(महामारी विज्ञान की परिभाषा) Epidemiology Definition in Hindi !!

महामारी विज्ञान की परिभाषा | Definition of Epidemiology in Hindi !!

महामारी विज्ञान जिसे Epidemiology भी कहा जाता है यह एक चिकित्सा विज्ञान का एक अंतः विषय है, जिसके अंदर मानव आबादी के भीतर बीमारी और उसके नियंत्रण को लेके अध्ययन किया जाता है। इस विज्ञान क्षेत्र के भीतर एपिडेमियोलॉजिस्ट होते हैं जो एक वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते है, जो किसी भी संक्रामक रोगों के प्रसार के ऊपर अध्ययन करते है। महामारी विज्ञानियों को लोग ‘रोग जासूस’ के नाम से भी जानते हैं इसका कारण यह है क्योंकि वे बीमारी के मुख्य जड़ अर्थात कारण का पता लगाते हैं और इसके प्रसार को रोकने हेतु रिसर्च करते हैं।

ये वैज्ञानिक एक निश्चित क्षेत्र में एक निश्चित बीमारी कैसे और क्यों हुई, यह निर्धारित करने के लिए और रोग के परिणामों के कारणों पर शोध करने के लिए महामारी विज्ञान का अध्धयन करते हैं।

इनके द्वारा बीमारी या बीमारी के होने वाले प्रकोप के पैटर्न को निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण और शरीर के तरल पदार्थ का विश्लेषण करके अउनके शोध का संचालन किया जाता है, और फिर यह लोग सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के द्वारा बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास करते हैं।

कई ऐसे महामारी वैज्ञानिक भी हैं जिन्होंने रोग होने की संभावना के बारे में पहले ही भविष्यवाणियां कीं हैं, और रोकथाम की रणनीतियों पर विकास जैसे कई कार्य किये हैं।

यदि आसान भाषा में समझाया जाये तो महामारी विज्ञान में महामारी विज्ञानियों का अध्ययन शामिल हैं जिनका मुख्य कार्य संक्रामक बीमारी के फैलने के कारण की जांच करना और भविष्य में होने वाले प्रकोपों को रोकने के लिए सही कदम उठाना शामिल है।

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply