(चरणजीत सिंह चन्नी जीवन परिचय, HD इमेजिस) Charanjit Singh Channi Biography in Hindi !!

चरणजीत सिंह चन्नी कौन है !!

चरणजीत सिंह चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी एक राजनेता है । इनका जन्म पंजाब के दलित सिख परिवार में हुआ था।चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 27वें मुख्यमंत्री है। ये पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता है । इन्होंने साल 2021 में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी  पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में  तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्रालय संभालते थे। ये पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो दलित सिख समाज से आते हैं और इसी कारण से ये काफी लोकप्रिय भी बन गए हैं। इन्होंने पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गये थे। चरणजीत सिंह चन्नी , चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक बने है।

चरणजीत सिंह चन्नी ी जीवनी!!

असली नाम:- चरणजीत सिंह चन्नी

उपनाम:- पता नहीं

व्यवसाय:- राजनेता , पंजाब के मुख्यमंत्री

जन्मदिन:- 1 मार्च 1963

जन्म स्थान:- मक्रोना कलन , चमकौर साहिब , पंजाब, भारत

उम्र:- 58 वर्ष लगभग

राशि नाम:- मेष 

जाति:- रामदासिया सिख (दलित) 

धर्म:- सिख

राष्ट्रीयता:- भारतीय

घर:- चमकौर साहिब , पंजाब, भारत

गावँ का पता:- भजौली, तहसील खरार, पंजाब , भारत

खाने की आदत:- पता नहीं

शौक:- पता नहीं

राजनीतिक दल :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

चरणजीत सिंह चन्नी Body measurements !!

लंबाई:- पता नहीं

वजन:- पता नहीं

बालों का रंग:- पता नहीं

शारीरिक माप:- पता नहीं

आंखों का रंग:- पता नहीं

चरणजीत सिंह चन्नी की  शिक्षा !!

स्कूल:-  खालसा हाई सेकेंडरी स्कूल,पंजाब,भारत

कॉलेज यूनिवर्सिटी:- श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज,पंजाब  , भारत

शैक्षिक योग्यता:- एलएलबी , एमबीए

 चरणजीत सिंह का परिवार !!

पिता:- एस हरसा सिंह

माता:- अजमेर कौर

वैवाहिक स्थिति:- विवाहित

पत्नी:- कामलजीत कौर

बेटे का नाम:- नवजीत सिंह, रिदामजीत सिंह

बेटी का नाम:– नहीं है

चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में अन्य बातें !!

चरणजीत सिंह चन्नी

चरनजीत सिंह चन्नी कैप्टेन अमरिंदर सिंह के विरोधी रहे हैं। ये गांधी परिवार और  राहुल गांधी के बहुत करीबी रहे हैं।भारत में सबसे ज्यादा दलित सिख पंजाब में है। लगभग 32% इनकी संख्या है। चरणजीत सिंह चन्नी दलित सिख के लिए नया राजनीतिक चेहरा हैं क्यूंकि ये खुद भी दलित सिख समाज से है। कई सालों के बाद ऐसा हुआ है कि किसी दलित मुख्यमंत्री के हाथों में पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।चरणजीत सिंह चन्नी  रामदासिया सिख हैं।चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टेन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।

राजनीति में प्रथम प्रवेश !!

चरणजीत सिंह चन्नी ने राजनीति में प्रथम कदम साल 2007 में रखा था जब ये पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। साल 2012 एवं 2017 में भी इसी क्षेत्र से दोबारा सीट जीतकर विधायक बने रहे थे। साल 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी की कुल संपत्ति !!

चरणजीत सिंह चन्नी की अनुमानित संपत्ति  लगभग 14 करोड़ के करीब है। यह एक अनुमानित राशि है। यह अनुमानित राशि इनके मुख्यमंत्री बनने से पहले की मानी गयी है।

चरणजीत सिंह चन्नी  के बारे में कुछ रोचक तथ्य !!

चरणजीत सिंह चन्नी

  • ये पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो कि दलित सिख समाज से हैं।
  • चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस के एक बड़े नेता है।
  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद ये पंजाब के नये मुख्यमंत्री बने हैं।
  • इन्होंने पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक पद जीता है।
  • ये पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्रालय संभालते थे।
  • इनका नाम विवादों से भी जुड़ा हुआ है। साल 2018 में “ मीटू “ मामले में इन पर कार्यवाही भी हुई थी। इनपर एक महिला आईएएस अफसर को गलत मैसेज भेजने का आरोप लगा था।
  • चरणजीत सिंह चन्नी पर यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने ज्योतिषी के कहने पर एक अवैध सड़क का निर्माण करवाया था जिसे बाद में चंडीगढ़ सरकार ने सड़क ध्वस्त कर दिया था।
  • चरणजीत सिंह चन्नी और उनके भतीजे पर एक आम आदमी पार्टी के नेता ने अवैध खनन में शामिल होने का भी आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना देना नही है।
  • चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी की पढ़ाई की है।
  • चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से एमबीए की भी पढ़ाई की है।
  • चरणजीत सिंह चन्नी हैंडबॉल के काफी अच्छे खिलाड़ी थे , इन्होंने काफी मेडल्स भी जीते है।
  • चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी बने थे।
  • चरणजीत सिंह चन्नी ने मुन्सिपल परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी 2 साल तक कार्य किया है।
  • साल 2007 में चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गये थे।
  • उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता भी ग्रहण की थी लेकिन बाद में वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये।
  • चरणजीत सिंह चन्नी पर जब वे तकनीकी शिक्षामंत्री थे , भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के स्थानांतरण की सिफारिश करने का आरोप लगाया गया था क्यूंकि वह इन्हें पसंद नही था।
  • चरणजीत सिंह चन्नी को सर्व सहमति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

संघर्ष काल ( इतिहास) !!

चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है।इनके पिता की आर्थिक बहुत खराब थी। बचपन में इनके घर की हालत अच्छी नहीं थी इसलिये इनके पिता पैसे कमाने मलेशिया चले गए थे। कुछ पैसे इकठ्ठे करके वे फिर से वापस आये और इनके पिता ने टेंट का काम भी शुरू किया था । चरणजीत सिंह चन्नी भी अपने पिता की मदद किया करते थे।फिर धीरे धीरे इनकी घर की स्थिति थोड़ी सुधरी थी। इनके पिताजी अपने ग्राम  पंचायत के सरपंच हुआ करते थे। चरणजीत सिंह चन्नी ने भी साल 2007 में पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा से चुनाव लड़ा था और सीट जीतकर विधायक बन गए । इनका राजनीतिक करियर काफी अच्छा रहा है।

सोशल साइट Accounts !!

Instagram :-  N/A

Gmail :- N/A

Facebook :- @mlachanni

Youtube :- N/A

Twitter :- @Charnjit_channi

Mobile :- N/A

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!