You are currently viewing जनपद और महाजनपद में क्या अंतर है !!

जनपद और महाजनपद में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “Janapadas and Mahajanapadas” अर्थात “जनपद और महाजनपद” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “जनपद और महाजनपद क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही पुराने समय में बसी बस्तियों को दर्शाते हैं, लेकिन दोनों में अंतर क्या होता है, इस बात को लेके कई लोगों के मन में कई प्रश्न होते हैं. जिन्हे आज हम आपको बताने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

जनपद क्या है | What is Janapadas in Hindi !!

जनपद एक शब्द है, जिसका अर्थ है, वह भूमि जहां जन अर्थात लोग और उनके पद अर्थात पैर होते हैं. यदि आसान भाषा में समझाया जाये तो जहां लोग अपने पैर सेट करते हुए वहां बस जाते हैं. पुरातत्वविदों ने कई सारे जनपदों में कई बस्तियों की खुदाई की है, जैसे मेरठ के पास हस्तिनापुरा, दिल्ली में पुराण किला और एटा (उत्तर प्रदेश में अंतिम दो) के पास अतरंजीखेरा। जहाँ पाया गया कि जो लोग उस समय जनपदों में रहते थे, वो लोग झोपड़ियों में रहते थे, और मवेशियों के साथ-साथ अन्य जानवरों को भी पालते थे। जनपद छोटी छोटी बस्तियों के रूप जाने जाते थे.

महाजनपद क्या है | What is Mahajanapadas in Hindi !!

यदि बात महाजनपद की बात की जाये तो, 2500 वर्ष पूर्व कुछ जनपद को अधिक महत्वपूर्ण माना जाने लगा, जो सदाहरण जनपद के मुकाबले काफी बड़े होते थे.उन्ही जनपद को महाजनपद के रूप में जाना जाता था. अधिकतर महाजनपद में एक राजधानी थी, जिनमे से कई के किलेबंद कर दिए गए थे। जिनका अर्थ था कि उनके चारों ओर लकड़ी, ईंट या पत्थर की विशाल दीवारें बनाई गई और इन महाजनपद की सुरक्षा बाहरी रूप से नदी, जंगल और पहाड़ भी करते थे.

पहले के समय में आने वाले महाजनपद के नाम कुछ इस प्रकार थे:

गंधार, अवन्ति, अंग प्रदेश, कोसला, मगध, वज्जी, पंचाल, कुरु, आदि.

Difference between Janapadas and Mahajanapadas in Hindi | जनपद और महाजनपद में क्या अंतर है !!

# जनपद वो स्थान जहाँ लोग अपने पैर सेट कर के बस जाते थे और उन्ही में से कुछ जनपद को बड़ा बना के उन्हें महाजनपद बना दिया गया.

# जनपद में सामान्य लोग रहते थे जबकि महाजनपद में राजा आदि आ गए थे.

# जनपद बस्तियों को कहा जाता था और महाजनपद उन राष्ट्रों को जहां एक राजा होता था.

# महाजनपद के किलेबंद करा दिए गए थे मतलब उनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर लकड़ी, ईंट या पत्थर की विशाल दीवारें बनाई गई जबकि जनपद में ऐसा कुछ नहीं होता था.

आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और यदि कोई त्रुटि आपको हमारे द्वारा दिखाई दे तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता सकते हैं और साथ ही कोई अन्य सवाल या सुझाव आपके मन में हो तो वो भी आप हमे बता सकते हैं.

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply