You are currently viewing चाल और वेग में क्या अंतर है !!

चाल और वेग में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों… आज का लेख हमारा “Speed और Velocity” अर्थात “चाल और वेग” के ऊपर है. जो की हमारे जीवन से जुड़ा एक बहुत महत्वपूर्ण फार्मूला है जिसका प्रयोग हमारी रोजाना की जिंदगी में भी होता है. आज हम बात करेंगे कि “चाल और वेग क्या है और इन दोनों में क्या अंतर है?”. लेकिन इसे बताने से पहले हम आपको हमारे पाठकों से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं.

दोस्तों हम अपने ब्लॉग में जितने भी जबाब लेके आते हैं वो कहीं न कहीं लोगों के मन में उठने वाले प्रश्नो के जबाब हैं. जो हमे तब पता चल पाते हैं जब हमारे पाठक हमे वेबसाइट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के इनके जबाब पूछते हैं. हम उन सवाल का जबाब अवश्य लेके आते हैं. लेकिन कभी कभी हमे थोड़ा विलम्ब हो जाता है लेकिन आप लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर हम आपको देने की पूरी कोशिश करते हैं. तो यदि आप लोगों के मन में कोई सवाल हो तो आप भी कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

चाल क्या है | What is Speed in Hindi !!

जब कोई वस्तु एक निश्चित समय में एक निश्चित दूरी तय करती है तो उसे हम चाल कहते हैं. और यदि इसे दूसरे तरीके से बोले तो “जब एक वस्तु द्वारा एक एकांक समय अंतराल में तय की गयी दूरी चाल होती है.” इसमें एक वस्तु निश्चित समय के अनुसार अपनी दूरी तय करती है. चाहे वो एक सेकंड हो या चाहे वो एक घंटा हो. इसका फार्मूला होता है:

चाल = दूरी/समय

औसत चाल = कुल दूरी/ कुल समय

ये एक अदिश राशि होती है. इसका मात्रक मीटर प्रति सेकंड होती है.

उदाहरण: जब कोई वस्तु २० किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से जा रही है तो वो उसकी चाल है.

वेग क्या है | What is Velocity in Hindi !!

कोई वस्तु एक निश्चित समय अंतराल में जितनी विस्थापित होती है वो उस वस्तु का वेग कहलाता है. वेग एक सदिश राशि है. ये दिशा के अनुसार चलती है अर्थात इसमें वस्तु की परिमाण और दिशा दोनों होती है. और इसका फार्मूला:

वेग = विस्थापन / समय

औसत वेग = कुल विस्थापन/ कुल समय

इसका मात्रक मीटर प्रति सेकंड होता है.

उदाहरण: जब कोई वस्तु २० किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से पूर्व दिशा की ओर जा रही है तो वो उसका वेग है.

Difference between Speed and Velocity in Hindi | चाल और वेग में क्या अंतर है !!

चाल एक अदिश राशि है जबकि वेग एक सदिश राशि है.

# चाल में परिमाण और दिशा नहीं होती जबकि वेग में परिमाण और दिशा होती है.

# चाल = दूरी/समय होता है और वेग = विस्थापन/समय होता है.

# जब कोई वस्तु एक वृत्तीय पथ पे चलती है तो उसकी औसत चाल 2पाइr होगी और उसका औसत वेग 0 होगा.

# वस्तु की औसत चाल, वस्तु के औसत वेग के बराबर हो सकती है, उससे ज्यादा हो सकती है लेकिन उससे कम नहीं हो सकती है. जबकि वस्तु का औसत वेग, वस्तु की औसत चाल के बराबर हो सकता है, उससे कम हो सकता है और जीरो हो सकता है लेकिन उससे ज्यादा नहीं हो सकता.

# किसी वस्तु की औसत चाल नियत होती है जबकि किसी वस्तु की औसत वेग नियत हो भी सकता है और नहीं भी.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply