You are currently viewing (शारीरिकी की परिभाषा)  Meaning & Definition of Anatomy in Hindi !!

(शारीरिकी की परिभाषा) Meaning & Definition of Anatomy in Hindi !!

शारीरिकी की परिभाषा | Anatomy Definition in Hindi !!

Anatomy अर्थात शारीरिक जिसे शारीर या शरीर रचना के नाम से भी जाना जाता है, यह जीव विज्ञान और आयुर्विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है. जिसके भीतर किसी जीवित वस्तु का विच्छेदन कर उसके अंगों की रचना पर अध्ययन किया जाता है. जीवित वस्तु में चल व अचल आते हैं जिसमे अचल में वनस्पतिजगत और चल में प्राणिजगत आता है. जिसके अंतर्गत वनस्पति को पादप शारीरिकी और प्राणी को जीव शारीरिक के रूप में जाना जाता है.

जब भी किसी विशेष प्राणी या विशेष वनस्पति के शरीररचना का अध्ययन विशेष प्रकार से किया जाता है तो इसे विशेष शरीरिकी या Special Anatomy अध्ययन के नाम से जाना जाता है. और जब किसी प्राणी या वनस्पति के शरीररचना की तुलना दूसरे प्राणी या वनस्पति से की जाती है, तो उसे तुलनात्मक शारीरिकी या Comparative Anatomy के नाम से जाना जाता है.

जब यही अध्ययन किसी प्राणी या वनस्पति के अंगों का होता है, तो इसे आंगिक शारीरिकी या Regional Anatomy कहा जाता है. व्यावहारिक या लौकिक दृष्टि से मानव शरीररचना का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है और किसी भी चिकित्सक को शरीररचना का अध्ययन विभिन्न प्रकार से करना होता है, जैसे स्थिति, रूप, आकार और अन्य कई प्रकार से.

आकारिकीय शरीररचना विज्ञान अर्थात Morphological Anatomy की दृष्टि से मानवशरीर के भीतर अंगों की उत्पत्ति के कारणों का ज्ञान, अन्वेषण का विषय बन चुका है। इस प्रकार के ज्ञान की वृद्धि के लिए भ्रूणविज्ञान (Embryology), जीवविकास विज्ञान, जातिविकास विज्ञान एवं ऊतक विज्ञान (Histo-anatomy) का अध्ययन करना बहुत आवश्यक है।

स्वस्थ मानव शरीर की रचना का अध्ययन कई भागों के अध्ययन के द्वारा किया जाता है:

1. चिकित्साशास्त्रीय शरीररचना विज्ञान,

2. शल्यचिकित्सा शरीररचना विज्ञान (Surgical Anatomy),

3. स्त्री शरीर विशेष रचना विज्ञान,

4. धरातलीय शरीररचना विज्ञान (surface Anatomy),

5. सूक्ष्मदर्शीय शरीररचना विज्ञान (Microscopic Anatomy) तथा

6. भ्रूण शरीररचना विज्ञान (Embryology)।

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply