You are currently viewing (Tax and Duty) कर और शुल्क/कर्तव्य में क्या अंतर है !!

(Tax and Duty) कर और शुल्क/कर्तव्य में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Tax and Duty” अर्थात “कर और ड्यूटी” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “कर और ड्यूटी क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. किसी भी देश की सरकार जो राजस्व कमाती है उसके अनेकों स्त्रोत होते हैं, इन्ही स्त्रोतों में से कर और शुल्क भी एक हैं. इनके द्वारा सरकार को देश के लोगों को चिकित्सा, रेलवे, डाक, शिक्षा, बैंकिंग, खाद्य, बुनियादी ढांचे, आदि जैसे सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलती हैं। कर सरकार की आय, गतिविधि या वस्तु पर लगाया गया वित्तीय प्रभार होता है। जो दो मुख्य श्रेणियों में अर्थात प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर के रूप में जाना जाता है। प्रत्यक्ष कर में आयकर या धन कर शामिल हैं। और दूसरी ओर अप्रत्यक्ष कर खुद दो भाग में विभाजित है, जिसमे एक टैक्स और दूसरा ड्यूटी है. टैक्स में Goods and Services टैक्स शामिल है और ड्यूटी में custom duty और excise ड्यूटी, आदि शामिल होती हैं. जिनके विषय में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

कर क्या है | What is Tax in Hindi !!

कर क्या है | What is Tax in Hindi !!

आय, माल और गतिविधियों पर सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर एक अनिवार्य वित्तीय दायित्व होता है। जो सरकारी आय के मूल स्रोतों में से एक होता है जो देश के लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है। किसी भी प्रकार का कर लगाने का अधिकार केंद्र और राज्य सरकार को होता है। कर दो प्रमुख प्रकार के कर होते हैं:

प्रत्यक्ष कर क्या है | What is Direct tax in Hindi !!

वह कर, जो किसी व्यक्ति की आय या उसकी धन सम्पत्ति पर लगाया जाता है, वो प्रत्यक्ष कर होता है। यहां कर का बोझ व्यक्ति पर खुद पड़ता है, अर्थात करदाता और करबेयरर एक ही व्यक्ति होगा। ये वो कर है जिसमें पैसा सीधे व्यक्ति की जेब से सरकार की जेब में स्थानांतरित किया जाता है। इसमें आने वाले कर:

  • आयकर: किसी की आय पर लगाया गया कर।
  • धन कर: किसी व्यक्ति के धन और सम्पत्ति पर लगाया गया कर।
  • अन्य: इसमें मनोरंजन कर और ब्याज कर शामिल होते हैं।

अप्रत्यक्ष कर क्या है | What is Indirect tax in Hindi !!

ये वो कर होता है जो सामान और सेवाओं पर लगाया जाता है, ऐसे कर को अप्रत्यक्ष कर कहा जाता है. यहां कर का बोझ दूसरे के ऊपर डाला जाता है अर्थात यहां करदाता और tax bearer अलग अलग होते हैं. इसमें पहले एक व्यक्ति से कर करदाता को जाता है फिर करदाता उस कर को सरकार को देता है.

माल पर:

  • वैट (मूल्य वर्धित कर): अंतर्राज्यीय बिक्री पर कर।
  • सीएसटी (केंद्रीय बिक्री कर): अंतरराज्यीय बिक्री पर कर।
  • सीमा शुल्क: माल के निर्माण पर कर।
  • उत्पाद शुल्क: माल के आयात या निर्यात पर कर।
  • अन्य: ऑक्ट्रोई, एंट्री टैक्स इत्यादि।

सेवाओं पर:

  • सेवा कर

शुल्क क्या है | What is Duty in Hindi !!

शुल्क क्या है | What is Duty in Hindi !!

एक शुल्क सरकार को एक प्रकार का देय कर है, जो माल और वित्तीय लेनदेन पर लगाया जाता है। यह अप्रत्यक्ष कर की श्रेणी में शामिल होता है। इसमें शुल्क लगाने का अधिकार केवल केंद्र सरकार के हाथ में होता है। यह सरकार के राजस्व में भी इजाफा करता है। ये भी निम्न प्रकार के होते हैं:

उत्पाद शुल्क | Excise Duty in Hindi !!

उत्पाद शुल्क जिसे हम “Excise Duty” भी कहते हैं, ये देश के भीतर माल के उत्पादन पर लगाया लगने वाला कर उत्पाद शुल्क होता है। इसे सेंट्रल वैल्यू एडेड टैक्स (CENVAT) के नाम से भी जाना जाता है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 और केंद्रीय उत्पाद शुल्क शुल्क अधिनियम, 1985 दो महत्वपूर्ण क़ानून हैं जो भारत में उत्पाद शुल्क को नियंत्रित करते हैं। वर्तमान में, देश में उत्पाद शुल्क की दर 12% चल रही है।

सीमा शुल्क | Customs Duty in Hindi !!

सीमा शुल्क जिसे हम “Customs Duty” के नाम से भी जानते हैं, ये तब लगाया जाता है, जब भारत के बाहर माल का व्यापार किया जाना होता है, तब भारत सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर सीमा शुल्क के रूप में जाना जाता है। ये शुल्क वस्तुओं के आयात और निर्यात पर लगाया जाने वाला शुल्क होता है।

Difference between Tax and Duty in Hindi | कर और शुल्क/कर्तव्य में क्या अंतर है !!

# आय, माल और गतिविधियों पर सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर एक अनिवार्य वित्तीय दायित्व होता है और शुल्क माल के निर्माण और आयात / निर्यात पर सरकार को देय शुल्क है।

# शुल्क खुद में कर का एक प्रकार है.

# कर व्यक्ति, धन, सेवाओं और खरीद पर लगाया जाता है और शुल्क सामान पर लगाया जाता है.

# कर दो प्रकार के होते हैं, अर्थात् प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर और शुल्क भी प्रमुख दो प्रकार के होते हैं उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क हैं।

कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा लगाया जा सकता है जबकि शुल्क केवल केंद्र सरकार द्वारा ही लगाया जाता है.

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर आपको और अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं | इन सब के अलावा अगर आलेख में कोई आप गलती पाते हैं तो वो भी कमेंट बॉक्स में में जरूर बताएं ताकि हम आगे आने वाले आलेख में सुधार कर पाए और आपको एक बेहतर सूचना से अवगत करा सके. धन्यवाद!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply