You are currently viewing (Conscious & Subconscious Mind) चेतन मन और अवचेतन मन में क्या अंतर है !!

(Conscious & Subconscious Mind) चेतन मन और अवचेतन मन में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “चेतन मन और अवचेतन मन” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “चेतन मन और अवचेतन मन क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. यदि हम अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो हमे इस बात का बोध होना अतिआवश्यक है कि हमारा मन किस प्रकार का है. मन असल में तीन प्रकार के होते हैं जिसमे पहला चेतन मन, दूसरा अवचेतन मन और तीसरा बेहोश मन शामिल होता है. जिनमे से आज हम आपको चेतन मन और अवचेतन मन के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

चेतन मन क्या है | What is the Conscious Mind in Hindi !!

चेतन मन क्या है | What is the Conscious Mind in Hindi !!

चेतन मन जिसे हम conscious mind के नाम से भी जानते हैं ये एक सक्रिय अवस्था होती है, जिसके जरिये हम अपनी सोच विचार और तर्क से कोई भी निर्णय आसानी से ले पाते हैं और कार्य कर पाते हैं. जिस समय हम किसी नए कार्य को करने जाते हैं या उसे सीखते हैं तो उस समय हम बहुत सचेत होते हैं क्यूंकि हमारे मन में गलत होने का डर बना रहता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण: ड्राइविंग सीखना है. क्यूंकि जब हम ड्राइविंग सीखते हैं तो हमारा पूरा ध्यान कार पर ही रहता है क्यूंकि हमे डर बना रहता है कि हमसे कोई गलती न हो जाये. इस प्रकार हमारा चेतन मन कार्य करता है. इस दौरान जो कुछ भी हमारे साथ हो रहा होता है,जो हम अभी देख रहे होते है,महसूस करते है ये सब चेतन मन के ही उदाहरण माने गए है.

अवचेतन मन क्या है | What is the Subconscious Mind in Hindi !!

अवचेतन मन क्या है | What is the Subconscious Mind in Hindi !!

जब हम किसी कार्य को पहले से ही कर चुके होते हैं और फिर एक एक्सपर्ट की तरह उसे दोबारा करते हैं और उस दौरान हमारा ध्यान न केवल उस कार्य पर होता है बल्कि अन्य कार्यों पर भी होता है तो वो कार्य हम अवचेतन मन से करते हैं. इसका उदाहरण: जब हम ड्राइविंग पहले से जानते हैं और कई बार कर चुके होते हैं तब ऐसी ड्राइविंग के दौरान हम गाने सुनना, फ़ोन पर बात करना आदि भी करते हैं, तो ये सारे कार्य हमारे अवचेतन मन से होते हैं.

चेतन मन और अवचेतन मन में क्या अंतर है | Difference between Conscious and Subconscious Mind in Hindi !!

चेतन मन का प्रयोग हम तब करते हैं जब हम किसी कार्य को प्रथम बार करते हैं वो भी पुरे ध्यान और डर के साथ जबकि अवचेतन मन का प्रयोग हम तब करते हैं जब हम किसी कार्य को कई बार कर चुके होते हैं.

# चेतन मन सदैव डरा हुआ होता है जबकि अवचेतन मन निडर होता है.

# चेतन मन कार्य को ध्यान से करता है जबकि अवचेतन मन कार्य को एक्सपर्ट की तरह करता है.

# चेतन मन किसी कार्य को सीखने के दौरान कार्य करता है जबकि अवचेतन मन किसी कार्य को कई बार करने के बाद करते समय कार्य करता है.

दोस्तों आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये ब्लॉग कितना अच्छा लगा और आपके कितना काम आया, हमे अवश्य बताएं। हम आपके उत्तर की प्रतीक्षा करेंगे और यदि कोई सवाल या सुझाव भी आपके मन में हो तो वो भी आप हमसे पूछ व बता सकते हैं नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये. धन्यवाद !!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!