You are currently viewing (Social Science & Social Studies) सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में अंतर !!

(Social Science & Social Studies) सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में अंतर !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Social science and Social studies” अर्थात “सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन को लोग एक ही समझ बैठते हैं, जबकि दोनों अलग अलग होते हैं जिसमे सामाजिक विज्ञान अधिक विस्तारित और जटिल होता है वहीं दूसरी ओर सामाजिक अध्ययन सरल और छोटा होता है. आज हम आपको इन्ही के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

सामाजिक विज्ञान क्या है | What is Social Science in Hindi !!

सामाजिक विज्ञान क्या है | What is Social Science in Hindi !!

सामाजिक विज्ञान जिसे “Social science” के नाम से भी जाना जाता है, ये मानव के संबंधों की विस्तृत, क्रमब.तथा तर्कसंगत चर्चा का सटीक रूप होता है. इसमें एक उच्च स्तर की विद्वता के कारण सामान्य स्कूल के छात्र इन्हे आसानी से नहीं समझ पाते हैं. इसके साथ साथ इसमें अन्य भी कई अध्ययन के मार्ग छुपे होते हैं जैसे: एक समाज वैज्ञानिक जो सदैव अपनी खोजों से मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि करने को तत्पर रहता है.

सामाजिक अध्ययन क्या है | What is Social Studies in Hindi !!

सामाजिक अध्ययन क्या है | What is Social Studies in Hindi !!

सामाजिक अध्ययन जिसे हम “Social studies” के नाम से जानते हैं, ये स्कूलों में छात्रों को पढ़ने का एक विषय है. ये सामाजिक विज्ञान का वो भाग होता है, जिसमे उन्ही भागों को शामिल किया गया होता है, जो छात्रों के अध्ययन और उनके लिए उपयोगी होता है. हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब सामाजिक विज्ञान को पुनर्गठित और सरल किया गया तो सामाजिक अध्ययन की उत्पत्ति हुई. सामाजिक विज्ञान के सरल, रोचक, प्रभावपूर्ण और उपयोगी भाग को सामाजिक अध्ययन का नाम दिया गया है जिसे स्कूलों में छात्रों को आसान भाषा में सामाजिक विज्ञान का ज्ञान देने के लिए लाया गया है.

जैसे: राजनीति विज्ञान जो विस्तारित और विद्वतापूर्ण विषय है सामाजिक विज्ञान का जिसे महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर पढ़ाया जाता है और इसे ही सरल भाषा और स्कूल में पढ़ाने के लिए नागरिक शास्त्र को लाया गया. जो स्कूल के विद्यार्थी के लिए एक विषय है.

Difference between Social science and Social studies in Hindi | सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में क्या अंतर है !!

# सामाजिक विज्ञान का उद्देश्य ज्ञान प्राप्त कराना है जबकि सामाजिक अध्ययन का उद्देश्य छात्रों का अच्छे नागरिक के रूप में विकास करना है.
# सामाजिक विज्ञान का अध्ययन लोग विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले करते हैं जबकि सामाजिक अध्ययन सभी नागरिकों के लिए आवश्यक है.

# सामाजिक अध्ययन का क्षेत्र विस्तृत है क्यूंकि ये प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है जबकि सामाजिक विज्ञान का क्षेत्र सीमित है क्यूंकि ये केवल अपने क्षेत्र का ही अध्ययन करता है.

# सामाजिक विज्ञान मानव के सैद्धांतिक भाग से जुड़ा है जबकि सामाजिक अध्ययन प्रायोगिक भाग से जुड़ा है.

# सामाजिक विज्ञान विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग ज्ञान प्राप्त कराता है जबकि सामाजिक अध्ययन एक एकीकृत विषय है.

दोस्तों आपको हमारी टीम द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी, हमे अवश्य बताएं और साथ ही यदि कोई सवाल या सुझाव भी हों, तो वो भी आप हमे बता सकते हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे आपके सवालों और सुझावों का उत्तर देने का। धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply