You are currently viewing कत्थक और भरतनाट्यम में क्या अंतर है !!

कत्थक और भरतनाट्यम में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको बताने जा रहे हैं दो भारत के सांस्कृतिक नृत्य के बारे में. आज हम आपको बतायंगे “भरतनाट्यम और कत्थक” के बारे में. ये दक्षिण भारत और उत्तरी भारत का लोक प्रिय नृत्य है जो अपने अपने में महत्व रखते हैं. हम आपको ये क्या हैं और इनमे क्या अंतर है इनके बारे में विस्तार में बताएंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहेंगे.

दोस्तों हम अपने ब्लॉग में जितने भी जबाब लेके आते हैं वो कहीं न कहीं लोगों के मन में उठने वाले प्रश्नो के जबाब हैं. जो हमे तब पता चल पाते हैं जब हमारे पाठक हमे वेबसाइट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के इनके जबाब पूछते हैं. हम उन सवाल का जबाब अवश्य लेके आते हैं. लेकिन कभी कभी हमे थोड़ा विलम्ब हो जाता है लेकिन आप लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर हम आपको देने की पूरी कोशिश करते हैं. तो यदि आप लोगों के मन में कोई सवाल हो तो आप भी कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

भरतनाट्यम क्या है | What is Bharatnatyam in Hindi !!

भरतनाट्यम क्या है | What is Bharatnatyam in Hindi !!

भरतनाट्यम एक सबसे प्राचीन नृत्य शैली है जो 400 ईसा पूर्व की है. ये भरत मुनि के नाट्य शास्त्र पे आधारित है जिसे दक्षिण भारत के देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था. दक्षिण भारत में ये मुख्य रूप से तमिलनाडु का लोकनृत्य है. इसे तमिलनाडु की महिलों द्वारा चलाया जा रहा है और इस नृत्य का प्रेरणास्त्रोत चिदंबरम के प्राचीन मंदिर की मूर्तियों से है. शुरुआत में इसे उतना सम्मान नहीं मिला जब ये देवदासियों द्वारा प्रचारित हो रहा था लेकिन बाद में बीसवी सदी के शुरू में ई. कृष्ण अय्यर और रुकीमणि देवी के प्रयासों द्वारा इस नृत्य को भरपूर सम्मान मिला और अब ये एक जाना माना नृत्य है.

कत्थक क्या है | What is Kathak in Hindi !!

कत्थक क्या है | What is Kathak in Hindi !!

कत्थक का अर्थ है कथा को थिरकते हुए कहना। ये एक प्राचीन नृत्य शैली है जो उत्तरी भारत में उतपन्न हुई. ये उत्तर प्रदेश और राजस्थान का शास्त्रीय नृत्य है. जो महाभारत के युग से चला आ रहा है. सबसे पहले इसका प्रयोग महाभारत में सुनने को मिला और बाद में ये मुसलमानो के मनोरंजन के लिए प्रयोग किये जाने वाला नृत्य बना दिया गया. लेकिन वर्तमान में बिरजू महाराज इसके बड़े व्याख्याता बने. और अब ये उत्तरी भारत और मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है. कत्थक संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है ‘कहानी से व्युत्पन्न करना’.

Difference between Kathak and Bharatnatyam in Hindi | कत्थक और भरतनाट्यम में क्या अंतर है !!

Difference between Kathak and Bharatnatyam in Hindi | कत्थक और भरतनाट्यम में क्या अंतर है !!

# कत्थक उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है और भरतनाट्यम में तमिल नाडु का शास्त्रीय नृत्य है.

# कत्थक में अधिकतर बाँसुरी, तबला, सारंगी और सरोद का प्रयोग होता है जबकि भरतनाट्यम में मृदंगम, नागस्वरम और वीणा का प्रयोग किया जाता है.

# भरतनाट्यम की वेशभूषा बहुत भव्य है जबकि कथक आमतौर पर बहुत सरल हैं।

# कत्थक महाभारत के समय का नृत्य है और भरतनाट्यम 400 ईसा पूर्व का नृत्य है.

# कत्थक मुसलमानो के समय दरबारों में भी प्रस्तुत किया जाता था जबकि भरतनाट्यम मंदिरों को प्रदर्शित करने वाला नृत्य है.

# भरतनाट्यम नृत्य तमिल गानो और संगीत के ऊपर किया जाता है और कत्थक तबला और हिंदी गानो पे किया जाने वाला नृत्य है.

# भरतनाट्यम मंदिरों और राजाओं के दरबार में किये जाने वाला नृत्य है और कत्थक मुस्लिम दरबारों और राधा कृष्ण की रासलीला पे किया जाने वाला नृत्य है.

# भरतनाट्यम में कई प्रकार के आसन लेके नृत्य करना होता है. इसमें हिप का भी अच्छा खाशा मूव होता है. इसे आग आदि के साथ घुटनो के बल बैठ के भी किया जाता है जबकि कत्थक में केवल खड़े होके ही नृत्य किया जाता है और इसमें कोई हिप का भी मूवमेंट नहीं होता है.

# भरतनाट्यम में शिव और राधा कृष्ण के स्टोरी को नृत्य द्वारा दर्शाया जाता है जबकि कत्थक में कृष्ण के नृत्य को दर्शाया जाता है और ये एक ऐसा नृत्य है जिसमे नृत्य करने वाला ऑडियंस से आंख नहीं मिलता.

# भरतनाट्यम में वेशभूषा बहुत भव्य होती है जिसमे चेहरे का और बालों का अच्छे से शृंगार किया जाता है जबकि कत्थक में वेशभूषा बहुत साधारण होती है. इसमें महिलाओं के लिए साडी और पुरुष के लिए धोती का प्रचलन है.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply