You are currently viewing (Human & Animal) मानव और जानवर में क्या अंतर है !!

(Human & Animal) मानव और जानवर में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Human और Animal” अर्थात “मानव और जानवर” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको दोनों के बीच के अंतर को बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि दोनों क्या होते हैं. दोस्तों यदि हम किसी मानव या जानवर को देखते हैं, तो हम आसानी से पता लगा लेते हैं, कि कौन जानवर और कौन मानव है. लेकिन यदि हमसे कोई लिखित में इनकी जानकारी मांगे तो अब भी कई लोग हैं, जो दोनों को पूर्णतः शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते। इसलिए आज हमने सोचा कि क्यों न आज दोनों के विषय में विस्तार में बताया जाये. इसलिए आज का ब्लॉग “मानव और जानवर” के ऊपर है. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

मानव क्या है | What is Human in Hindi !!

मानव क्या है | What is Human in Hindi !!

मनुष्य या मानव होमो सेपियन्स से संबंधित है और द्विपाद प्रजातियां होती हैं। इसका मतलब यह है कि मनुष्य अपने दो पैरों का उपयोग करके घूमते हैं। मानव सर्वाहारी होते हैं जिसका अर्थ है कि वे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने में सक्षम होते हैं बाकि उनपे निर्भर करता है कि मांस का सेवन करना चाहते हैं या नहीं. मानव ही वो एक प्रजाति है जो अत्यधिक विकसित संचार करने में सक्षम होता है. ये खुद का भोजन निर्मित करने में और उसे विभिन्न प्रकारों से बनाने में सक्षम होते हैं.

मानव में चीजों को जानने की जिज्ञासा होती है, जिससे वो अलग अलग उपकरण, प्रौद्योगिकी और विज्ञान का विकास करते है। मानव का व्यवहार जानवरों से बहुत अलग है क्योंकि मानव के जीवन में कुछ उद्देश्य निर्धारित होते हैं जो उनके जीवित रहने की जरूरतों से हटकर हैं। ये जीवन में मान सम्मान, पैसा, गाड़ी, बंगला आदि चाहते हैं. ये अपने निजी जीवन को जीने की पूरी व्यवस्था खुद कर सकते हैं.

जानवर क्या है | What is Animal in Hindi !!

जानवर क्या है | What is Animal in Hindi !!

मानव के अलावा एक जीवित जीव और भी होता है, जो खाता है और आमतौर पर इनमे इंद्रिय अंग और एक तंत्रिका तंत्र होता है और ये भी मानव की तरह एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो सकते है। जानवरों में अधिकांश प्रजातियां शामिल हैं। इनमे अधिकतर केवल बहु कोशिकाओं और जटिल जीव शामिल होते है. इनमे बैक्टीरिया जैसे जीवों को जानवर नहीं कहा जाता है. अधिकांश जानवरों में उनके आहार की आदतें बहुत सीमित होती हैं अर्थात कि वे या तो शाकाहारी या मांसाहारी होंगे।

अधिकतर जानवर दो के स्थान पर चार पैरों से चलते हैं. ये आपस में मानव की तरह बात नहीं कर सकते। ये केवल जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए खाते हैं। इनमे ऐसा कोई कौशल विकसित नहीं किया गया है जो उनकी जीवित रहने की जरूरतों से हटकर हो।

जानवर क्या है | What is Animal in Hindi !!

Difference between Human and Animal in Hindi | मानव और जानवर में क्या अंतर है !!

# मानव सर्वाहारी होता है जबकि जानवर शाकाहारी या मांसाहारी होता है.

# मानव बातचीत और कम्यूनिकेट अच्छे से कर सकता है जबकि जानवर इसमें असमर्थ होता है.

# मानव अपने दो पैरों पर चलता है जबकि अधिकांश जानवर चलने के लिए चार पैरों का प्रयोग करते हैं.

# जानवर बहुत सारी प्रजातियों को कवर करते हैं जबकि मनुष्य होमो सेपियन्स होते हैं।

# जानवर अपने पर्यावरण पर मानव प्रभाव के कारण संकटग्रस्त हैं।

जानवर खुद का भोजन निर्मित नहीं कर सकते जबकि मानव खुद का भोजन निर्मित करने में सक्षम हैं.

# जानवर को खाने, रहने और प्रजनन के अलावा कुछ नहीं पता होता है जबकि मानव के अंदर हर चीज को जानने की जिज्ञासा और उसे बनाने की इक्षा होती है. जिसका जीता जागता उदाहरण बिडलिंग, विज्ञान, इंटरनेट, कंप्यूटर आदि है.

हम पूरी आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखे गए ब्लॉग से कुछ जानकारी और फायदा अवश्य मिला होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई गलती दिखाई दे, या कोई सवाल या सुझाव मन में हो. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply