You are currently viewing पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस में क्या अंतर है !!

पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Greenhouse and Polyhouse” अर्थात “ग्रीन हाउस और पॉली हाउस” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “ग्रीन हाउस और पॉली हाउस क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही बेमौसम की सब्जी, फल और फूल उगाने के लिए बनाये जाते हैं. लेकिन इनमे कुछ अंतर पाए जाते हैं जिन्हे आज हम आपके समक्ष रखने वाले है. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

पॉलीघर क्या है | What is Polyhouse in Hindi !!

पॉलीघर क्या है | What is Polyhouse in Hindi !!

पॉलीघर जिसे हम पॉलीहाउस (Polyhouse) भी कहते हैं, जो पॉलीथीन से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है जिसका प्रयोग उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों को उत्पन्न करने के लिये होता है. यह एक अर्धवृत्ताकार या वर्गाकार या लम्बे आकार का होता है. इसमें कुछ उपकरणों का प्रयोग होता है, जिनके जरिये अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित रखा जाता है.

पॉलीहाउस एक प्रकार की टेक्निक है जिसके उपयोग से संरक्षित खेती की जाती है. इतना ही नहीं इस प्रक्रिया का प्रयोग कर के जलवायु को नियंत्रित कर दूसरे मौसम में भी खेती की जा सकती है. इसमें ड्रिप पद्धति का प्रयोग होता है, जिसके जरिये सिंचाई कर तापमान व आद्र्रता को नियंत्रित रखा जाता है. पॉलीहाउस के जरिये किसान कृत्रिम खेती करते हैं और जब चाहे अपने मन की फसल ऊगा सकते हैं.

ग्रीनहाउस क्या है | What is Greenhouse in Hindi !!

ग्रीनहाउस क्या है | What is Greenhouse in Hindi !!

ग्रीनहाउस को हरितगृह या ग्लासहाउस भी कहा जाता है. ये एक प्रकार की बनाई गयी इमारत होती है, जिस स्थान पर पौधे उगाये जाते हैं. ये अलग अलग प्रकार की आवरण सामग्रियों जैसे कांच या प्लास्टिक की छत और अक्सर कांच या प्लास्टिक की दीवारों के साथ बनी एक संरचना होती है. यहां का ताप गर्म होता है, क्योंकि सूर्य द्वारा भेजे जा रहे दृश्य सौर विकिरण को पौधों, मिट्टी और भवन के भीतर स्थित अन्य चीजों द्वारा अवशोषित किया जाता है। कांच इस विकिरण के लिए पारदर्शी माध्यम होता है।

ग्रीनहाउस बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री:

  • खेती की जमीन।
  • ग्रीन हाउस का ढांचा।
  • ग्रीन हाउस को बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण।
  • सिंचाई के साधन।
  • बीज, उर्वरक, प्रेजरवेटिव्स, कीटनाशक।
  • ग्रेडिंग और पैकिंग यूनिट।
  • रेफ्रिजरेटेड वैन।
  • ऑफिस में काम आने वाले उपकरण
  • पॉली हाउस में इस्तेमाल होने वाली मशीनें।
  • मजदूर

Difference between Polyhouse and Greenhouse in Hindi | पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस में क्या अंतर है !!

# दोनों ही स्थानों पर फूल, फल और सब्जियां, आदि उगाई जाती हैं.

# पॉलीहाउस में पॉलीफिल्म का बना होता है और ग्रीनहाउस कांच का बना होता है.

पॉलीहाउस भारतीय परिदृश्य से अधिक संबंधित होता है और ग्रीनहाउस यूरोपीय देशों से अधिक संबंधित है.

# दोनों ही समान कार्य करते हैं लेकिन पॉलीहाउस, पॉलीफिल्म का बना होता है जबकि ग्रीनहाउस को कांच का आवरण दिया जाता है, जिससे ठंडियों, वर्षा, आदि में वर्फ और ओले, आदि से फसल का बचाव किया जा सके.

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर आपको और अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं | इन सब के अलावा अगर आलेख में कोई आप गलती पाते हैं तो वो भी कमेंट बॉक्स में में जरूर बताएं ताकि हम आगे आने वाले आलेख में सुधार कर पाए और आपको एक बेहतर सूचना से अवगत करा सके|

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply