You are currently viewing (Myopia & Hypermetropia) निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष में क्या अंतर है !!

(Myopia & Hypermetropia) निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “Myopia और Hypermetropia” अर्थात “निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोस्तों दोनों ही दृष्टि दोष होते हैं मतलब दोनों दोष में व्यक्ति को दिखना कम हो जाता है. लेकिन दोनों में अंतर ये है कि निकटदृष्टि दोष में दूर की वस्तु साफ नहीं दिखती है और दूरदृष्टि दोष या दीर्घदृष्टि दोष में पास की वस्तु साफ नहीं दिखती है. आगे हम विस्तार में नीचे ब्लॉग में जानेगे, तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

निकटदृष्टि दोष क्या है | What is Myopia in Hindi !!

निकटदृष्टि दोष क्या है | What is Myopia in Hindi !!

जब व्यक्ति को पास की वस्तु साफ दिखाई देती है और दूर की वस्तु देखने में समस्या होती है, तो व्यक्ति को निकटदृष्टि दोष या Myopia हो जाता है. जिसमे हमे पास की वस्तु पूर्ण रूप से साफ दिखाई देती है, लेकिन एक छोटी दूरी के बाद हमे दूर की चीज साफ या बिल्कुल दिखाई नहीं देती है. इस दोष को दूर करने के लिए लेंस का प्रयोग होता है, और इसमें प्रयोग होने वाला लेंस अवतल लेंस होता है.

दूरदृष्टि दोष क्या है | What is Hypermetropia in Hindi !!

दूरदृष्टि दोष क्या है | What is Hypermetropia in Hindi !!

दूरदृष्टि दोष, दोस्तों नाम से लगता है कि इस दोष के दौरान दूर की वस्तु को सफाई से नहीं देखा जा पाता होगा. लेकिन नहीं इसके विपरीत इसके कारण पास की वस्तु को सफाई से नहीं देखा जा सकता है. अर्थात दूरदृष्टि दोष या दीर्घदृष्टि दोष होने पर व्यक्ति को दूर की वस्तु आराम से दिखती है, लेकिन पास की वस्तु को देखने में समस्या उत्पन्न होती है. इस दोष के निवारण के लिए उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है.

Difference between Myopia and Hypermetropia in Hindi | निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष में क्या अंतर है !!

Difference between Myopia and Hypermetropia in Hindi | निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष में क्या अंतर है !!

# निकटदृष्टि दोष को Myopia या Near-sightedness के नाम से भी जाना जाता है जबकि दूरदृष्टि दोष को Hypermetropia या Far-sightedness के नाम से भी जाना जाता है.

# निकटदृष्टि दोष में व्यक्ति को पास का दिखता है दूर का नहीं जबकि दूरदृष्टि दोष में व्यक्ति को दूर का दिखता है पास का नहीं.

# निकटदृष्टि दोष वाले लोगों में, आंख में रेटिना के सामने छवि का निर्माण होता है जबकि दूरदृष्टि दोष वाले लोगों में, छवि आंख में रेटिना के पीछे बनती है।

निकटदृष्टि दोष में, व्यक्ति की आंख के eye-ball का आकार बड़ा हो जाता है, जिसके कारण ये समस्या उत्पन्न होती है जबकि दूरदृष्टि दोष में व्यक्ति की आंख के eye-ball का आकार कम हो जाता है जिसके कारण दूरदृष्टि दोष उत्पन्न होता है.

निकटदृष्टि दोष में, आंखों के लेंस की फोकल लंबाई कम हो जाती है जबकि दूरदृष्टि दोष में, आंखों के लेंस की फोकल लंबाई बढ़ जाती है.

# डबल-कॉन्क्लेव लेंस का प्रयोग करके निकटदृष्टि दोष को ठीक किया जा सकता है और डबल-कॉन्वेक्स लेंस का प्रयोग करके दूरदृष्टि दोष को ठीक किया जा सकता है.

हम उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दिए गए ब्लॉग से कुछ जानकारी और फायदा अवश्य मिला होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई गलती दिखाई दे, या कोई सवाल या सुझाव मन में हो. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply