You are currently viewing चाल और वेग में क्या अंतर है !!

चाल और वेग में क्या अंतर है !!

हेलो दोस्तों… आज हम अपने आलेख में कुछ ऐसी जानकारी लाएं है जो आपके काफी काम आ सकती हैं जैसे कि चाल और वेग में अंतर क्या क्या हैं. क्यूंकि हमने कई बार देखा है कि जब हमसे ऐसे छोटे छोटे से सवाल किये जाते हैं तो हमारा सर चकरा जाता है कि आखिर इनमे अंतर होते क्या क्या हैं ये तो काफी समान सी चीजें हैं तो ऐसी ही कुछ छोटी छोटी चीजों के बड़े अंतरों को आज हम आपको जानने में मदद करेंगे.

चाल क्या है | What is Speed in Hindi !!

Speed : एकांक समय में जो दूरी तय की गयी हो उसे हम चाल कह सकते हैं ये एक प्रकार की भौतिक राशि होती है हमे इसमें ये पता चलता है कि कोई वस्तु कितनी तेजी से गति कर सकती है. चाल एक अदिश राशि होती है जो या तो धनात्मक होगी या शून्य लेकिन ऋणात्मक नहीं हो सकती.

Common symbol
v
Dimension L T-1 
SI Unit    m/s, m s−1 

वेग क्या है | What is velocity in Hindi !!

Velocity : यदि किसी चाल को हम दिशा के साथ देखते हैं तो उसे वेग कहा जाता है. ये एक सदिश राशि है जो धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य कुछ भी हो सकती है. किसी भी वस्तु का वेग हर एक दिशा का समान होना अनिवार्य नहीं होता है अर्थात अलग अलग दिशाओं में वस्तु का वेग अलग अलग हो सकता है.

Common symbols : v, v, v→
In SI units : m/s
Dimension L T−1

वेग क्या है | What is velocity in Hindi !!

Difference between speed and velocity in hindi !!

चाल और वेग में अंतर !!

# चाल किसी भी दिशा में वस्तु द्वारा समय की इकाई में तय की गयी दूरी होती है. वेग किसी निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा समय की इकाई में तय की गयी दूरी होती है.

# चाल अदिश राशि होती है और वेग सदिश राशि होती है.

# चाल को दूरी प्रति समय के अनुसार मापा जाता है और वेग को विस्थापन प्रति समय के अनुसार मापा जाता है.

# चाल हमेशा धनात्मक या शून्य होता है लेकिन वेग ऋणात्मक भी हो सकता है.

# चाल का उदाहरण: 60 किलोमीटर / घंटा और वेग का उदाहरण: 60 किमी/घण्टा उत्तर की तरफ.

दोस्तों हमने आपको सभी जगह से जानकारी एकत्र कर के आपको उनका निचोड़ देने की कोशिश की है जिससे कि आपको उन सभी बातों को समझने में आसानी हो सके. यदि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो हमे अवश्य बताएं और यदि कोई सवाल या सुझाव आपके मन में हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बताएं. हम पूरी कोशिश करेंगे उसे समझने और समझाने की. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply