You are currently viewing लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है !!

लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “लोक सभा और विधान सभा” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “लोक सभा और विधान सभा क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. लोक सभा संसद का एक सदन होता है जबकि विधान सभा को वैधानिक सभा या सोल हाउस या निचला सदन भी कहा जाता है. आज हम आपको इन्ही के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

लोकसभा क्या है | What is the Lok Sabha in Hindi !!

जैसा कि हम सब जानते हैं कि संसद को पार्लियामेंट के नाम से भी जाना जाता है, जिसके अंदर दो सदन होते हैं, जिसमे एक लोकसभा और दूसरा राज्यसभा है. लोकसभा को भारतीय संसद में निचला सदन का कहा जाता है. लोकसभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पे सभी लोगों द्वारा चुनाव के आधार पे चुने गए लोगों से गठित होता है.

भारतीय संविधान के द्वारा बनाये हुए नियमों के आधार पर सदन में सदस्यों की संख्या 552 से अधिक नहीं हो सकती है. जिसमे 530 सदस्य अलग अलग राज्यों के और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का नेतृत्व करने के लिए चुने जाते हैं. यदि किसी कारणवश सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता हैं, तो देश का राष्ट्रपति इस स्थिति में आंग्ल-भारतीय समुदाय के 2 प्रतिनिधियों को सदन में अपनी तरफ से चुन सकता है.

विधानसभा क्या है | What is Legislative Assembly in Hindi !!

विधान सभा को Legislative Assembly के नाम से भी जाना जाता है. विधान सभा का नाम विधान सभा के अलावा वैधानिक सभा या सोल हाउस या निचला सदन, भी है. भारत में 29 राज्य हैं और हर एक राज्य में एक विधान मंडल होता है जिसमे दो या एक सदन मौजूद होते है. जिन राज्यों में केवल एक सदन पाया जाता है वो विधान सभा होता हैं और जहां दो सदन होते हैं उसमे एक विधान सभा और दूसरा विधान परिषद होता है. और भारत में केवल 7 राज्य ऐसे हैं जिनमे विधान सभा और विधान परिषद दोनों स्थित हैं.

विधानसभा के सदस्यों का चुनाव अर्थात विधायकों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होने वाले चुनाव की एक प्रक्रिया है. जिनका कार्यकाल 5 साल तक का होता है या किसी कारण से ये कार्यकाल कम भी हो सकता है. और जब किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होती है तो कार्यकाल 6 महीने तक बढ़ाया भी जा सकता है.

Difference between Lok Sabha and Vidhan Sabha in Hindi | लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है !!

लोकसभा, संसद का एक सदन है और विधानसभा, विधानमंडल का एक सदन है.

# संसद भारत में एक है और विधानमंडल प्रत्येक राज्य में एक होता है.

# लोकसभा central level का होता है जबकि विधानसभा स्टेट लेवल का होता है.

# संसद में सांसद चुने जाते हैं और विधानसभा में विधायक।

# लोक सभा – यह एक निचला सदन है जिसमें 545 लोग चुने जाते हैं। जिसे प्रधान मंत्री द्वारा हेड किया जाता है। इसके चुनाव 5 वर्ष में एक बार होते हैं वहीं दूसरी ओर विधानसभा को मुख्यमंत्री द्वारा हेड किया जाता है.

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी हमे अवश्य बताएं और साथ ही यदि आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव भी पूछना या बताना है तो वो भी आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम आशा करते हैं कि आप हमे और अच्छी बातें आपको बताने का मौका देंगे। धन्यवाद !!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!