You are currently viewing देसी गाय और जर्सी गाय में क्या अंतर है !!

देसी गाय और जर्सी गाय में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “देसी गाय और जर्सी गाय” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “देसी गाय और जर्सी गाय क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. कई लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर दोनों में क्या अंतर होता है. इसलिए आज हमने सोचा कि क्यों न आज आपको इन दोनों के विषय में बताया जाये. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

देसी गाय क्या है | What is Desi Cow in Hindi !!

भारतीय गायें जिन्हे देसी गाय भी कहा जाता है, ये बॉश इंडिकस श्रेणी की गाय होती हैं. देसी गाय की पहचान ये भी है कि इनके लंबे सींग और बड़े कूबड़ होते हैं. देसी गायों की पहचान के कई तरीके होते हैं, इनका विकास प्रकृति द्वारा जलवायु परिस्थितियों, चारे की उपलब्धता, काम करने के तरीके आदि के आधार पे होता है. उत्तर भारत की देसी गाय की नस्लों में गिर, कंकरेज, थारपारकर गायों के शरीर में लंबे समय तक ढीले कोट के साथ लंबे डेलालैप और कान होते हैं. इन सब का कारण यहां की गर्म तापमान के कारण होता है.

जर्सी गाय क्या है | What is Jersey cow in Hindi !!

जर्सी गाय क्या है | What is Jersey cow in Hindi !!

जर्सी गाय बॉश टोरस की श्रेणी की गाय होती हैं, ये देसी गाय की अपेक्षा अधिक दूध उत्पादन करती है. इनके लंबे सींग और बड़े कूबड़ नहीं होते हैं, क्यूंकि जर्सी नस्ल ब्रिटेन में जर्सी द्वीप की है. इनका निर्यात भारत में सबसे अधिक किया जाता है. इन्हे अच्छे दूध उत्पादन के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है, इन्हे गर्म तापमान में दिक्क्त होती हैं. देसी गायों में गिर, कंकरेज, थारपारकर गायों के शरीर में लंबे समय तक ढीले कोट के साथ लंबे डेलालैप कान होते हैं, क्यूंकि वो गर्म तापमान से होते हैं जबकि ये सब चीजें जर्सी गाय में नहीं होती हैं. क्यूंकि वो ठन्डे तापमान से आयी होती हैं.

Difference between Desi cow and Jersey cow in Hindi | देसी गाय और जर्सी गाय में क्या अंतर है !!

देसी गाय भारत की गाय है और जर्सी गाय ब्रिटेन में जर्सी द्वीप की गाय है.

# देसी गाय बॉश इंडिकस श्रेणी की गाय है और जर्सी गाय बॉश टोरस की श्रेणी की गाय हैं.

# देसी गाय का विकास प्रकृति द्वारा जलवायु परिस्थितियों, चारे की उपलब्धता, काम करने के तरीके आदि के आधार पे होता है जबकि जर्सी गाय का विकास ठंडे तापमान पर निर्भर करता है.

# देसी गाय के लम्बे सींग और बड़े कूबड़ होते है जबकि जर्सी गाय के ये सब नहीं होता है.

# देसी गायों का कद जर्सी गायों की अपेक्षा छोटा होता है.

# देसी गाय जहां 3 से 4 लीटर दूध देती हैं वहीं जर्सी गाय 12-14 लीटर दूध देती हैं.

# देसी गायों को आमतौर पे बच्चा पैदा करने में 30-36 महीने लगते हैं जबकि जर्सी गायों को 18-24 माह ही लगते हैं.

# देसी गाय अपने जीवनकाल के दौरान औसतन 10-12 से अधिक बछड़े को जन्म दे सकती हैं और कुछ 15 से भी अधिक को. लेकिन जर्सी गाय अपने जीवनकाल में अधिक बछड़ों को जन्म नहीं देती हैं। इसलिए जर्सी गाय की तुलना में उनके जीवनकाल में भारतीय गायों द्वारा उत्पादित दूध की मात्रा अधिक होती है।

आशा हैं आपको हमारे द्वारा मिली जानकारी से कुछ लाभ अवश्य प्राप्त हुआ होगा और साथ ही आपको हमारा ब्लॉग पसंद भी आया होगा. यदि फिर भी आपको कोई गलती दिखती है, या कोई सवाल या सुझाव आपके मन में आता है. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता या पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply