You are currently viewing (Flour & Maida) आटा और मैदा में क्या अंतर है !!

(Flour & Maida) आटा और मैदा में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “आटा और मैदा” के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “आटा और मैदा क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. दोनों ही गेंहू का पीसा हुआ रूप हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर होते हैं, जैसे आटा में चोकर होता है जिसके कारण आटा मोटा होता है और इसमें पोषण मैदा की अपेक्षा अधिक होता है क्योंकि मैदा में चोकर को हटा दिया जाता है जिसके कारण उसमे पोषण समाप्त हो जाता है. तो चलिए विस्तार में बताते हैं दोनों के बीच के अंतर को।

आटा क्या है | What is Flour in Hindi !!

आटा क्या है | What is Flour in Hindi !!

आटा गेंहू के द्वारा बना होता है, अर्थात आटा गेंहू का पिसा हुआ रूप होता है, गेंहू को तीन भाग में वर्गीकृत किया गया है, जिसमे इसकी पहली परत को ब्रेन कहा जाता है, जिसमे फाइबर होता है, उसके बाद दूसरी परत एण्डोस्पर्म होती है, जिसमे विटामिन मौजूद होती है और उसके बाद सबसे अंदर का छोटा सा भाग जर्म होता है, जिसमे नुट्रिशन मौजूद होता है. जब गेंहुओं को पीस कर उसका पाउडर सा बना दिया जाता है, तो वह आटा कहलाता है. यह हल्के भूरे रंग का, दानेदार और हल्का मोटा होता है.

मैदा क्या है | What is Maida in Hindi !!

मैदा क्या है | What is Maida in Hindi !!

मैदा भी गेंहू के द्वारा ही बनता है लेकिन इसमें गेंहू की ऊपरी परत अर्थात ब्रेन को निकाल दिया जाता है और इसमें कुछ सफेद केमिकल का भी प्रयोग किया जाता है, और फिर इसे पाउडर की तरह बना लिया जाता है, इसमें पोषण बहुत कम होता है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग प्रोसेस के जरिये ब्रेन को हटा देते हैं जिसमे फाइबर मौजूद होता है, जिसके कारण मैदा का पोषण बिलकुल नष्ट हो जाता है. यह दिखने सफेद और छूने में टैलकम पाउडर की तरह हो जाता है.

आटा और मैदा में क्या अंतर है | Difference between Flour and Maida in Hindi !!

# आटा और मैदा दोनों ही गेंहू का पिसा रूप हैं जिसमे आटा भूरे रंग का और मैदा सफेद रंग का होता है.

# आटा, मैदा की अपेक्षा अधिक पौष्टिक होता है क्यूंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है.

# आटा में फाइबर और विटामिन दोनों होता है जबकि मैदा में फाइबर बिलकुल नहीं होता और विटामिन भी बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है.

# आटा हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना लाभकारी है उतना ही मैदा हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

# आटे से रोटी, पराठे, पूरी आदि बनाया जाता है जबकि मैदे से नूडल्स, पिज़्ज़ा का बेस, नान, बर्गर, ब्रेड, आदि बनाया जाता है.

# आते के लिए गेंहू को सीधा पीसा जाता है जबकि मैदे के लिए पहले गेंहू की ब्रेन परत को निकाला जाता है जिसके बाद गेंहू की केवल सफेद परत बचती है और फिर उसमे कुछ सफेद केमिकल का प्रयोग कर के उसे पीसा जाता है.

आपको हमारा ब्लॉग कैसा लगा हमे बताना न भूलें और साथ ही कोई सवाल या सुझाव भी हो तो वो भी आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये बता सकते हैं. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!