You are currently viewing SQL और MySQL में क्या अंतर है !!

SQL और MySQL में क्या अंतर है !!

नमस्कार दोस्तों…आज हम आपको “SQL और MySQL” के विषय में बताने जा रहे हैं. आज हम बताएंगे कि “SQL और MySQL क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?”. SQL एक लैंग्वेज होती है, जिसके द्वारा डेटाबेस को ऑपरेट किया जाता है जबकि MySQL एक RDBMS है, जो एक डेटाबेस में मौजूद डेटा को व्यवस्थित रखने की अनुमति देता है. आज हम आपको इन्ही के विषय में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं आज का टॉपिक.

SQL क्या है | What is SQL in Hindi !!

SQL क्या है | What is SQL in Hindi !!

SQL का फुल फॉर्म “Structured Query Language” है, जो एक लैंग्वेज होती है, जिसके द्वारा डेटाबेस को ऑपरेट किया जाता है. ये एक बेसिक लैंग्वेज होती है, जिसका प्रयोग सभी डेटाबेस के लिए आमतौर पर होता आ रहा है. विभिन्न डेटाबेस में मामूली syntax में परिवर्तन किया जाता है, लेकिन मूल sql syntax बड़े पैमाने पर एक ही होता है। ANSI (American National Standards Institute) ने SQL को relational database management system को ऑपरेट करने लिए एक standard language बनाया है.

MySQL क्या है | What is MySQL in Hindi !!

MySQL क्या है | What is MySQL in Hindi !!

MySQL जिसे My Sequel भी कहा जाता है, ये 90 के दशक के मध्य लाया गया था, इसे मार्किट के अन्य ओपन सोर्स डेटाबेस में से एक माना जाता था. ये एक RDBMS होता है, जो डेटाबेस में उपस्थित डाटा को व्यवस्थित रखने की अनुमति प्रदान करता है. इसे लेके एक तथ्य यह है, कि इसका नाम सह-संस्थापक माइकल विडेनियस की बेटी के नाम पर रखा गया था. इसके द्वारा डेटाबेस को एक से अधिक यूजर एक्सेस कर सकते हैं. ये RDBMS सिस्टम लाइनक्स वितरण के शीर्ष पर PHP और Apache वेब सर्वर के कॉम्बिनेशन के साथ उपयोग में लाया जाता है. MySQL, SQL लैंग्वेज के द्वारा डेटाबेस पर क्वेरी करता है.

Difference between SQL and MySQL in Hindi | SQL और MySQL में क्या अंतर है !!

SQL को “Structured Query Language” के नाम से और MySQL को “My Sequel” के नाम से भी जाना जाता है.

# SQL एक लैंग्वेज है, जिसके द्वारा डेटाबेस को ऑपरेट किया जा सकता है जबकि MySQL पहला open-source database था, जो 90 के दशक में विकसित हुआ था.

# SQL के प्रयोग से डेटाबेस के डाटा को access, update और manipulate किया जा सकता है जबकि MySQL एक RDBMS है जो डेटाबेस में उपस्थित डाटा को व्यवस्थित रखने की अनुमति प्रदान करता है.

# SQL एक query language जबकि MYSQL एक database software है.

MySQL, SQL लैंग्वेज के द्वारा डेटाबेस पर क्वेरी करता है.

# क्यूंकि SQL एक क्वेरी लैंग्वेज है इसलिए इसे पढ़ना व समझना पड़ता है जबकि MySQL एक डेटाबेस सॉफ्टवेयर है, इसलिए इसे समझना पड़ता है और ये जल्दी समझ भी आ जाता है.

हम आशा करते हैं कि आपको जिस जानकारी की आवश्यकता थी, वो आपको इस ब्लॉग के जरिये प्राप्त हुई होगी। यदि आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो, तो हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के अवश्य बताएं और यदि कोई अन्य सवाल भी आपके मन में हो, तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम जल्द से जल्द आपके सवालों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे. धन्यवाद!!

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply