You are currently viewing (Misri & Sugar) मिश्री और शक्कर में क्या अंतर है !!

(Misri & Sugar) मिश्री और शक्कर में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “मिश्री और शक्कर” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “मिश्री और शक्कर क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. वैसे तो दोनों का स्वाद समान होता है लेकिन इनमे अंतर इनके आकार में होता है, जिसे आज हम बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

मिश्री क्या है | What is Mishri in Hindi !!

मिश्री क्या है | What is Mishri in Hindi !!

मिश्री और कुछ नहीं बल्कि चीनी का मूल या कच्चा रूप ही होता है। चीनी के बड़े क्रिस्टलीय रूप को मिश्री का नाम दिया जाता है। मिश्री को अंग्रेजी में रॉक शुगर या कैंडी शुगर के नाम से भी जाना जाता है। भारत में मिश्री को भोग के रूप में देवताओं को चढ़ाया जाता है और प्रसाद या भगवान के आशीर्वाद के रूप में वितरित किया जाता है। मिश्री शब्द की उत्पत्ति चीन में Mi-Sha-Li से हुई थी.

शक्कर क्या है | What is Sugars in Hindi !!

शक्कर क्या है | What is Sugars in Hindi !!

जब मिश्री को और छोटे छोटे आकार में बाट दिया जाता है तो उसे चीनी या शक्कर कहा जाता है. इसका प्रयोग किसी मीठे भोजन को बनाने या चाय, शरबत, कॉफी, आदि को बनाने में किया जाता है. चीनी मिश्री का परिष्कृत रूप होता है। जिसके कारण यह चिकित्सा के अपने प्राकृतिक गुणों को पूर्ण रूप से खो देता है, जैसे कच्चे फल और सब्जियां पके हुए फल या सब्जियों की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं।

मिश्री और शक्कर में क्या अंतर है | Difference between Misri and Sugar in Hindi !!

# मिश्री चीनी का मूल रूप है जबकि चीनी मिश्री का परिष्कृत रूप है.

# मिश्री को लोग भोग हेतु प्रयोग करते हैं जबकि चीनी को लोग मीठे भोजन बनाने के लिए प्रयोग करते हैं.

# मिश्री के नाम की उत्पत्ति चीन से हुई है और चीनी नाम भी वहीं की देन है.

# मिश्री, चीनी की अपेक्षा अधिक पौष्टिक होती है.

# दोनों ही गन्ने के रस से बनते हैं.

तो दोस्तों आपको मिश्री और चीनी के विषय में प्राप्त ये जानकारी किसी लगी, हमे अवश्य बताएं. हम आपके उत्तर का इंतजार करेंगे और साथ ही यदि कोई सवाल या सुझाव आपके मन में हो तो वो भी आप हमसे पूछ व बता सकते हैं. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply