You are currently viewing (Living & Non-Living) सजीव और निर्जीव वस्तुओं में क्या अंतर है !!

(Living & Non-Living) सजीव और निर्जीव वस्तुओं में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “सजीव और निर्जीव वस्तुओं” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “सजीव और निर्जीव वस्तुयें क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. जैसा की हम सब जानते हैं कि दुनिया में दो प्रकार की चीजें होती है, एक वो साँस ले सकती हैं और दूसरी जो सांस नहीं ले सकती हैं. और आज हम आपको इन्ही दो के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

सजीव वस्तुएं क्या है | What are living things in Hindi !!

सजीव वस्तुएं वो होती हैं, जिनके अंदर जीवन होता है. जो स्वांस लेने में सक्षम होती है. जो धीरे धीरे बढ़ती हैं और खुद गति करने में समर्थ होती हैं. सजीव दूसरे को जन्म देने में भी सक्षम होता है. उनके अंदर चीजों को महसूस करने की क्षमता मौजूद होती है. ये निर्जीव वस्तु का भी निर्माण कर सकते हैं. जैसे एक वैज्ञानिक ने टेलीविज़न का आविष्कार किया हो. ये धीरे धीरे प्रगति करते हैं, जैसे कि: बच्चा या पौधा धीरे धीरे बढ़ता है. इन्हे भोजन और पानी की भी आवश्यकता होती है जीवित रहे के लिए. जैसे: पौधों को धुप, खाद, पानी और मनुष्य को भोजन और पानी की.

निर्जीव वस्तुएं क्या है | What is Non-living thing in Hindi !!

निर्जीव वस्तुएं वो वस्तुएं होती हैं, जिनमे जीवन नहीं होता है. जो स्वांस लेने में सक्षम नहीं होती हैं. ये खुद गति नहीं कर सकते जैसे कि: रास्ते में पड़ा पत्थर जो खुद नहीं हट सकता। इन्हे भोजन की आवश्यकता नहीं होती है. ये किसी भी प्रकार की वस्तु या प्रकति को महसूस नहीं कर सकते. इनमे आने वाली वस्तुएं: पत्थर, साइकिल, कार, फ्रिज, बेड, आदि होती है. यदि हम आसान भाषा में बोले तो वो हर चीज जो साँस नहीं ले सकती वो निर्जीव होती है.

Difference Between Living and Non-Living Things in Hindi | सजीव और निर्जीव वस्तुओं में क्या अंतर है !!

Difference Between Living and Non-Living Things in Hindi | सजीव और निर्जीव वस्तुओं में क्या अंतर है !!

# सजीव वस्तु साँस लेती है निर्जीव वस्तु नहीं लेती है.

# सजीव वस्तु को भोजन पानी की आवश्यकता होती है जबकि निर्जीव वस्तु को नहीं होती है.

# सजीव वस्तु धीरे धीरे खुद बढ़ती है जबकि निर्जीव वस्तु खुद नहीं बढ़ती है.

# सजीव वस्तु निर्जीव वस्तु का निर्माण कर सकता है जबकि निर्जीव वस्तु सजीव वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता है.

# सजीव वस्तु प्रजनन कर सकती है निर्जीव वस्तु नहीं कर सकती.

# सजीव वस्तु गति करती है जबकि निर्जीव खुद गति नहीं करती है.

आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी हमे जरूर बताएं और साथ ही यदि आपको हमसे कोई सवाल भी पूछना है तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम आशा करते हैं की आप हमे और अच्छी बातें आपको बताने का मौका देंगे। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply