You are currently viewing dB और dBm में क्या अंतर है !!

dB और dBm में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “dB और dBm” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “dB और dBm क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. dB का प्रयोग दो तीव्रता या शक्ति मूल्यों के बीच अनुपात को निर्धारित करने के लिए किया जाता है और dBm का प्रयोग शक्ति के निरपेक्ष मान को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। आज हम आपको इन्ही के विषय में जानकारी देने का प्रयास करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

dB क्या है | What is dB in Hindi !!

जब किसी भौतिक मात्रा जैसे: पावर या इंटेंसिटी को एक संदर्भ स्तर के सापेक्ष मापा जाता है, तो उसे decibels (dB) के रूप में व्यक्त किया जाता है. dB एक लघुगणक इकाई अर्थात logarithmic unit होती है. इसे एक dimensionless unit की श्रेणी में रखा जाता है, क्यूंकि dB एक इकाई के साथ दो मात्राओं का अनुपात होता है, जिसके कारण ये आपस में ही रद्द हो जाता है. इसका प्रयोग भी दो मानो के बीच अनुपात को निर्धारित करने के लिए होता है, जिसका सबसे उत्तम उदाहरण : signal-to-noise अनुपात है.

dB को इसप्रकार व्यक्त किया जाता है, जैसे: dB = 10 log (P1/P2), जहाँ P1 और P2 दो अलग अलग पावर की वैल्यू हैं.

dBm क्या है | What is dBm in Hindi !!

dBm, dB से अलग होता है, लेकिन दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं. dBm एक पूर्ण power level के लिए है। dBm बिजली की एक अन्य इकाई के संदर्भ में होता है। इसे कुछ इस प्रकार व्यक्त किया जाता है:

dBm = 10 * log (P/1mW)

“P” की वैल्यू पावर के मात्रक वाट के रूप में है, फिर दोबारा कैलकुलेशन करने के बाद निरपेक्ष पावर वैल्यू को “P” से dBm में बदला जा सकता है. अब power level “P” की वैल्यू 1 mW हो जाएगी. dBm यूनिट को इसलिए लाया जाता है, क्यूंकि 1 mW प्रैक्टिस में होती है और इससे पावर को मापा जा सकता है. dBm को पावर की माप के लिए एक पूर्ण इकाई माना जाता है.

Difference Between dB and dBm in Hindi | dB और dBm में क्या अंतर है !!

# dB का प्रयोग दो तीव्रता या शक्ति मूल्यों के बीच अनुपात को निर्धारित करने के लिए किया जाता है और dBm का प्रयोग शक्ति के निरपेक्ष मान को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

# dB एक dimensionless unit होती है जबकि dBm एक absolute unit होती है.

# dB अक्सर इनपुट सिग्नल की शक्ति के सापेक्ष होता है और वहीं दूसरी ओर dBm हमेशा 1 mW सिग्नल के सापेक्ष होता है।

dB को इसप्रकार व्यक्त किया जाता है, जैसे: dB = 10 log (P1/P2), जहाँ P1 और P2 दो अलग अलग पावर की वैल्यू हैं और dBm को इसप्रकार व्यक्त किया जाता है जैसे: dBm = 10 * log (P/1mW).

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी किसी लगी हमे अवश्य बताएं. यदि आपको कोई गलती दिखाई दे, या कोई सवाल या सुझाव मन में हो. तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बता सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपकी उम्मीदों पे खरा उतर पाएं। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply