You are currently viewing (Gymnosperm & Angiosperm) अनावृतबीजी और आवृतबीजी में क्या अंतर है !!

(Gymnosperm & Angiosperm) अनावृतबीजी और आवृतबीजी में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Gymnosperms and Angiosperm” अर्थात “अनावृतबीजी और आवृतबीजी” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “अनावृतबीजी और आवृतबीजी क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही पौधों में बीज पाए जाते हैं. लेकिन एक में बीज पर आवरण नहीं होता है और एक पर आवरण होता है. इन्ही सब अंतर को हम आपको विस्तार में बताएंगे. उसके लिए आपको हमारा पूरा ब्लॉग पढ़ना आवश्यक है. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

अनावृतबीजी क्या है | What is Gymnosperms in Hindi !!

अनावृतबीजी क्या है | What is Gymnosperms in Hindi !!

अनावृतबीजी जिन्हे अंग्रेजी में gymnosperm, जिम्नोस्पर्म कहा जाता है और इनका एक और नाम भी है जो “विवृतबीज” है. इन सभी का अर्थ नग्न बीज है. जिन पौधों का वृक्षों में बीज फूलों में पनपने और फलों में बंद होने की बजाए छोटी टहनियों या शंकुओं में खुली (‘नग्न’) अवस्था में होते हैं, उन्हें ही gymnosperm या जिम्नोस्पर्म या अनावृतबीजी कहा जाता है.

आवृतबीजी क्या है | What is Angiosperm in Hindi !!

आवृतबीजी क्या है | What is Angiosperm in Hindi !!

ये वो पौधे या वृक्ष होते हैं, जिनके बीज पर आवरण होता है. इस प्रजाति के पौधों और वृक्षों को पुष्पीय पादप नाम भी दिया गया है. ऐसा इसलिए है, क्यूंकि इनमें पूर्ण विकसित पुष्प पाये जाते हैं. अभी तक लगभग आवृतबीजी की लगभग 2 लाख 50 हजार जातियों की खोज की जा चुकी है. ये वो पादप हैं, जो पृथ्वी पर सबसे विकसित होते हैं. एंजियोपर्म के बीज अक्सर फलों के अन्दर सुरक्षित होकर पनपते हैं.

Difference between Gymnosperm and Angiosperm in Hindi | अनावृतबीजी और आवृतबीजी में क्या अंतर है !!

# आवृतबीजी में बीज का उत्पादन फूलों के पौधों द्वारा किया जाता है और अंडाशय के भीतर संलग्न होता है जबकि अनावृतबीजी में बीज गैर-फूलों वाले पौधों द्वारा निर्मित होता है और ये अप्रकट या नग्न होते है।

# अनावृतबीजी पौधे सदाबहार हैं जबकि आवृतबीजी पौधों का जीवनचक्र मौसमी होता है.

# आवृतबीजी में ट्रिपलोइड ऊतक और अनावृतबीजी में हैप्लोइड ऊतक होता है.

# आवृतबीजी दृढ़ अर्थात मजबूत लकड़ी का प्रकार होता है जबकि अनावृतबीजी मुलायम लकड़ी का प्रकार होता है.

# आवृतबीजी की पत्तियां आकार में सपाट होती हैं जबकि अनावृतबीजी की पत्तियां स्केलेलिक और सुई जैसी आकृति की होती हैं.

# अनावृतबीजी पौधों का प्रजनन हवा पर निर्भर करता है जबकि आवृतबीजी पौधों का प्रजनन जानवरों पर निर्भर करता है.

# आवृतबीजी फूलों में मौजूद प्रजनन प्रणाली (एकात्मक या उभयलिंगी) होती है जबकि अनावृतबीजी में शंकु में मौजूद प्रजनन प्रणाली और एकात्मक हैं.

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे अगर आपको और अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं | इन सब के अलावा अगर आलेख में कोई आप गलती पाते हैं तो वो भी कमेंट बॉक्स में में जरूर बताएं ताकि हम आगे आने वाले आलेख में सुधार कर पाए और आपको एक बेहतर सूचना से अवगत करा सके|

आवृतबीजी क्या है | What is Angiosperm in Hindi !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply