You are currently viewing विकिपीडिया क्या है, विकिपीडिया कैसे बनाये, संस्थापक, इतिहास !!

विकिपीडिया क्या है, विकिपीडिया कैसे बनाये, संस्थापक, इतिहास !!

विकिपीडिया क्या है | What is Wikipedia in Hindi !!

विकिपीडिया एक वेबसाइट है, जहां आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त हो सकती है. यहां पर दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखी गयी जानकारी होती है, जो ज्ञान बाटने और लोगों को विभिन्न प्रकार के ज्ञान को लेके जागरूक करने में विश्वास रखते हैं. विकिपीडिया पर मिलने वाली जानकारी बहुत सटीक और बहुत मेहनत से लिखी जाती है और इसके प्रत्येक लेख के पीछे लाखों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित होता है। आपने भी गूगल के इंडेक्स में पहली या दूसरी वेबसाइट के रूप में Wikipedia लिखा देखा होगा, ये वर्तमान में ज्ञानकोश की सबसे बड़ी वेबसाइट बन चुकी है, इसमें लगभग 50 लाख से अधिक लेख अभी तक लिखे जा चुके हैं. विकिपीडिया अपनी जानकारी मात्र केवल अंग्रेजी में ही नहीं देती है, बल्कि इसके अलावा हिंदी, मराठी, तमिल, और अन्य 279 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओँ में भी अपना लेख पब्लिश करती है. अभी तक हिंदी विकिपीडिया में लगभग 1 लाख से भी अधिक लेख लिखे जा चुके हैं. विकिपीडिया में लिखा गया प्रत्येक लेख स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का फल है.

विकिपीडिया के संस्थापक (Founder) !!

विकिपीडिया के दो सह-संस्थापक हैं, जिसमे एक लैरी सेंगर और दूसरे जिमी वेल्स हैं. लैरी सेंगर विकिपीडिया के सह-संस्थापक के साथ अमेरिकन इंटरनेट प्रोजेक्ट डेवलपर हैं और जिमी वेल्स भी विकिपीडिया के सह-संस्थापक के साथ अमेरिकन इंटरनेट इंटरप्रेन्योर हैं.

लैरी सेंगर का पूरा नाम “लॉरेंस मार्क सेंगर” है, इनका जन्म 16 जुलाई 1968 को बेलेवुए, वाशिंगटन, में हुआ. ये एक अमेरिकन इंटरनेट प्रोजेक्ट डेवलपर, सिटिजेन्डियम के संस्थापक है, साथ ही जैसा कि हम जानते हैं विकिपीडिया के सह-संस्थापक भी हैं. इनकी परवरिश एंकरेज, अलास्का में हुई और ये अपने शुरुआती दिनों में फिलॉसोफी में बहुत रूचि रखते थे. इन्होने अपनी स्नातक 1991 में रिड कॉलेज से पूरी की, जहां इन्होने फिलॉसोफी से अपना B.A. किया. उसके बाद इन्होने 2000 में ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से अपना डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी पूरा किया.

जिमी वेल्स का पूरा नाम “जिमी डोनल वेल्स” है, जिन्हे लोग “जिम्बो” भी कहते हैं, इनका जन्म 7 अगस्त 1966 को हंट्सविले, अल्बामा में हुआ. ये अमेरिकन इंटरनेट इंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हे लोग मुख्य रूप से विकिपीडिया और वेब होस्टिंग कंपनी विकिआ के सह-संस्थापक के रूप में जानते हैं. इनकी परवरिश हंट्सविले, अल्बामा में हुई और वहीं इन्होने अपनी शिक्षा रैन्डोल्फ स्कूल और यूनिवर्सिटी-प्रिपरेटरी स्कूल से ली. बाद में, जिमी ने ऑबर्न विश्वविद्यालय और अलबामा विश्वविद्यालय से क्रमशः वित्त में स्नातक और मास्टर डिग्री अर्जित की.

अपना स्नातक करते हुए इन्होने दो विश्वविद्यालयों में पढ़ाया भी, लेकिन अपनी फाइनेंस की जॉब के लिए इन्होने अपनी पीएचडी बीच में रोक दी और बाद में Research Director के रूप में Chicago futures and options firm में भी काम किया. ये और इनके दो और साथियों ने बोमिस की स्थापना की, जो मनोरंजन और वयस्क सामग्री की विशेषता वाला एक वयस्क वेब पोर्टल था। कंपनी में सबसे पहले फंडिंग दी free encyclopedia, Nupedia (2000–03) और उसके उत्तराधिकारी, विकिपीडिया के लिए.

15 जनवरी, 2001 को लैरी सेंगर और अन्य लोगों के साथ, जिमी ने Wikipedia-a free, open content encyclopedia लॉन्च किया, जिसने तेजी से विकास और लोकप्रियता प्राप्त की और परिणाम हमारे सामने है.

विकिपीडिया क्या है | What is Wikipedia in Hindi !!

विकिपीडिया इतिहास | Wikipedia History in Hindi !!

विकिपीडिया इंटरनेट के द्वारा चलने वाली मुक्त ज्ञानकोश परियोजना है. ये एक विकी के रूप में जानी जाती है, जिसका अर्थ है कि एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका सम्पादन करने की छूट प्रदान करता है। विकिपीडिया शब्द की उत्पत्ति विकि और एनसाइक्लोपीडिया को मिला के हुई. विकिपीडिया में लोग न केवल अंग्रेजी या हिंदी में बल्कि अन्य विभिन्न भाषाओँ में अपना लेख सम्पादित कर सकते हैं, इसलिए इसे बहुभाषीय प्रकल्प के रूप में भी जानते हैं और यह स्वयंसेवकों के सहकार से निर्मित है. जो कोई भी इंटरनेट के विषय में जानकारी रखता है और अपना लेख लिखना चाहता है, तो उसके लिए विकिपीडिया एक ऐसा विकल्प है, जहाँ कोई भी अपना लेख सम्पादित कर सकता है. विकिपीडिया का मुख्य स्थान जहाँ उनके सर्वर स्थापित है वो टैम्पा, फ़्लोरीडा है. इसके अलावा कुछ सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में भी हैं.

विकिपीडिया का निर्माण न्यूपीडिया के पूरक के रूप में 29 जनवरी, 2001 को हुआ था. इसे अब विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित किया जाता है, जो एक अलाभकारी संस्था के रूप में फैली हुई है. 2006 के आधे साल तक 46 लाख तक लेख लिखे जा चुके थे, जिनमे लगभग 12 लाख लेख स्वयं अंग्रेजी भाषा में थे. इसकी खासियत यह है कि इसमें 279 से भी अधिक भाषाओँ में लेख लिखे जाते है, और लगभग 36 भाषाओँ में 1 लाख से अधिक लेख मौजूद हैं. यहां तक जर्मन भाषा में विकिपीडिया की सीडी और डीवीडी भी मिलती हैं. इसका निर्माण जिमी वेल्स और लेरी सेंगर ने किया। जिमी वेल्स ने विकी और पीडिआ को मिला के “विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय, मुक्त, सर्वाधिक सम्भव गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का प्रयास किया है।” तो अद्वितीय है.

विकिपीडिया कैसे बनाये | How to Create Wikipedia in Hindi !!

विकिपीडिया कैसे बनाये, से तात्पर्य विकिपीडिया में अपना लेख लिखने के लिए नया पृष्ठ कैसे बनाये है। जिसके विषय में हम बताने जा रहे हैं.

यदि आप विकिपीडिया में अपना लेख लिखना चाहते हैं, तो आप वहां नया पृष्ठ आरम्भ कर सकते हैं या किसी और लेख को और अच्छे से सम्पादित कर सकते हैं. जब भी आप नया पृष्ठ बनाने का विचार करते हैं, तो उसके लिए आपको जिस शीर्षक से आप लेख बनाना चाहते हैं, उसे विकिपीडिया के सर्च बॉक्स में खोजें. यदि उस शीर्षक का लेख आपको वहां नहीं मिलता है, तो वहां पर नया लेख बनाने का विकल्प आपको मिलेगा.

जब आपको विकिपीडिया पर आपके शीर्षक का लेख नहीं मिलता है, तो आप आसानी से उसपर अपने शीर्षक का लेख लिख सकते हैं, जिसके लिए आपको पहले उसपर साइनअप करना पड़ता है. जब भी आप लेख लिखना चाहते हैं विकिपीडिया पर तब लेख बनाते समय ये अवश्य सुनिश्चित कर लें कि इस विषय पर वैकल्पिक नाम अथवा वर्तनी से पहले से कोई लेख मौजूद तो नहीं है. हिंदी में वर्तनी की विविधता के कारण हो सकता है सामान्य खोज में आपके द्वारा सोचा गया नहीं मिलता है, तो अन्य वैकल्पिक वर्तनी के साथ भी खोज करें. क्यूंकि हो सकता है किसी और घूमे हुए शब्दों के साथ आपके शीर्षक का लेख किसी और द्वारा लिखा जा चुका हो. उदाहरण: जैसे आप राम चरित मानस के नाम से लेख लिखना चाहते हैं विकिपीडिया पर, तो पहले यह अवश्य खोज लें कि कहीं किसी ने राम चरित्र मानस, आदि नाम से तो लेख नहीं बना दिया है.

अपने शीर्षक को खोज करने के लिए गूगल पर आप “site:hi.wikipedia.org Name” के द्वारा भी अपनी खोज को सम्पन्न कर सकते हैं. यदि आपके शीर्षक का लेख पहले से लिखा मिलता है, तो वहां एक एडिट का विकल्प आएगा, जिसमे आप अपना लेख सम्पादित कर सकते हैं और यदि आपका लेख wikipedia में मौजूद नहीं है, तो आप अपना लेख ख़ुशी ख़ुशी लिख सकते हैं.

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिए गए इस आलेख को पढ़ कर अच्छा लगा होगा | अगर आपको इस आलेख में कोई गलती मिलती है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं । बेहतरीन जानकारी पाने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में आप जिस के बारे में जानना चाहते हैं उसके बारे में जरूर बताएं |

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply