You are currently viewing बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड में क्या अंतर है !!

बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…. आज हम आपको दो ऐसे रिश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हम सब की जिंदगी के अहम रिश्तों में से हैं जिनसे हमारा खून का नहीं लेकिन दिल का रिश्ता होता है. दोस्तों आज हम आपको बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों शब्द एक से ही होते हैं यदि इन्हे शार्ट फॉर्म में बोला जाये तो आसानी से ये पता करना तक मुश्किल हो जाता है कि आप किसकी बात कर रहे हैं लेकिन दोनों नाम तो काफी हद तक समान होते हैं लेकिन फिर भी इनमे काफी अंतर होते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्ही अंतरों को जिनसे आप बेस्ट फ्रेंड और बॉय फ्रेंड में अंतर पहचान पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

Difference between Best Friend and Boyfriend in Hindi | बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड में क्या अंतर है !!

बेस्ट फ्रेंड क्या है | What is Best Friend in Hindi !!

बेस्ट फ्रेंड दुनिया का सबसे सुंदर रिश्ता होता है और ये वो रिश्ता है जिसपे आप आंख बंद कर के भरोसा कर सकते हैं. बेस्ट फ्रेंड वो व्यक्ति होता है जो किसी भी दुख सुख में आपका साथ कभी नहीं छोड़ता। कभी भी आपको उसकी जरूरत होती है वो हमेशा आपके साथ आपको खड़ा मिलेगा। माँ बाप के बाद ये तीसरा रिश्ता होता है जो लोगों को बहुत प्यारा होता है.

बेस्ट फ्रेंड वो है जो आपकी दिन रात बेइज्जती करे लेकिन किसी दूसरे के मुँह से आपके लिए एक शब्द भी गलत सुनते ही उससे लड़ जाये. चाहें वो आपसे कितना भी दूर हो लेकिन उसका दिल आपके साथ हो और आपकी दोस्ती में कभी दूरियां न आये. चाहे वो रोज बात न कर पाए लेकिन वो जब बात करें तो ऐसे जैसे कल शाम को ही तो मिले थे. बेस्ट फ्रेंड भगवान का दिया सबसे सूंदर रिश्ता है जो हम खून से नहीं खुद ढूंढ़ते है और वो किश्मत वाले होते हैं जिनके पास बेस्ट फ्रेंड होता है.

Difference between Best Friend and Boyfriend in Hindi | बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड में क्या अंतर है !!

बॉयफ्रेंड क्या है | What is Boyfriend in Hindi !!

लड़कियों के लवर को बॉयफ्रेंड कहते हैं जिनसे वो प्यार करती हैं. बॉयफ्रेंड का रिश्ता एक अनोखा रिश्ता होता है. जब लड़की किसी लड़के से प्यार करती है और वो लड़का भी उससे प्यार करता है और एक दूसरे को ये बात बता देते हैं और दोनों इस बात से खुश होके जब दोस्ती करते हैं तो उस केस में लड़का बॉयफ्रेंड होता है.

बॉयफ्रेंड भी दो तरह के होते हैं एक सच्चा और एक झूठा अर्थात जब कोई लड़का किसी लड़की से सच्चा प्यार करता है और उसकी ख़ुशी के लिए कुछ भी कर सकता है तो वो एक सच्चा आशिक अर्थात सच्चा बॉयफ्रेंड होता है और जब कोई लड़का किसी लड़की को प्यार न कर के उसे बस पाना चाहता है या उसके अलावा किसी और को भी प्यार के वादे करता है तो वो झूठा प्यार होता है.

सच्चा प्यार पाना आज के समय में काफी मुश्किल हो गया है इसलिए सच्चा प्यार पाने के लिए पहले लड़कियों को लड़के को परख लेना चाहिए। जिसके लिए सबसे अच्छा उपाय उसे फ्रेंड बनाना और उसके बाद बेस्ट फ्रेंड के रूप में परखना होता है. यदि वो बेस्ट फ्रेंड बन पाया तो वो एक अच्छा बॉयफ्रेंड बन सकता है. लड़कियों को जल्दवाजी नहीं करनी चाहिए इस केस में क्यूंकि ये रिश्ता विश्वास के ऊपर बनता है और इसमें विश्वास टूटने पे बहुत दुःख होता है.

Difference between Best Friend and Boyfriend in Hindi | बेस्ट फ्रेंड और बॉयफ्रेंड में क्या अंतर है !!

# बेस्ट फ्रेंड का रिश्ता विश्वास और दोस्ती पे टिकता है जबकि बॉयफ्रेंड का रिश्ता विश्वास और प्यार पे टिका होता है.

# बेस्ट फ्रेंड कभी धोखा नहीं देता लेकिन बॉयफ्रेंड धोखा दे सकता है.

# बेस्ट फ्रेंड का रिश्ता हमारे समाज में मान्य है जबकि बॉयफ्रेंड का रिश्ता लोगों को अधिक पसंद नहीं।

# बेस्ट दुःख सुख में आपका हमेशा साथ देते हैं लेकिन बॉयफ्रेंड यदि सच्चा हो तो वो आपकी ख़ुशी के लिए कुछ भी करेगा और यदि झूठा है तो वो आपके बुरे वक्त में आपके साथ नहीं होगा।

# बेस्ट फ्रेंड बनने के बाद आप उसे बॉयफ्रेंड बना सकते हैं लेकिन बॉयफ्रेंड आपका बेस्ट फ्रेंड होगा इस बात की कोई गॅरंटी नहीं।

# बेस्ट फ्रेंड से आपका मन जुड़ा होता है जबकि बॉयफ्रेंड से आपका मन, भावनाये, दिल सब जुड़ा होता है.

# बेस्ट फ्रेंड से आप नहीं करते लेकिन फिर भी अलग ही बॉन्डिंग होती है उसके साथ जबकि बॉयफ्रेंड से आप प्यार करते हैं.

# बेस्ट फ्रेंड आपको कभी छोड़ के नहीं जायेगा जबकि बॉयफ्रेंड आपको छोड़ के जा सकता है.

# दोनों ही रिश्तों की अपनी अपनी जगह है जिंदगी में लेकिन जितना आप अपने बॉयफ्रेंड खुल के बात करते है उतना बेस्ट फ्रेंड से नहीं और

# जितना भरोसे के साथ आप बेस्ट फ्रेंड से बात करते हैं उतना बॉयफ्रेंड से नहीं.

# बेस्ट फ्रेंड आपसे बात बात पे नाराज नहीं होता जबकि बॉयफ्रेंड हो सकता है.

# बेस्ट फ्रेंड किसी लड़के को लेके तुम्हे चिढ़ा सकता है लेकिन बॉयफ्रेंड नहीं.

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply