You are currently viewing HRM और HRD में क्या अंतर है !!

HRM और HRD में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “HRM और HRD” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि ” HRM और HRD क्या है और दोनों में अंतर क्या है?”. दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि HRM और HRD दोनों ही आर्गेनाइजेशन से जुड़े दो मुख्य पहलू हैं, लेकिन दोनों के बीच के अंतर को जानना आवश्यक है. जिन्हे आज हम आपको बताने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

HRM क्या है | What is HRM in Hindi !!

HRM क्या है | What is HRM in Hindi !!

HRM का पूरा नाम “Human Resource Management” होता है, जो management की एक व्यवस्थित शाखा को प्रदर्शित करता है, जिसका कार्य काम पर लोगों को manage करना होता है, जिसके द्वारा हर व्यक्ति आर्गेनाइजेशन को अच्छा रिजल्ट दे पाए. ये किसी भी आर्गेनाइजेशन में काम करने वाले लोगों के लिए management principles की एक application के रूप में जनि जाती है.

इस ब्रांच का उद्देश्य अपनी मानव पूंजी की प्रभावशीलता को समझ कर और जान कर आर्गेनाइजेशन के प्रदर्शन और उत्पादकता को सही दिशा दिखाना है. इसकी खाशियत ये होती है, कि ये सही व्यक्ति को सही काम पर रखने में एक्सपर्ट होती है, जिसके जरिये आर्गेनाइजेशन के जनशक्ति के सर्वोत्तम संभव उपयोग को सुनिश्चित किया जा पाता है.

HRD क्या है | What is HRD in Hindi !!

HRD क्या है | What is HRD in Hindi !!

HRD का पूरा नाम “Human Resource Development” होता है, इसे हिंदी में “मानव संसाधन विकास” के नाम से जाना जाता है. जिसका अर्थ किसी भी आर्गेनाइजेशन में काम करने वाले लोगों के विकास से होता है। ये HRM का ही भाग होता है, इसका मुख्य उद्देश्य आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों के कौशल, ज्ञान, दक्षता, दृष्टिकोण और व्यवहार को अच्छा बनाना और उनमे कुछ सुधार लाना होता है. सबसे बड़ा लक्ष्य इनका कर्मचारियों की क्षमताओं को सशक्त और मजबूत करना होता है, जिसके जरिये कर्मचारियों के प्रदर्शन को और भी बेहतर रूप दिया जा सके.

Human Resource Development में कर्मचारियों को कुछ अवसर दिए जाते हैं, जिनके जरिये कर्मचारी व आर्गेनाइजेशन दोनों को विकास और लाभ प्राप्त हो सके. इसमें विकास, करियर विकास, प्रदर्शन प्रबंधन, प्रतिभा प्रबंधन, कोचिंग और सलाह, प्रमुख कर्मचारी पहचान, उत्तराधिकार योजना, आदि का प्रबंध होता है. आज के समय में अब अधिकतर आर्गेनाइजेशन, अपने कर्मचारियों के मानव संसाधन विकास के लिए काफी काम भी कर रही हैं.

Difference between HRM and HRD in Hindi | HRM और HRD में क्या अंतर है !!

# Human Resource Management आर्गेनाइजेशन में काम करने वाले लोगों के लिए management principles की एक application के रूप में काम करता है और HRD का आर्गेनाइजेशन में काम करने वाले लोगों के विकास से जुड़ा होता है।

# HRD, HRM का ही भाग होता है, इसका मुख्य उद्देश्य आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों के कौशल, ज्ञान, दक्षता, दृष्टिकोण और व्यवहार को अच्छा बनाना और उनमे कुछ सुधार लाना होता है. और HRM का कार्य आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों को manage करना होता है, जिसके द्वारा हर व्यक्ति आर्गेनाइजेशन को अच्छा रिजल्ट दे पाए.

# HRM, मैनेजमेंट फंक्शन होता है और HRD, HRM का ही हिस्सा होता है.

# HRM एक प्रतिक्रियाशील कार्य है क्योंकि ये उन मांगों को पूरा करने का प्रयास करता है जो उत्पन्न होती है, जबकि HRD एक सक्रिय कार्य है, जो संगठन में मानव संसाधन की बदलती मांगों को पूरा करता है.

# HRM एक नियमित प्रक्रिया और प्रशासन का एक कार्य माना जाता है जबकि, एचआरडी एक सतत प्रक्रिया होती है।

HRM कर्मचारियों की efficiency को बढ़ाता है, जिससे वो आर्गेनाइजेशन को अच्छा रिजल्ट दे सके जबकि HRD का उद्देश्य कर्मचारियों और पूरे आर्गेनाइजेशन के कौशल, ज्ञान और योग्यता का विकास करना है.

HRM केवल मानव पे ध्यान देता है जबकि HRD पूरी आर्गेनाइजेशन के विकास पर ध्यान देता है.

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा मिली जानकारी पसंद आयी होगी यदि फिर भी कोई गलती आपको दिखती है या कोई सुझाव और सवाल आपके मन में होता है, तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये बता सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे आपको पूरी जानकारी देने की और आपके सुझावों के अनुसार काम करने की. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply