You are currently viewing ग्लूकोज और सुक्रोज में क्या अंतर है !!

ग्लूकोज और सुक्रोज में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Glucose and Sucrose” अर्थात “ग्लूकोज और सुक्रोज” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “ग्लूकोज और सुक्रोज क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. Sucrose, glucose और fructose तीनो महत्वपूर्ण कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो आमतौर पर चीनी होते है. चीनी को खाद्य पदार्थों से ही पाया जाता है और अक्सर इन्हे अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाया भी जाता है उनके स्वाद को मीठा करने के लिए. और जब इन्हे हम खाते हैं, तो हमारी जीभ इनके बीच के अंतर को नहीं जान पाती है लेकिन इसका पता हमारे शरीर के सेल्स हमे बताते हैं. और आज हम इन्ही अंतर के विषय में जानने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

ग्लूकोज क्या है | What is Glucose in Hindi !!

ग्लूकोज क्या है | What is Glucose in Hindi !!

ग्लूकोज एक महत्वपूर्ण मोनोसैकराइड होता है, और इसे शरीर की ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इसे लोग ब्लड शुगर के नाम से भी जानते हैं और इसे ब्लड शुगर कहने का मुख्य क्यूंकि ये है कि ये रक्त में निरंतर घूमता रहता है. इसमें चयापचय शुरू करने के लिए एंजाइम ग्लूकोकिनेज या हेक्सोकाइनेज की जरूरत होती है। शरीर उन अधिकांश कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करते हैं जिन्हे हम ग्लूकोज़ के रूप में खाते हैं. इसके अलावा इसे ऊर्जा के लिए तुरंत भी प्रयोग में लाया जा सकता है.

ग्लूकोज को शुगर मरीज को खाने के लिए मना किया जाता है क्यूंकि इसमें डायरेक्ट शुगर उपलब्ध होती है.

सुक्रोज क्या है | What is Sucrose in Hindi !!

सुक्रोज क्या है | What is Sucrose in Hindi !!

सुक्रोज को हम टेबल शुगर के नाम से भी जानते हैं, जो गन्ने या फिर चुकंदर से प्राप्त किया जाता है. सुक्रोज को दो शर्करा (Sugar), जैसे: फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से बना पाया जाता है. आमतौर पर कुछ अन्य फल और सब्जियां भी सुक्रोज रखती हैं. जब भी हम सुक्रोज का सेवन करते हैं तो एंजाइम बीटा-फ्रुक्टोसिडेज द्वारा सुक्रोज को ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की अलग-अलग शुगर इकाइयों में अलग कर दिया जाता है।

Difference between Glucose and Sucrose in Hindi | ग्लूकोज और सुक्रोज में क्या अंतर है !!

सुक्रोज खुद फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से बना होता है.

ग्लूकोज को ब्लड शुगर के नाम से भी जानते हैं वहीं दूसरी तरफ सुक्रोज को टेबल शुगर के नाम से भी जानते हैं.

# ग्लूकोज में चयापचय शुरू करने के लिए एंजाइम ग्लूकोकिनेज या हेक्सोकाइनेज की जरूरत होती है जबकि जब हम सुक्रोज का सेवन करते हैं तो एंजाइम बीटा-फ्रुक्टोसिडेज द्वारा सुक्रोज को ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की अलग-अलग शुगर इकाइयों में अलग कर दिया जाता है।

# सुक्रोज डिसैक्राइड होता है जबकि ग्लूकोज मोनोसैकराइड होता है.

# ग्लूकोज, जिसे हम डी-ग्लूकोज, डेक्सट्रोज या अंगूर चीनी के रूप में भी जानते हैं और वहीं दूसरी तरफ सुक्रोज को टेबल शुगर के नाम से जानते हैं.

हम पूरी उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी काफी हद तक पसंद आयी होगी और आपके काम भी आयी होगी. यदि फिर भी आपको कोई गलती हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो, तो वो भी आप हमसे पूछ व बता सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply