You are currently viewing (Heat & Temperature) ऊष्मा और तापमान में क्या अंतर है !!

(Heat & Temperature) ऊष्मा और तापमान में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “ऊष्मा और तापमान” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “ऊष्मा और तापमान क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. यदि दोनों के अध्ययन की बात की जाये तो ये कहीं न कहीं एक दूसरे से संबंधित होते हैं. लेकिन कई लोग इन्हे एक समझ लेते हैं, जो कि गलत है.

इन दोनों का प्रयोग हमारे जीवन में सामान्य रूप से होता ही रहता है, जिनके कारण हमारे अंदर इन्हे जानने की इक्षा उत्पन्न हो जाती है. इन दोनों के मध्य एक बहुत पतली सी रेखा होती है, और जितनी महीन ये रेखा होती है, उतना ही छोटा अंतर भी होता है. दरसल ऊष्मा का विचार ऊर्जा के रूप में होता है, लेकिन तापमान ऊर्जा का एक पैमाना है। आगे के अंतर हम इस ब्लॉग के जरिये आगे पाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

ऊष्मा क्या है | What is Heat in Hindi !!

ऊष्मा क्या है | What is Heat in Hindi !!

किसी भी वस्तु की ऊष्मा, उस वस्तु के भीतर मौजूद सभी आणविक गति की कुल ऊर्जा होती है। ये ऊर्जा का वो ऊर्जा होती है, जो वस्तु के तापमान में अंतर के कारण एक वस्तु या स्रोत से दूसरे में संचारित होता है। ये प्रक्रिया किसी भी वस्तु के गर्म से ठंडे तापमान की ओर बढ़ता है. इसकी माप ऊर्जा इकाइयों के रूप में होती है अर्थात ये कैलोरी या जूल में मापा जाता है. गर्मी को स्थानांतरित करने के तीन तरीके होते हैं:

  • चालन
  • संवहन
  • विकिरण

चालन: कणों के द्वारा बिना आंदोलन किये, जब अणुओं के मध्य गर्मी का हस्तांतरण हो, जो एक दूसरे के सीधे संपर्क में रहे तो वो चालन कहलाता है.

संवहन: जब ऊष्मा का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर कणों के आवागमन के कारण होता है, तो उसे संवहन कहा जाता है.

विकिरण: विकिरण वो प्रक्रिया है, जब गर्मी को किसी एक माध्यम से स्थानांतरित किया जाता है, जिसमें बीच में कोई स्थान गर्म नहीं होता है.

तापमान क्या है | What is Temperature in Hindi !!

तापमान क्या है | What is Temperature in Hindi !!

तापमान उसे कहते है, जो एक साथ सभी अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा होती है. यदि आसान भाषा में समझाया जाये तो किसी भी वस्तु का तापमान उसमें उसके सभी कणो की औसत ऊर्जा होती है. औसत माप कभी किसी भी पदार्थ के तापमान, उसके आकार (कणों की संख्या) और उसके प्रकार पर निर्भर नहीं करता है। इसके द्वारा ये पहचाना जाता है कि वस्तु कितनी गर्म या ठंडी है. और ये डिग्री द्वारा मापा जाता है. ये पदार्थ के परमाणुओं और अणुओं की गति को भी मापने के काम आता है.

तापमान को विभिन्न पैमानों द्वारा मापा जाता है, जैसे कि – केल्विन, सेल्सियस और फ़ारेनहाइट। और सबसे अधिक थर्मामीटर का उपयोग वस्तु के तापमान को नापने के लिए किया जाता है।

heat and temperature difference in Hindi | ऊष्मा और तापमान में क्या अंतर है !!

Difference between Heat and Temperature in Hindi | ऊष्मा और तापमान में क्या अंतर है !!

ऊष्मा को ‘Q’ द्वारा दर्शाया जाता है और तापमान को ‘T’ द्वारा दर्शाया जाता है.

# ऊष्मा वस्तु में ऊर्जा की मात्रा को कहते हैं जबकि तापमान किसी वस्तु की ऊर्जा के माप को कहते हैं.

# किसी भी वस्तु की गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा के योग को ऊष्मा कहा जाता है जबकि वस्तु के अणुओं के गतिज ऊर्जा को ही तापमान कहा जाता है.

# ऊष्मा की मुख्य विशेषता यह है कि यह गर्म क्षेत्र से ठंडे क्षेत्र तक जाती है। जबकि तापमान वो होता है, जो गर्म करने पे बढ़ता है और ठंडा होने पर कम होता है।

ऊष्मा काम करने की क्षमता होती है, जबकि तापमान का उपयोग विशेष रूप से गर्मी की सीमा को मापने के लिए किया जाता है।

ऊष्मा की माप की मानक इकाई जूल होती है, और तापमान की मानक इकाई केल्विन है, लेकिन इसे सेल्सियस और फ़ारेनहाइट में भी मापा जा सकता है।

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply