद शानदार है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि इसे आप वियरेबल प्रोजेक्टस में आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। वियरेबल से मतलब है कि आप इसे किसी स्मार्ट वॉच, किसी स्मार्ट बैंड, किसी जैकेट आदि के साथ प्रयोग कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग एक हीटिंग आर्म बैंड बनाने में होता है।

Arduino Mega (R3) in Hindi

3. आर्डिनो मेगा (R3) | Arduino Mega (R3) in Hindi

आर्डिनो मेगा एक माइक्रोकंट्रोलर है जो एटी—मेगा2560 के आधार पर काम करता है। इसमें 54 डिजिटल इनपुट—आउटपुट दी जातीं है जिसकी मदद से आप कई तरह के शानदार प्रोजेक्ट बना सकते हैं।

Arduino RedBoard in hindi

4. आर्डिनो रेड बोर्ड | Arduino RedBoard in Hindi

आर्डिनो रेड बोर्ड एक ऐसा बोर्ड है जो यूएसबी केबल से प्रोग्राम किया जाता है। यह विंडोज—8 आप्रेटिंग सिस्टम में बेहतर तरीके से काम करता है। रेड बोर्ड में यूएसबी केबल से प्रोग्राम कोड को अपलोड करना बेहद आसान है इसीलिए इसे अधिक पसंद किया जाता है।

Arduino Leonardo in Hindi

5. आर्डिनो लियोनार्डो बोर्ड | Arduino Leonardo Board In Hindi

आर्डिनो लियोनार्डो बोर्ड को आर्डिनो की सबसे पहला विकसित रूप माना जाता है। आर्डिनो को आधार से जब और विकसित किया गया था तो इसके काम करने की शैली कुछ लियोनार्डो बोर्ड के तरह ही थी। इस बोर्ड में आपको माईक्रोकंट्रोलर और एक यूएसबी मिलती है। यह बोर्ड काफी सस्ता और प्रयोग में आसान भी है। क्योंकि इस बोर्ड को यूएसबी से हैंडल ​किया जा सकता है।

आर्डिनो की मदद से आप निम्न टॉप—10 प्रोजेक्टस को तैयार कर सकते हैं।

आर्डिनो प्रोजेक्टस | Arduino Top 10 projects in Hindi !!

# आॅडियो मीटर :

आर्डिनो की मदद से आप एक आर्डिनो बेस्ट आॅडियो मीटर बना सकते हैं। इसमें आप एक एलसीडी का प्रयोग करेंगे जो आॅडियो लेवल को दर्शाएगी। इस आॅडियो मीटर का काम किसी भी आॅडियो डिवाइस के आॅडियो लेवल को जांचने की होगी। यह मीटर आपको सिग्नल लेवल बताएगा। यह ये भी बताएगा कि दाएं और बाएं तरफ कितने सिग्नल भेज रहा है।

# आर्डिनो रोबोट :

रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शानदार नमूना है। आर्डिनो की मदद से भी आप रोबोट भी बना सकते हैं। काफी कम खर्च के साथ आप रोबोट बना सकते हैं। आप आर्डिनो की मदद से रिमोट कंट्रोल रोबोट बना सकते हैं। यह रोबोट आपके लिए 100 मीटर तक की रेंज में काम करेगा।

# होम आॅटोमेशन सिस्टम :

आप इस प्रोजेक्ट को काफी पसंद करेंगे। इस प्रोजेक्ट की मदद से आप अपने घर के इलेक्ट्रोनिक सामान को अपने मोबाइल से कंट्रोल कर सकेंगे। आप इसके साथ किसी भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण को जोड़ सकते हैं। आपको आर्डिनो बोर्ड से यह सिग्नल अपने मोबाईल एप में भेजने होंगे। आप दूर बैठे ही पंखा आॅन—आॅफ कर सकते हैं। या फिर आप ​पानी की मोटर को फोन से ही बंद कर सकते हैं।

# फैंसी लाइट कंट्रोलर :

फैंसी लाइट कंट्रोलर एक तरह का आर्डिनो बेस्ड कंट्रोलर है जिसका प्रयोग आप घर की लाइटस को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट हम होम आॅटोमेशन से अलग इसलिए बता रहे हैं क्योंकि यह एक पैकेज में आता है जिसे कोई भी आसानी से कनेक्ट कर सकता है। कनेक्ट होने के बाद कोई भी आसानी से इसे प्रयोग कर सकता है।

# तापमान मापक यंत्र :

जी हां, आप आर्डिनो की मदद से एक तापमान मापक यंत्र भी बना सकते हैं। आप अपने घरके अंदर का तापमान भी माप सकते हैं। तापमान के साथ अन्य फैक्टर जैसे कि हयूमिडिट आदि भी मापा जा सकता है। इस प्रोजेक्ट का प्रयोग आप किसी ऐसी जगह पर कर सकते हैं जहां का तापमान जानने की आपको सख्त जरूरत है।

# वाईफाई रोबोट :

आपको पहले भी हम बता चुके हैं कि आर्डिनो की मदद से आप रोबोट बना सकते हैं। लेकिन यहां पर हम जिस रोबोट के बारे बताने जा रहे हैं यह रोबोट बेहद खास फीचर से लैस है। यह रोबोट वाई—फाई से कंट्रोल होता है। इस रोबोट को आर्डिनो की मदद से आप वाईफाई के द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको ब्लिंक मोबाईल एप का प्रयोग करना होगा।

# फिंगरप्रिंट सेंसर :

आर्डिनो की मदद से ऐसे प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं जो आम तौर पर बाजार में महंगे मिलते हैं। इससे आप कई तरह के हाइटेक प्रोजेक्ट बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे फिंगर​प्रिंट सेंसर की। आप अपने फ्रिज पर यह फिंगर प्रिंट सेंसर लगा सकते हैं ताकि आपके फिंगरप्रिंट की मदद से ही यह फ्रिज खुले या आप अपनी अल्मारी पर भी इसे लगा सकते हैं।

# आॅटोमैटिक प्लांट वाटरिंग सिस्टम :

आॅटोमैटिक प्लांट वाटरिंग सिस्टम वो सिस्टम है जिसकी मदद से आप एक ऐसा सिस्टम तैयार कर सकते हैं जो आपक गैर मौजूदगी में भी गार्डन में लगे पौधों को पानी देगा। इस शानदार प्रोजेक्ट को भी आप आर्डिनो की मदद से तैयार कर सकते हैं। तो बिना किसी फिक्र के आप आर्डिनो की मदद से घर के पौधों को पानी दे सकते हैं।

# एयर क्वालिटी कंट्रोलर :

एयर पोल्यूशन के बारे में आपको जैसे कि पता ही है एयर पोल्यूशन दिन—ब​—दिन बढ़ रहा है। एयर पोल्यूशन बढ़ने के बाद हमारे आसपास की एयर क्वालिटी का स्तर गिर जाता है। ऐसे में पोल्यूशन भरी हवा में सांस लेना किसी बिमारी से कम नहीं है। एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए भी एक प्रोजेक्ट यहां पर मौजूद है। आप आर्डिनो की मदद से एक एयर क्वालिटी कंट्रोलर बना सकते हैं जो आपकी मदद करेगा आपके आस—पास की हवा को ताजा बना कर।

# आर्डिनो इन्वर्टर :

आर्डिनो का प्रयोग आप अपने घर के लिए इन्वर्टर बनाने में भी कर सकते हैं। कई बार ज्यादा देर बिजली का कट लगने के बाद आपके घर में लगे साधारण इन्वर्टर की भी क्षमता खत्म हो जाती होगी। तो ऐसी स्थिति के लिए आप अपना खुद का आर्डिनो बेस्ड इन्वर्टर बना सकते हैं।

Pankaj Rai

Pankaj Rai is a Creative Content Writer, Who loves Writing On Various topics. Pankaj uses his writing skills beyond the limits along with the most creative out of the box ideas. You can Assume his creativity looking at the list of niche's that he covers. He can write in Technology, Sports, Politics, Relegion, Health, Fashion, Business, entertainment and almost every Topic. The Reason Behind his Amazing Writing Skills is that he is a very good reader and he loves reading about new things daily.

Leave a Reply