You are currently viewing CM और PM में क्या अंतर है !!

CM और PM में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों….आज हम आपको सरकार की दो मुख्य कड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनका एक महत्वपूर्ण रोल हमारे देश में है. जी हाँ दोस्तों आज हम आपको “CM और PM क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?” बताने जा रहे हैं. वैसे तो दोनों के कई सारे काम समान होते हैं लेकिन फिर भी इनमे कई सारे अंतर भी पाए जाते हैं. जिन्हे आज हम आपको बताने का प्रयास करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

PM क्या है | What is PM in Hindi !!

PM का फुल फॉर्म “Prime Minister” होता है. जो केंद्र सरकार जो कि पुरे देश में चलती है उसका मुखिया होता है और साथ ही देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार भी होते हैं. साथ ही ये संसद में केबिनेट मंत्रिमंडल के मुखिया भी होते हैं. प्राइम मिनिस्टर को हिंदी में प्रधान मंत्री के नाम से सम्बोधित किया जाता है. जो लोकसभा के बहुमत पार्टी के लीडर होते हैं. प्रधान मंत्री का कार्य भारत की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलाना होता है.

केबिनेट मंत्रिमंडल प्रधान मंत्री जब चाहे तब बदलाब कर सकते हैं. और पुरे भारत में केंद्र सरकार जिस जिस स्थानों में कार्य करती है वो सभी प्रधान मंत्री के अंतर्गत आते हैं. प्रधान मंत्री के चुनाव के लिए सभी राज्यों में MP के चुनाव होते हैं. जहां लोग अलग अलग निर्वाचन क्षेत्र से लड़ते हैं और जिस पार्टी के सबसे अधिक सांसद होते है, उसी की सरकार बनती है और उनमे से एक प्रधान मंत्री चुना जाता है. प्रधान मंत्री संसद में बैठता है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, जिसका अध्यक्ष प्रधान मंत्री को बनाया जाता है. और प्रधान मंत्री को लोक सभा में राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित बहुमत को बना के रखना होता है और यदि उससे कम बहुमत होगा तो सरकार गिर भी सकती है. और यदि प्रधान मंत्री स्तीफा देदे या उसकी बीच में मृत्यु हो जाये तो भी सरकार गिर सकती है.

CM क्या है | What is CM in Hindi !!

CM का फुल फॉर्म “Chief Minister” होता है, ये राज्य सरकार के मुख्य अध्यक्ष होते हैं. और इनकी सीमा अपने राज्य तक ही सीमित होती है. और ये विधान मंडल में बैठते हैं और ये विधान सभा के बहुमत के लीडर होते है. चीफ मॉनिटर को हिंदी में मुख्य मंत्री कहा जाता है. इनका चुनाव राज्य के विधायक के चुनाव पे निर्भर करता है. जिस पार्टी के विधायक अधिक होते है, उसी पार्टी का मुख्य मंत्री चुना जाता है. ये वो सारे काम अपने राज्य सरकार में सम्भलता है जो कार्य एक प्रधान मंत्री अपनी केंद्र सरकार में संभालता है.

भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित राज्य मौजूद हैं, जिनमे सबकी अपनी अपनी राज्य सरकार है, और सभी अपने अपने राज्यों की अर्थव्यवस्था को संभालते हैं.

Difference between CM and PM in Hindi | CM और PM में क्या अंतर है !!

# CM का फुल फॉर्म “Chief Minister” और PM का फुल फॉर्म “Prime Minister” होता है.

CM राज्य सरकार का अध्यक्ष होता है और PM केंद्र सरकार का अध्यक्ष होता है.

# CM की अपेक्षा PM के पास कई सारे अधिकार मौजूद होते हैं.

# CM केवल अपने राज्य की सेवा और अर्थव्यवस्था को संभालता है जबकि PM पुरे देश की सेवा और अर्थव्यवस्था को संभालता है.

# PM राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार भी होता है जो कि एक CM नहीं होता है.

# CM विधानसभा में बहुमत का लीडर होता है और PM लोकसभा में बहुमत का लीडर होता है.

# एक देश में जितने राज्य होते हैं उतने CM होते है जबकि देश में PM केवल एक ही होता है.

आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी हमे जरूर बताएं और साथ ही यदि आपको हमसे कोई सवाल भी पूछना है तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम आशा करते हैं की आप हमे और अच्छी बातें आपको बताने का मौका देंगे। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply