You are currently viewing DNA और RNA में क्या अंतर है !!

DNA और RNA में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “DNA और RNA” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “DNA और RNA क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही शरीर के महत्वपूर्ण प्रकार के पदार्थ हैं. जिसमे सबसे बड़ा अंतर यह है कि DNA एक आनुवांशिक पदार्थ है जबकि RNA केवल कुछ विषाणुओं में ही आनुवांशिक पदार्थ का कार्य करता है । प्राय: यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है । दोस्तों आज हम आपको इन्ही दोनों के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

DNA क्या है | What is DNA in Hindi !!

DNA क्या है | What is DNA in Hindi !!

DNA का पूरा नाम “Deoxyribonucleic Acid” होता है, ये जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु होते हैं. इनमे अनुवांशिक कूट निबद्ध पाया जाता है और इनकी संरचना घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है।

DNA की एक अणु चार अलग-अलग रास वस्तुओं से बना होता है, जिन्हे न्यूक्लियोटाइड के नाम से जाना जाता है. प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड एक नाइट्रोजन युक्त वस्तु होती है. इनके चार न्यूक्लियोटाइडोन को एडेनिन, ग्वानिन, थाइमिन और साइटोसिन के नाम से जाना जाता है.

इसके भीतर न्यूक्लियोटाइडोन से युक्त डिऑक्सीराइबोस शर्करा भी मौजूद होता है, इन न्यूक्लियोटाइडोन को एक फॉस्फेट की अणु जोड़ती है.

RNA क्या है | What is RNA in Hindi !!

RNA क्या है | What is RNA in Hindi !!

RNA एक एकल बहु न्यूक्लियोटाइड शृंखला वाला लम्बा तंतुनुमा अणु है, जिसमे फॉस्फेट और राइबोज़ शर्करा की इकाइयां एकांतर में होती है. RNA का फुल फॉर्म “Ribose nucleic acid” है. RNA भी DNA की तरह राइबोज़ से जुड़े चार क्षारक के रूप होते हैं. इनका मुख्य अंतर यह है कि RNA में थाइमीन के स्थान पर यूरासिल मौजूद होता है।

प्रत्येक जीवित प्राणी के शरीर में राइबोन्यूलिक अम्ल भी उतना ही महत्व रखता है, जितना DNA महत्वपूर्ण है. RNA शरीर में DNA जींस की नक़ल कर के व्यापक रूप से प्रवाहित करता है और साथ ही यह कोशिकाओं में अन्य आनुवांशिक सामग्री पहुंचाने में भी सहायक होता है।

Difference between DNA and RNA in Hindi | DNA और RNA में क्या अंतर है !!

DNA का फुल फॉर्म Deoxyribonucleic acid और RNA का फुल फॉर्म ribonucleic acid होता है.

# DNA में deoxyribose शर्करा पाया जाता है, RNA में ribose शर्करा पाया जाता है।

# DNA मुख्यः केन्द्रक में होता है और RNA केन्द्रक एवं कोशिकाद्रव्य दोनों में मौजूद होता है।

# DNA में बेस के रूप में – adenine, guanine, thymine, cytosine होते हैं जबकि RNA में बेस के रूप में- adenine, guanine, cytosine के साथ thymine की जगह uracil पाया जाता है।

# Ribose और deoxyribose में मुख्य अंतर यह है कि ribose में -OH का एक ग्रुप deoxyribose से अधिक होता है।

DNA एक double stranded अणु होता है जबकि RNA एक single stranded अणु होता है।

# DNA स्वयं से ही प्रकीर्तित होता है जबकि RNA ज़रूरत पड़ने पर DNA में से निकाला जा सकता है।

# DNA के अल्ट्रा वाॅइलेट किरणों से क्षतिग्रस्त होने की संभावना होती है जबकि RNA पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

DNA की base paring AT और GC है जबकि RNA की base paring AU और GC है।

# RNA शरीर में DNA जींस की नक़ल कर के व्यापक रूप से प्रवाहित करता है और साथ ही यह कोशिकाओं में अन्य आनुवांशिक सामग्री पहुंचाने में भी सहायक होता है।

दोस्तों हम पूरी उम्मीद करते है कि आपको हमारे ब्लॉग पसंद आ रहे हैं और आपके काफी हद तक काम भी आ रहे हैं. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply