You are currently viewing (Mass & Weight) द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

(Mass & Weight) द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Mass और Weight” अर्थात “द्रव्यमान और भार” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “द्रव्यमान और भार क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोस्तों कई लोग दोनों में अंतर समझ नहीं पाते हैं और दोनों को एक समझ बैठते हैं जो कि असल में गलत है. इसलिए आज हम आपको इनके विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

Difference between Mass and Weight in Hindi | द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

द्रव्यमान क्या है | What is mass in Hindi !!

Mass को हिंदी में द्रव्यमान के नाम से जाना जाता है, जो प्रत्येक वस्तु के लिए एक स्थिरांक है, जिसका अर्थ है कि द्रव्यमान तब तक नहीं बदल सकता जब तक वस्तु न बदली जाये. द्रव्यमान को यदि दूसरे शब्दों में कहें, तो द्रव्यमान वो है, जो बॉडी में constant quantity में होता है और किसी भी जगह पे इसका मान बदलता नहीं है.

भार क्या है | What is weight in Hindi !!

Weight को हिंदी में भार के नाम से जाना जाता है. किसी वस्तु का भार पृथ्वी के केंद्र की और वस्तु पे लगने वाले आकर्षण बल पे निर्भर करता है. यहां पे आकर्षण बल से तातपर्य गुरुत्वाकर्षण बल से था. अर्थात वस्तु का भार गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र पे निर्भर करता है क्यूंकि हर अलग अलग स्थान का गुरुत्वाकर्षण बल अलग अलग हो सकता है जिसके कारण वस्तु का भार भी बदलता है. जैसे कि मंगल ग्रह, चाँद, पृथ्वी इन तीनो जगहों पे अलग अलग गुरुत्वाकर्षण बल लगता है, जिसके कारण समान वस्तु जब इन अलग अलग स्थानों में रखते हैं तो तीनो स्थानों में वस्तु का भार अलग अलग होता है.

Difference between Mass and Weight in Hindi | द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

Difference between Mass and Weight in Hindi | द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

# द्रव्यमान को अंग्रेजी में Mass कहा जाता है और भार को Weight.

# द्रव्यमान प्रत्येक वस्तु के लिए एक स्थिरांक है, जिसका अर्थ है कि द्रव्यमान तब तक नहीं बदल सकता जब तक वस्तु न बदली जाये. जबकि वस्तु का भार पृथ्वी के केंद्र की और वस्तु पे लगने वाले आकर्षण बल पे निर्भर करता है.

# वस्तु का द्रव्यमान अलग अलग स्थानों पे भी समान होता है जबकि भार अलग अलग जगह पे बदलता है. यहां अलग अलग जगह से अभिप्राय गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से है.

# जिस स्थान का गुरुत्वाकर्षण बल कम होगा वहां वस्तु का भार कम होगा और जहां गुरुत्वाकर्षण बल अधिक होगा वहां वस्तु का भार अधिक होगा जबकि वस्तु का द्रव्यमान हर स्थान पे समान होता है.

# भार का फार्मूला W=MG है (जहां W भार अर्थात weight है, M द्रव्यमान अर्थात Mass है और G गुरुत्वाकर्षण बल अर्थात gravity है.).

# भार को Newtons में और द्रव्यमान को किलोग्राम में मापते हैं.

आशा हैं आपको हमारे द्वारा मिली जानकारी से कुछ लाभ अवश्य प्राप्त हुआ होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई गलती दिखती है, या कोई सवाल या सुझाव आपके मन में आता है. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता या पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply