You are currently viewing अकर्मक और सकर्मक क्रिया में क्या अंतर है !!

अकर्मक और सकर्मक क्रिया में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको “अकर्मक और सकर्मक क्रिया” के विषय में बताने जा रहे हैं. ये दोनों ही अलग अलग प्रकार की क्रिया होती हैं. जिनमे लोगों को अंतर समझने में कभी कभी दिक्कत होती है. इसलिए आज हम आपको इसके विषय में कुछ जानकारी देने का प्रयास करेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि “अकर्मक और सकर्मक क्रिया क्या हैं और इनमे क्या अंतर होता है?”. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

अकर्मक क्रिया क्या है | What is Akarmak Kriya in Hindi !!

ऐसे वाक्यों में कोई ऐसी क्रिया जिसके अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है। इसमें अ का अर्थ बिना और कर्मक का अर्थ कर्म के है. जिसे जब मिला दिया जाता है, तो ये अकर्मक क्रिया बन जाती है.

उदाहरण: बच्चे मैदान में खेल रहे हैं. या रोहन हंस रहा है.

सकर्मक क्रिया क्या है | What is Sakarmak Kriya in Hindi !!

ऐसे वाक्य जिनमें कोई भी ऐसी क्रिया हों, जिनके अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता पड़ती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं| इसमें स का अर्थ साथ और कर्मक का अर्थ कर्म के है. जिन्हे जब जोड़ दिया जाता है तो ये सकर्मक क्रिया बन जाती है.

उदाहरण: मोहन क्या पढ़ता है.? उत्तर: पुस्तक (कर्म)

सकर्मक क्रिया दो प्रकार की होती हैं :

1. एककर्मक क्रिया
2. द्विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया !!

जिन क्रिया का अर्थ एक कर्म से होता है उन्हें एककर्मक क्रिया कहते है।

उदाहरण: सीता क्या बनाती है?

उत्तर: खाना (कर्म)

द्विकर्मक क्रिया !!

जिन क्रिया का अर्थ दो कर्म से होता है उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते है।

उदाहरण: लता ने उसे चित्र दिखाया?

उत्तर: इसमें चित्र (कर्म) है.

Difference between Akarmak and Sakarmak Kriya in Hindi | अकर्मक और सकर्मक क्रिया में क्या अंतर है !!

# ऐसे वाक्यों में कोई ऐसी क्रिया जिसे अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है। ऐसे वाक्य जिनमें कोई भी ऐसी क्रिया हों, जिनके अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता पड़ती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं|

# जब वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या, किसे, किसको प्रश्न करने पर उसका उत्तर मिल सके तो वो सकर्मक क्रिया होती है और जब इन प्रश्नो के उत्तर प्राप्त न हो तो वो वाक्य अकर्मक क्रिया होती हैं.

# उदाहरण: दर्जी सूट सिल रहा है. (सकर्मक क्रिया)

प्रश्न: क्या सिल रहा है?

उत्तर: सूट (कर्म)

# उदाहरण: राहुल रोता है| (अकर्मक क्रिया)

प्रश्न : क्या ”रोता है?

उत्तर : राहुल (कर्ता )

हम उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से कुछ लाभ अवश्य मिला होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई गलती दिखाई देती है, या कोई सवाल या सुझाव आपके मन में आता है. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता या पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply