You are currently viewing नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है !!

नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है !!

हेलो दोस्तों… आज हम अपने आलेख में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लेके आएं है जो आपको बतायेगे की “नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है”. क्यूंकि कई प्रश्न देखे हैं हमने जिसमे लोगों को ये समझने में दिक्क्त होती है कि आखिर नमस्ते और नमस्कार एक हैं या अलग. तो आज हम आपको बताएंगे कि ये नमस्ते क्या है और नमस्कार क्या है और इन दोनों में क्या क्या अंतर होता है.

नमस्ते क्या होता है !!

नमस्ते शब्द का प्रयोग अपने से किसी बड़े व्यक्ति से मिलने पे उसके अभिवादन के लिए प्रयोग किया जाता है. इसका अर्थ होता है कि एक आत्मा जब दूसरी आत्मा को ह्रदय से मिलने के बाद उसका अभिवादन करे उसे नमस्ते कहते हैं. नमस्ते शब्द का प्रयोग लोग किसी से मिलने पे ही नहीं बल्कि विदा लेने पे भी प्रयोग करते हैं.

नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है !!

नमस्कार क्या होता है !!

नमस्कार भी नमस्ते शब्द का पर्याय है लेकिन नमस्कार और नमस्ते कुछ अंतर पाए जाते हैं. नमस्कार शब्द की उत्तपत्ति नमः शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है किसी व्यक्ति को प्रणाम करना. इस शब्द का प्रयोग अधिकतर अपनी उम्र या अपने से कम उम्र के लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है. इसका भी अर्थ यही है कि जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से मिलता है या विदा लेता है तो उस स्थिति में हम जो अभिवादन करते हैं उसे ही नमस्कार कहते हैं. इसमें एक आत्मा दूसरी आत्मा को ह्रदय से अभिवादन करती है.

नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है !!

नमस्ते और नमस्कार दोनों ही अभिवादन के लिए प्रयोग होने वाले शब्द हैं.

नमस्ते अपने से बड़ों के लिए प्रयोग किया जाता है जबकि नमस्कार अपने बराबर या अपने से छोटे व्यक्ति के लिए.

दोनों को करने की अवस्था समान होती है जैसे कि जिस व्यक्ति को आप नमस्ते या नमस्कार करते हैं उसके सामने आपके दोनों हाथ एक दूसरे से मिले होते हैं और आप थोड़ा सा झुके होते हैं और आपके हाथ आपके सीने के सामने होते हैं.

ये दोनों शब्द से हम एक आत्मा का दूसरी आत्मा से अभिवादन कराते हैं.

दोनों शब्दों की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है. जिसका मतलब प्रणाम करना होता है.

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी और आपके सुविधाजनक लगी होगी। और यदि किसी प्रकार की गलती आपको नजर आये तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं और साथ यदि कोई सुझाव हो तो वो भी आप बता सकते हैं हम पूरी कोशिश करेंगे की हम अगले आलेख में आपके इक्षा अनुसार जानकारी ला पाएं.

Ankita Shukla

✔️ izoozo.com Provide Hindi & English Content Writing Services @ low Cost ✔️अंकिता शुक्ला Oyehero.com की कंटेंट हेड हैं. जिन्होंने Oyehero.com में दी गयी सारी जानकारी खुद लिखी है. ये SEO से जुडी सारे तथ्य खुद हैंडल करती हैं. इनकी रूचि नई चीजों की खोज करने और उनको आप तक पहुंचाने में सबसे अधिक है. इन्हे 4.5 साल का SEO और 6.5 साल का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है !! नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आपको हमारे द्वारा लिखा गया ब्लॉग कैसा लगा. बताना न भूले - धन्यवाद ??? !!

Leave a Reply